
जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा में गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह जी का 354 वा प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता रघुवर दास ने कहा कि सिख पंथ सेवा का पर्याय है। गुरु नानक देव जी से इसकी शुरुआत हुई है और गुरु गोविंद सिंह जी ने हिंदू धर्म और राष्ट्र की सेवा के लिए अपना सब कुछ निछावर कर दिया था। मैं हमेशा ही उनसे प्रेरणा लेता रहा हूं। मैं ईश्वर की रजा में रहता हूं और सेवा ही मैंने अपना धर्म बना रखा है। वाहेगुरु ईश्वर ने जब मौका दिया मैंने सेवा की है और आगे भी मेरा जीवन का उद्देश्य सेवा ही रहेगा। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से बने भवन का उद्घाटन भी अरदास के उपरांत किया।
इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, भाजपा के नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जोगिंदर सिंह परिवार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, पवन अग्रवाल, रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सिख यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष रणजीत सिंह, जसवंत सिंह गिल को प्रधान जसपाल सिंह एवं महासचिव सुखविंदर सिंह ने शॉल एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
हैप्पी सिंह, गुरमीत कौर, इंदु कौर ने कीर्तन गायन किया तथा बाबा जी ने सभी के भले की अरदास की। श्रद्धा के साथ वहां संगत ने लंगर भी ग्रहण किया,



