जमशेदपुर। सिख धर्मावलम्बियों के दसवें गुरु सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारी लौहनगरी में शुरु हो गई है। प्रकाश पर्व को श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से मनाने के लिए कोल्हान की गुरुरद्वारा कमेटियां सेवा में जुट गई है। इस अवसर पर 17 जनवरी को सीजीपीसी की देखरेख में टेल्को गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जायेगा। इसे लेकर सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविन्द्र कौर ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें सभी गुरुद्वारा की सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान व महासचिव शामिल हुई। साकची स्थित सीजीपीसी के दफ्तर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। भारत के सबसे बड़े सीमेंट निर्माताओं में से एक श्री सीमेंट लिमिटेड ने अपनी कॉर्पाेरेट ब्राण्ड पहचान में बड़ा बदलाव लाते हुए मल्टीपल ब्राण्ड पेशकश ‘बांगुर’ को मास्टर ब्राण्ड के रूप में लॉन्च किया है। बांगुर के रूप में ब्राण्ड की नई पहचान उपभोक्ताओं की ज़रूरतों एवं राष्ट्र की महत्वाकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए ‘बिल्ड स्मार्ट’ के मूल दृष्टिकोण पर आधारित है। बांगुर मास्टर ब्राण्ड का अनावरण जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के साथ एक नए विज्ञापन के साथ किया गया, जिन्हें कंपनी ने अपना ब्राण्ड अम्बेसडर बनाया है। इस अवसर पर नीरज अखोरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीमेंट लिमिटेड ने…
दुमका – गोड्डा के विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले तसर उद्योग की झलक देखेगा देश राँची। गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में दुमका में उत्पादित विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले सिल्क के उत्पादन से संबंधित झांकी प्रदर्शित की जाएगी। मालूम हो कि 2023 के दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर देवघर की झांकी प्रदर्शित की गई थी। *देश भर…
जमशेदपुर. राज्य में लोकप्रिय हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा के लोग अफवाह उड़ा रहे हैं.भाजपा चाहती है हेमंत सरकार को अस्थिर करना. इस मामले में राजभवन की ओर से हवा दिया जा रहा है.झारखंड में राजनीतिक चर्चा पर अपनी बेबाक टिप्पणी करते हुए जाने-माने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है. उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार ईडी को मोहरा बनाकर हेमंत सरकार के खिलाफ सक्रिय है दूसरी तरफ राजभवन की ओर से भी हवा को बल दिया जा रहा है परंतु बीजेपी की साजिश पूरी नहीं होगी. उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल को क्या करना…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी के 2024 के गणतंत्र दिवस शिविर में कुल 2,274 कैडेट्स हिस्सा लेंगे। जिसमें देशभर से 907 लड़कियों की अधिकतम भागीदारी रहेगी। यह शिविर 1 महीने तक चलेगा। जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट अनमोल परी मिश्रा और काजल शर्मा का चयन गणतंत्र दिवस समारोह 2024 दिल्ली के लिए हुआ है। जहां कैडेट अनमोल परी मिश्रा का चयन बेस्ट कैडेट के लिए किया गया है वही कैडेट काजल शर्मा का चयन कर्तव्य पथ के लिए हुआ है। अनमोल परी मिश्रा बिहार और झारखंड राज्य से अकेली महिला कैडेट है जिनका चयन बेस्ट कैडेट के लिए किया…
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्याम भटली परिवार टाटानगर के 46 सदस्यों की टीम रामेश्वरम द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकुशाल गुरूवार को वापस शहर लौटी। ललित डाँगा के नेतृत्व में 11 दिवसीय यात्रा के दौरान कर टीम ने रामेश्वरम द्वादश ज्योतिर्लिंग के बाद मदुरै में मिनाक्षी मंदिर का दर्शन किया। कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद मेमोरियल भ्रमण एवम केरल के अल्लेप्पी, मुनार में नेचर्स का आनंद लिया। इस यात्रा में जाने वाले प्रमुख सदस्य क्रमशः जवाहर लाल डाँगा, ललित डाँग, प्रवीण भालोटिया, मदन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, देवाशीष चौधरी, बिस्सू नरेडी, मोहन केडिया, हरिकिशन अग्रवाल, राम कृष्ण कुइला, अजय…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 7 एवं 8 जनवरी 2024 को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन (आम बागान मैदान के पास) में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों को दिलाने हेतु शाखा की महिलाओं ने गुरूवार को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का पोस्टर लॉन्च किया। साकची श्री अग्रसेन भवन में पोस्टर लॉन्च के दौरान इस कार्यक्रम की संयोजिका उषा चौधरी एवं खुशबू कांवटिया ने बताया कि श्री भगवान महावीर विकालांग सहायता…
जमशेदपुर। एमवे इंडिया, आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन विटामिन सी प्लस एचए 3 डेली सीरम के साथ अपनी आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन रेंज को मजबूत करता है। ‘हीरो सीरम‘ उज्जवल, दीप्तिमान त्वचा और स्पष्ट रूप से स्वस्थ, युवा चमक के लिए बेहतर जलयोजन प्रदान करता है। सभी प्रकार की त्वचा के लिए सार्वभौमिक रूप से सुरक्षित, आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन विटामिन सी प्लस एचए3 डेली सीरम आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन रेंज को मूल रूप से पूरक करता है, जिसमें आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन एंटी-एजिंग और बैलेंसिंग और हाइड्रेटिंग रेंज शामिल हैं। एमवे इंडिया के सीएमओ अजय खन्ना ने कहा कि एमवे इंडिया में हम अपने उपभोक्ताओं…
जमशेदपुर. बिष्टुपुर के तलवार बिल्डिंग के पास मौजूद वाच टावर का रंग अब बदल गया है और इसके साथ ही वाच टावर में मौजूद घड़ियों की भी मरम्मत कर दी गई है.रंग बदलने के साथ ही यह वाच टावर अब पीले रंग में नजर आ रहा है जो काफी खूबसूरत लग रहा है. वहीं मरम्मत के बाद तीन माह के बाद यह घड़ी काम करने लगी है. इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:अभी नही होगा टाटा-एर्णाकुलम एक्सप्रेस फेरो में वृद्धि ,रेलवे ने दी जानकारी तीन देशों का समय देखा जाता है इस वाॅच टावर में भारत सहित तीन देशों के…
सरायकेला/जमशेदपुर जमशेदपुर से सटे कपाली के रहनेवाले दंपत्ति साबीर अहमद और उनकी पत्नी गोद में अपनी दूधमुंही नातिन को गोद में लिए प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.एक तरफ अपनी बेटी को खोने का गम है दूसरी तरफ नन्हीं सी जान ममता के छांव से वंचित हो गई है.पेशे से शिक्षक साबीर अहमद ने अपनी मृत बेटी के ससुराल वालों पर उनकी बेटी दीबा आफरीन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.उनकी कहानी सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा.उन्होंने बताया कि धूमधाम से उनकी बेटी दीबा परवीन की शादी जमशेदपुर के मानगो के…
