तमाड़,29 अप्रैल: आज केंद्रीय मंत्री व खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के दस साल की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देशभर में रहने वाले किसान हो, महिला हो, युवा हो, चाहे गरीब हो, सबके लिए नीति बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है। आज भारत सरकार जनता की भलाई के लिए नीतियां बनाकर राज्य सरकार को पैसा भेजती है लेकिन राज्य सरकार इन योजनाओं को लागू करने में विफल है। श्री…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जुगसलाई, जमशेदपुर की मूल निवासी शेफ काजल चौबे को दिल्ली के हॉलिडे इन होटल में सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर द्वारा प्रतिष्ठित बेस्ट बेकिंग टीचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जुगसलाई के बैजनाथ शर्मा की बेटी और चाईबासा के चौबे परिवार की बहू काजल चौबे ने अपनी सफलता की यात्रा में ससुराल वालों के अटूट समर्थन के लिए अपने पति अंकित चौबे और उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। बेंगलुरु में काजल कुकिंग एकेडमी के संस्थापक के रूप में, शेफ काजल कई वर्षों से बेकिंग और कुकिंग कक्षाएं संचालित कर रही हैं। वह एक यूट्यूबर भी हैं जो अपने…
● भव्य एवं ऐतिहासिक होगी नामांकन सभा: नंदजी प्रसाद ● मंगलवार सुबह 10 बजे से जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता, तैयारियों के निमित्त भाजपा के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, तैयारियों को दिया अंतिम रूप। जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान सांसद बिद्युत बरण महतो मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बिद्युत बरण महतो के नामांकन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। बिद्युत बरण महतो के नामांकन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत भाजपा के वरीय नेताओं के…
रांची। झारखंड में पड़ रहे भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। इसको लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। अधिसूचना के मुताबिक KG से 8 तक की कक्षाओं को अगले आदेश तक बंद रहेगें। आदेश में कहा गया है कि झारखंड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए झारखंड राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं…
Anni Amrita अन्नी अमृता जमशेदपुर. जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई जो 6 मई तक चलेगी. चुनाव की तैयारियों के संबंध में डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.उन्होंने बताया कि जमशेदपुर लोकसभा सीट के तहत छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1887 बूथ हैं जहां चुनाव पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होंगे.डीसी ने बताया कि इन बूथों में से कुल 30बूथ ऐसे होंगे जिनका प्रबंधन पूरी तरह महिलाओं के हाथों रहेगा. इन तीस बूथों…
Anni Amrita अन्नी अमृता जमशेदपुर. एक ग्राहक के तौर पर हम जो सामान खरीदते हैं वह कितना सही है , कितना शुद्ध है यह एक बहुत बड़ा सवाल आज के समय में उठ रहा है. आए दिन हमलोग खबरें देखते हैं कि प्रशासन की जांच में फलां पदार्थ में मिलावट पाई गई. दूध के संदर्भ में भी यह बात लागू होती है.आजकल लोग नैतिकता को ताक पर रखकर सिंथेटिक दूध बनाते हैं, यहां तक कि गाय से सीधे दूध मिलने पर भी उसकी शुद्धता की गारंटी नहीं है क्योंकि गाय को खास प्रकार का इंजेक्शन दिया जाता है जो…
धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, बाहर निकलते हैं तो पूरा शरीर ढक कर निकलें जमशेदपुर। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हीट वेव (लू)/ गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की है । इस मौसम में बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, मिर्गी का दौरा, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर आना, सांस व दिल की धड़कन तेज होना, उल्टी आना आदि परेशानी हो सकती है । आमजनों को लू से बचने के लिए, खानपान से लेकर आवाजाही में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल…
जमशेदपुर। शनिवार की देर शाम को शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था भायली महिला मण्डल सोनारी एवम श्री श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन सोनारी राजस्थान भवन में किया गया। सोनारी राजस्थान भवन में श्री हनुमानजी का दरबार सजाया गया था। यजमान मंजु-प्रदीप अग्रवाल और पायल-गगन रूस्तगी ने पूजा की और विपिन पंडित ने विधिवत रूप से पूजा करायी और सबको रक्षा सूत्र बांधा। सबसे पहले भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्याे में उत्कृष्ट सेवा के लिए रानी गुप्ता एवं सुष्मिता सरकार को…
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को साकची स्थित बंगाल क्लब में करियर जंक्शन 4.0 का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय विगत 4 वर्षों से करियर जंक्शन कार्यक्रम का निरंतर आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में कई स्टॉल लगाये गये थे, जहां यूनिवर्सिटी में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, आज के दौर में उनकी महत्ता व उपयोगिता समेत कैम्पस प्लेसमेंट आदि की जानकारी दी जा रही थी. इसलिए दौरान सैंकड़ो विद्यार्थी आये और अपनी रूचि एवं योग्यता के अनुसार सम्बन्धित कोर्स की जानकारी ली. इनमें से अनेक विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में ऑन स्पॉट एडमिशन भी लिया. कार्यक्रम के…
जमशेदपुर. लोकसभा चुनाव में एक-एक सीट जीतने के लिए रणनीति बनाई जा रही है वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर लोकसभा सीट से बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती को प्रत्याशी बनाए जाना झारखंड मुक्ति मोर्चा का गलत निर्णय है. सभी का मानना है कि समीर महंती डमी प्रत्याशी साबित होंगे. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में उनकी कोई पहचान नहीं है और वे ऐसा जनाधार वाले नेता भी नहीं हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस निर्णय से इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आश्चर्यचकित हैं. सभी को लगता है कि चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि मैच फिक्सिंग के लिए इस तरह के प्रत्याशी का…
