जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की शिक्षा इकाई सिख विजडम कोल्हान में सिखों के लिए एथलेटिक्स चैंपियनशिप महाकुंभ का आयोजन करेगी। दो दिवसीय चैंपियनशिप जनवरी माह के अंतिम सप्ताह 27-28 जनवरी को टिनप्लेट स्टेडियम में होगी। इसके सफल आयोजन के लिए सीजीपीसी ने छः सदस्यीय खेल समिति का गठन भी कर दिया गया है। सोमवार को सीजीपीसी स्थित सिख विजडम कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह के अध्यक्ष्ता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया की सिख बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए छात्रों समेत सूबे के सभी उम्र के सिखों के लिए एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। नारायणा हृदयालय लिमिटेड (नारायणा हेल्थ) की सब्सीडरी कंपनी – नारायणा हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड (नारायणा हेल्थ) को स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के रूप में काम करने का लाइसेंस मिला है। यह लाइसेंस इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (आई.आर.डी.ए.आई) द्वारा प्राप्त हुआ है। इस संबंध में नारायणा हृदयालय के फाउंडर एंड चेयरमैन एवं नारायणा हेल्थ इंश्योरेंस के चेयरमैन डॉ. देवी शेट्टी ने कहा कि यह हमारी कंपनी के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है और इससे हमें स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाने के अपने मिशन को हासिल करने में मदद मिलेगी। हम आई.आर.डी.ए.आई के अध्यक्ष…
जमशेदपुर। पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा के तेजतर्रार प्रवक्ता कुणाल षाडंगी 28 जनवरी को अमेरिका के शिकागो में अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित होंगे. फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन की शिकागो ईकाई ने इसकी पुष्टि करते हुए कुणाल षाडंगी को ईमेल भेजकर 28 जनवरी 2024 को शिकागो आमंत्रित किया है. गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह के दौरान कुणाल सम्मानित होंगे. एफआईए- शिकागो (फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन) एक अंतराषट्रीय नॉन प्रॉफिट संगठन है जिसमें अमेरिका में रह रहे तीन लाख से अधिक भारतीय और एशियाई लोग जुड़े हैं. इस संगठन का मूल उद्देश्य भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देना है.…
जमशेदपुर। जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की प्राध्यापक शान्ति मुक्ता बारला की दुर्घटना में मौत हो गई। रांची टाटा मार्ग पर देवड़ी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हुई। कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने बारला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है। खेल जगत में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। पिछले वर्ष 2023 में प्रथम ऑपन अन्तरराष्ट्रीय मास्टर्स चैम्पियनशिप दुबई में सम्मिलित हुई थी। जहां इन्होंने दो स्वर्ण पदक एक रजत पदक एवं एक कास्य पदक प्राप्त किया था। 15 दिसम्बर 2023 को विश्वविद्यालय…
जमशेदपुर। “एक भारत श्रेष्ठ भारत “स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जमशेदपुर वीमेंस’ यूनिवर्सिटी को पूरे झारखंड राज्य का नोडल इंस्टीट्यूशन का दर्जा प्रदान किया गया है इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में गोवा इंजीनियरिंग कॉलेज तथा गोवा स्कूल के 50 छात्र छात्राओं ने जमशेदपुर का भ्रमण किया । इस अवसर पर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने उनका भव्य स्वागत किया तथा 5 दिनों के कार्यक्रम में सभी को झारखंड राज्य की संस्कृति फूड फेस्टिवल, साहित्यिक ,क्षेत्रीय कलाकृति एवं संगीत आदि से अवगत कराया । इसमें टाटा स्टील के वॉइस प्रेसिडेंट कार्पोरेट सर्विसेज श्री चाणक्य चौधरी एवं ग्रुप डीआईजी सीआर पी एफ…
रेल खबर। वराणसी- आयोध्या – लखनऊ के रास्ते टाटानगर से अमृतसर जाने वाली टाटा – अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग बदल दिया गया।यह ट्रेन वाराणसी- आयोध्या के बजाए वाराणसी-सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ जाएगी। लखनऊ के बाद सीधे अपने गंतव्य अमृतसर अपने पूर्व के रास्ते जाएगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दिया हैं। इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:टाटा; थावे एक्सप्रेस बदले मार्ग से जाएगी ,जानिए कारण आयोध्या के पास किया जाएगा ट्रेक का दोहरी करण का कार्य रेलवे के द्वारा जारी अधिसुचना के अनुसार लखनऊ मंडल के बाराबंकी – अयोध्या कैंट – अकबरपुर – जाफराबाद सैक्शन पर अयोध्या…
जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की महत्वाकांक्षी समाज कल्याण परियोजना में गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह, सीतारामडेरा प्रबंधक कमिटी ने पांच लाख इक्यावन हजार रूपए का भरवां (बृहद) आर्थिक सहयोग देकर शिक्षा और स्वास्थ मिशन को बल दिया जिससे कार्य जल्द पूर्ण करने का मार्ग प्रशस्त होगा। शनिवार को गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह, सीतारामडेरा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह ने अन्य सदस्य अमरजीत सिंह धंजल, गुरबक्श सिंह विलखु, सरबजीत सिंह संधू, मंजीत सिंह औलख, जसवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह सैनी, अभिषेक वोहरा, धनदीप सिंह, कमलजीत सिंह और लवप्रीत सिंह के साथ सीजीपीसी के प्रधान सरदार…
जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी ने 7 जनवरी, 2024 को टीएफए ग्राउंड में देश की सबसे लंबी बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता, जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी की. यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे शुरू हुआ, जो 26 फरवरी, 2023 को शुरू हुई 10 महीने की यात्रा के समापन का प्रतीक था. जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग में 106 टीमों की असाधारण भागीदारी देखी गई, जिसमें 971 युवा फुटबॉल प्रेमी शामिल थे. लीग ने उभरती प्रतिभाओं के लिए सुंदर खेल के प्रति अपने कौशल और जुनून को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया. लीग में फुटबॉलरों…
जमशेदपुर। सिखों के दसवें गुरु दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 357वें जन्म दिहाड़े के मौके पर 17 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन में ट्रैक्टर और बुलेट पर पाबन्दी रहेगी यह अहम फैसला सेंट्रल सिख नौजवान सभा की बैठक में रविवार को लिया गया। बैठक नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह की अध्यक्षता में साकची स्थित सीजीपीसी दफ्तर में बुलाई गई थी जिसमे केवल क्रम संख्या प्राप्त जत्थों को ही शोभा यात्रा में शामिल होने देने का भी निर्णय लिया गया । इस विषय पर बैठक में नगर कीर्तन के सफल आयोजन को लेकर तथा ट्रैफिक…
जमशेदपुर: सोनारी रामनगर में मृतक अमन के परिजनों से झारखण्ड भाजपा प्रतिपक्ष नेता अमर बाउरी ने मिलकर शोक व्यक्त किया एवं हरसंभव मदद का भरोसा दिया। ज्ञात हो कि पिछले 2 दिसंबर शाम को मरीन ड्राइव दोमुहानी के समीप पुलिस ने अमन के शव को बरामद किया था। पुलिस घटना या दुर्घटना की मामले की जांच कर रही है। झारखंड भाजपा प्रतिपक्ष नेता सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने कहा कि यह घर मेरे परिवार के समान है। इनके दुःख में शामिल होना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी कहीं भी अगर जरूरत पड़े तो आप सभी बेझिझक बताएं।…
