Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर के रामभक्तों में जोश और उमंग है. कहीं दीपोत्साव की तैयारियां है तो कहीं वृहद धार्मिक अनुष्ठान और कीर्तन होंगे. जमशेदपुर के रामभक्तों और हिंदुवादी धार्मिक संगठनों में भी जबरदस्त उत्साह देखी जा रही है. बागबेड़ा के रोड नंबर चार स्थित माई दरबार मन्दिर में 22 जनवरी को लेकर ज़ोरदार उत्सव की तैयारियां की जा रही है. माई दरबार सेवा संघ के सदस्यों ने रविवार को बैठक आयोजित कर के दीपोत्साव मनाने के आशय में महत्वपूर्ण निर्णय लिया. मन्दिर समिति ने तय किया कि 22 जनवरी को श्रीराम लला…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर के आर डी टाटा हाई स्कूल सी यूनिट के पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं (1996 बैच) ने रविवार को नरवा पहाड़ की खूबसूरत वादियों में सपरिवार वनभोज का आनंद लिया। राज्य एवं राज्य से बाहर रहने वाले विद्यार्थी 28 साल बाद परिवार संग जमकर मस्ती की। पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का मिलने का यह सिलसिला पिछले 5 वर्षों से लगातार चलता आ रहा है। इस दौरान कई छात्र अपने विद्यार्थी जीवन की पुरानी यादों को ताजा करके भावुक भी दिखे। वनभोज में करीब 80 छात्र-छात्राओं ने सपरिवार भाग लेते हुए वनभोज का जमकर आनंद लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर इस…

Read More

जमशेदपुर। प्रदीप मिश्रा सोशल वेलफेयर सोसाइटीज की ओर से रविवार को स्टेशन चौक पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, आशुतोष सिंह, केके शुक्ला, सीजीपीजी के प्रधान भगवान सिंह, चैयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के साथ अन्य मौजूद थे. सभी ने प्रदीप मिश्रा की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि किया. इस दौरान भगवान सिंह ने प्रदीप मिश्रा के बड़े भाई परमात्मा मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं सोसाइटी की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया. वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष…

Read More

जमशेदपुर वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता आगामी झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ने को कमर कस चुकी हैं और आज जमशेदपुर के डिमना में अन्नदाताओं के बीच जाकर जमशेदपुर से चुनाव लड़ने का मिनी आगाज भी कर दिया है. हालांकि 21जनवरी को वह औपचारिक घोषणा करेंगी. आज अन्नी जमशेदपुर के डिमना में कुशवाहा कल्याण परिषद जमशेदपुर के वनभोज में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंची थी जहां उन्होंने ये आगाज किया. मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू बतौर मुख्य अतिथि और अधिवक्ता विक्रम सिंह बतौर अतिथि उपस्थित थे. अन्नदाता ही जीवन दाता है ——————————– इस मौके पर सब्जी उत्पादन/बिक्री से जुड़े लोगों को…

Read More

जमशेदपुर। शिक्षाविद एवं साहित्यकार डा. त्रिपुरा झा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में ओड़िशा के राज्यपाल महामहिम रघुवर दास से शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने महामहिम को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए एवं झारखंड में साहित्यिक गतिविधियों की जानकारी भी दी. इस दौरान साहित्य संवाद भी हुए और अपनी नवरचित पुस्तक की जानकारी भी म हामहिम को दी.

Read More

जमशेदपुर. Aarav’s healing touch और टाटा स्टील फाऊंडेशन के सौजन्य से आज शनिवार दिनांक 06/01/2024 को कागलनगर कम्यूनिटी सेंटर, सोनारी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर में 536 लोग उपस्थित थे जिन्होंने जांच करवाई.शिविर में सहयोग देनेवाले डॉक्टरों में मुख्यता न्यूरो सर्जन, जनरल सर्जन, जनरल फिजिसियन , हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्किन स्पेशलिस्ट थे। इस शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर के एसएसपी सह मुख्य अतिथि किशोर कौशल विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील फाऊंडेशन के सीनियर मैनेजर केशव कुमार रंजन एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष हरि शंकर सिंह के हाथों हुआ। अन्य सम्मानित अथितियों में एडवोकेट श्री सुधीर कुमार पप्पू(सचिव,…

Read More

जमशेदपुर। केनेलाइट होटल, साक्ची के सभागार में जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वाधान में ‘विकासोन्मुख कार्य में मीडिया की भूमिका’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्याशाला में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री समेत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब पोर्टल/ सोशल मीडिया के पत्रकार शामिल हुए । कार्यशाला में वक्ताओं ने मीडिया कैसे सरकार और प्रशासन की विकास कार्यों को दिशा देने में अपनी महती भूमिका निभाती है इसपर अपने विचार रखे । खबरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना हो या लोगों की मांग/ जरूरतों को आवाज देना जिससे प्रशासन उनतक पहुंच पाये, इसके लिए समाचार संप्रेषण…

Read More

# हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा कंबल सेवा जारी जमशेदपुर : कड़कती ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से कंबल वितरण जारी रखते हुए संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले एवं टीम द्वारा कानू भट्टा, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, कल्याण नगर, इंन्द्रा नगर, मुंडारी बस्ती, भुइंया नगर, ह्युमपाइप, भुइंयाडीह, हरिजन बस्ती, भालूबासा, 10 नं बस्ती, हरिजन बस्ती, सिदगोड़ा, हरी मंदिर, बिरसानगर जोन नं 3C, दीपु बस्ती, मिल एरिया, लकड़ी टाल, डिपो बस्ती, बर्मामाइंस आदी कई क्षेत्रों में जरूरतमंद बुजुर्गों में कंबल सेवा किया गया। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि…

Read More

रेल खबर। नए साल में बिहार या झारखंड से बैंगलोर की ओर आने जाने वाली ट्रेनो के मार्ग परिवर्तन कर,चलाया जाएगा। इस कारण इस मार्ग पर,यात्रा करने वाले रेल यात्रियो की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योकि दक्षिण मध्य रेलवे अपने रेल मंडल मे विकासात्मक कार्य करने है। इस कारण उस मार्ग होकर चलने वाले कई ट्रेनो के मार्ग बदल दिए गए। इसका सबसे ज्यादा असर बिहार और झारखंड से दक्षिण की ओर जाने वाली गाङियों मे पड़ेगा। इसे भी पढ़े:-South Eastern Railway:टाटा – थावे एक्सप्रेस बदले मार्ग से जाएगी ,जानिए कारण इन ट्रेनो का मार्ग बदला रेलवे के द्वारा…

Read More

जमशेदपुर। वर्ष 2024 की शानदार शुरुआत करते हुए कृषि क्षेत्र में अग्रणी नाम धानुका समूह ने झारखण्ड के सराइकेला स्थित खरसावां में आयोजित एक-दिवसीय श्कृषि उन्नति मेला सह प्रदर्शनीश् में भाग लिया और किसानों के हित के लिए अपने विश्वस्तरीय प्रोडक्ट्स और अनोखे समाधान प्रदर्शित किये। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन और भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। इसमें कृषि क्षेत्र में हो रहे विविध नवाचार और टेक्नोलोजियों को दिखाया गया। साथ ही इसने कंपनियों को किसानों के लिए उकृष्ठ उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए…

Read More