जमशेदपुर। कोल्हान के लोगो के लिए एक और राहत वाली खबर हैं।रेलवे ने ओडिशा के पुरी से बिहार ,उत्तर प्रदेश होते नई दिल्ली (आनन्द विहार) के लिए एक और समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।यह ट्रेन दोनों दिशाओ में 9 -9 ट्रिप चलेगी। इसको लेकर रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। *यह होगा समय* यह ट्रेन का परिचालन पुरी – आनन्द बिहार के बीच परिचालन हरिचंदनपुर- केन्दुझरगढ़-नया गढ़- बांसपानी- डोगापोशी-चाईबासा-चांडिल-मुरी-बोकारो- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (गोमो) – गया – सासाराम के रास्ते होगा।29 अप्रैल से24 जून तक प्रत्येक सोमवार को पुरी से आनन्द विहार के लिए प्रस्थान करेगी।…
Author: BJNN Desk
बाबू कुंवर सिंह का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा : काले # नमन परिवार के सैंकड़ो लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जमशेदपुर : 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति साकची स्थित कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं शहर के गणमान्यो की गरिमामय उपस्थिति में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कहा कि अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक, बाबू वीर कुँवर सिंह एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के पांचवें दिन शुक्रवार को योगा एवं मेडिटेशन पर एग्रिको स्थित पंजाब रिफ्यूजी मिडिल स्कूल में कार्यशाला आयोजित किया गया। शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने बच्चों में इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत आवश्यक बताया और कहा कि योग से इम्यूनिटी में सुधार आता है। योग की मदद से बच्चों का पेट दर्द, अपच, पेट फूलना जैसी आम समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। मौके पर शिल्पी पलसानिया (हौट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड-2022) ने बच्चों को बताया कि योग एक प्राचीन कला है जो मन और शरीर को…
जमशेदपुर। हरविंदर जमशेदपुरी प्रधान चुनने की प्रक्रिया पर सरदार भगवान सिंह के सम्मुख रखेंगे अपने विचार* आये दिन गुरुद्वारों में प्रधानगी को लेकर उपज रहे विवादों पर चिंता जताते हुए जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा है कि गुरु घरों में प्रधानगी के लिए नहीं बल्कि सेवा भावना के लिए मुख्य सेवादार चुना जाना चाहिए। शुक्रवार को अपने विचार व्यक्त करते हुए हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि वे इस बाबत सीजीपीसी के मुख्य सेवादार सरदार भगवान सिंह से मिल उनके सम्मुख जल्द ही अपने विचार रखेंगे। जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह…
जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ईचागढ़ के चुनाव प्रभारी दिनेश कुमार ने जमशेदपुर संसदीय सीट को लेकर दावा किया है कि यहाँ भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी. दिनेश कुमार ने कहा कि विद्युत वरण महतो रिकॉर्ड 5 लाख वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल करेंगे और जीत की हैट्रिक लगाएंगे. कहा की झामुमो शुरू से ही इस सीट पर अनिर्णय की स्थिति में रही है, उनके पास विद्युत वरण महतो को चुनौती देने वाले उम्मीदवार तक नहीं थें. औपचारिकता के लिए समीर मोहंती के नाम का ऐलान किया गया है, जबकि सच्चाई ये है…
पोटका/जमशेदपुर बीते एक महीने से पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी गांव के इंटरमीडिएट के छात्र राजू प्रमाणिक जाति प्रमाण पत्र पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.आज पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल पीड़ित छात्र राजू को लेकर उपायुक्त कार्यालय पंहुचे और त्वरित कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन दिया. पूर्व पार्षद करुणामय मंडल ने बताया कि पीड़ित राजू प्रमाणिक द्वारा लगभग एक माह पूर्व अपना जाति प्रमाण पत्र पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया गया था. पर अंचलाधिकारी पोटका निकिता वाला द्वारा उसे इस कारण से रिजेक्ट किया गया था कि खतियान में इनके जाति “नापित” दर्ज है जबकि ऑनलाइन सूची…
जमशेदपुर. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. जमशेदपुर से समीर मोहंती उम्मीदवार होंगे. समीर मोहंती बहरागोड़ा से वर्तमान में विधायक हैं. इंडिया गठबंधन ने झारखंड के सभी सीटों पर उम्मीवारों का ऐलान कर दिया है. सिर्फ एक जमशेदपुर सीट ही बाकी था उसका भी ऐलान हो गया. पहले तो जमशेदपुर को लेकर कई नामों की चर्चा थी. वहीं गांडेय विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है. बता दे कि गांडेय विधानसभा सीट से सरफराज अहमद ने इस्तीफा दिया था. उसी दिन से…
जमशेदपुर। ट्रेनो मे हो रही यात्रियो की भीड़ को देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चला रहा हैं।ताकि यात्रियो को गंतव्य पहुंचने में तकलीफ नहीं हो। उसी के तहत बरौनी- ताबरंम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है।यह ट्रेन ताबरंम और बरौनी के बीच रांची – घनबाद होकर आना जाना करेगी। South Eastern Railways:टाटा-पटना चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, मात्र 8.30 घंटा में होगा सफर पूरा , जानिए किन स्टेशनों पर होगा ठहराव ऐ होगा समय ताबरंम से बरौनी के लिए यह ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को ट्रेन नम्बर 06061 ताम्बरम-बरौनी समर…
जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की देखरेख में विभिन्न शाखाओं द्वारा आयोजित होने वाले सामाजिक कार्य के क्रम में इस बार 22 से 26 अप्रैल तक बच्चों के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम प्रांत स्तर में आयोजित किया गया। इसी क्रम में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्धारा पांच दिवसीय कार्यक्रम अंडर प्रिविलेज बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है। शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने बताया की इस आयोजन के प्रथम दिन सोमवार को एग्रिको स्थित पंजाब रिफ्यूजी मिडिल स्कूल में बच्चों के लिए मन लगाकर सांस और मन लगाकर खाना खाने का कार्यशाला आयोजित किया गया।…
हृदय की पंपिंग क्रिया में कमी के कारण मरीज को सांस लेने में हो रही थी कठिनाई जमशेदपुर। ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, तमोलिया में एक असाधारण चिकित्सा मामले में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखलाक अहमद ने 44 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा (बदला हुआ नाम) का सफल ऑपरेशन किया, जो सांस लेने में कठिनाई से पीड़ित थे। मरीज को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ हॉस्पिटल लाया गया था। हॉस्पिटल में कंसल्टेंट-इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखलाक अहमद ने मरीज की देखभाल की और हृदय की समस्याओं के आकलन के लिए एंजियोग्राम का सुझाव दिया। सांस लेने में तकलीफ के अलावा युवा सज्जन…
