Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -बहरागोड़ा में लगी कुणाल की चौपाल
Top Stories

जमशेदपुर -बहरागोड़ा में लगी कुणाल की चौपाल

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 23, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बहरागोड़ा। आज स्थानीय महिला कल्याण समिति कार्यालय में “कुणाल की चौपाल” का आयोजन किया गया, जिस में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कुणाल षड़ंगी ने जनता के प्रश्नों का जबाब दिया।

इस कार्यक्रम का संचालन राहुल अवस्थी ने किया, जिसका सीधा प्रसारण ट्वीटर व फेसबुक पर किया गया। इस कार्यक्रम के महत्व को इस बात से भी समझा जा सकता है कि झारखंड में इस से पहले सिर्फ तीन बार ही ट्वीटर पर ऐसी चौपाल का आयोजन हुआ है।

कार्यक्रम की शुरुआत कुणाल की शिक्षा-दीक्षा से संबंधित निजी प्रश्नों से हुई, जिसमे कुणाल ने बताया कि भले ही राजनीति उन्हें विरासत में मिली हो, लेकिन जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिये उन्होंने पिछले 5 वर्षों में, दिन में 16 घंटे जनता को दिये हैं।

इसके बाद उन्होंने बहरागोड़ा में, अपने द्वारा किये गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए,
यूनिसेफ की मदद से चल रहे बाल पत्रकार, बाल-विवाह मुक्त बहरागोड़ा, और टीबी-मुक्त बहरागोड़ा जैसे प्रयासों का जिक्र किया, और इसके माध्यम से आम जनता के जीवन में पड़ रहे सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कुणाल ने बताया कि वह महिला जो सारी सृष्टि के जन्मदाता है, हमें उसका सशक्तिकरण नहीं, बल्कि उसके साथ खड़े होने की जरूरत है उस को सम्मान देने की जरूरत है, जिसकी वह हकदार है।

सोशल मीडिया के बारे में विधायक ने बताया कि सोशल मीडिया जनसंपर्क के एक महत्वपूर्ण टूल के तौर उभरा है, जिसकी सहायता से हम ना सिर्फ जनता से सीधे जुड़ पाते हैं, बल्कि जनता भी इसका इस्तेमाल करके अपने मुद्दे और अपनी शिकायतें तथा सुझाव हम तक सीधे तौर पर पहुंचा पाती हैं।

बहरागोड़ा के भविष्य में होने जा रहे विकास योजनाओं को लेकर ट्रिपल इंजन फार्मूले के बारे में उनसे पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार पहले से ही काफी बेहतर कर रही है और अगर बहरागोड़ा की जनता मुझे अपना प्रतिनिधि चुनती है, तो निश्चित तौर पर मैं बहरागोड़ा को रेलवे मानचित्र पर लाने का प्रयास करूंगा, और मुझे पूरा विश्वास है कि स्थानीय सांसद महोदय के सहयोग से, बहुत जल्दी हम दशकों पुराने इस सपने को पूरा कर पाएंगे।

जब उनसे झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा से जुड़ने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर हमारी पहली जिम्मेदारी हमेशा क्षेत्र की जनता के प्रति है, और अगर हमें लगता है किसी दल की सरकार जनता के लिए बढ़िया काम कर रही है तो हमारा भी फर्ज बनता है, उन्हें बेहतर सुविधाएं दिलवाने के लिए और उनके मूड को समझते हुए उसी दिशा में हम आगे बढ़ें।

जब कुणाल से केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि सम्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है, और निश्चित तौर पर मेरी कोशिश रहेगी, कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे पहुंचा पायें।

इस कार्यक्रम के दौरान, वहां उपस्थित आम जनता ने भी कई सवाल पूछे, जिनका विधायक ने त्वरित जवाब दिया। उदाहरण के तौर पर, एक स्थानीय महिला ने भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों के कल्याण हेतु किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में जानकारी मांगी, जिस पर विधायक ने उन्हें बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज की प्रमुख भाषा संथाली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाया। आज राज्य सरकार की पहल पर स्कूलों में ओलिचिकि लिपि के माध्यम से भी पढ़ाई हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में छात्र व युवा अपनी संस्कारों, अपनी जड़ों की ओर लौटने को प्रोत्साहित हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने याद दिलाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने ही संथाल परगना के प्रमुख धार्मिक स्थल लुगुबुरु घंटाबारी के मेले को राजकीय दर्जा देने का काम किया है। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं जिन्हें आवास, शौचालय, अनाज, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन समेत सभी तरह की सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।

इस क्षेत्र में पहली बार हुए इस तरह के अनूठे आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक जुटे थे, जिन्होंने विधायक के साथ सीधे संवाद के इस कार्यक्रम के प्रारूप को सराहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: महाबीर पाठशाला में दीपावली महोत्सव की धूम, नन्हे बच्चों ने राम-सीता बनकर दी आकर्षक प्रस्तुति

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 में स्क्रिप्ट राइटिंग मास्टरक्लास: फिल्मफेयर विजेता तरुण दुडेजा सिखाएंगे पटकथा लेखन के गुर

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं ने मॉडल और नवाचार से दिखाई प्रतिभा

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.