
जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी, बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। रानीकुदर, रामदास भट्टा, बिष्टुपुर बाजार आदि क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी। इस अभियान में 250 से अधिक संख्या में लोगों ने आॅनलाइन भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से प्रवीण ठाकुर, राहुल गुप्ता, साहिल वर्मा, अशिष गुप्ता, किट्टु सिंह आदि उपस्थित थे।


