Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था नारायण रेकी सत्संग परिवार जमशेदपुर द्धारा अप्रैल माह से ही चिलचिलाती धुप से आम लोगों को राहत देने के लिए जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, आदित्यपुर के विभिन्न इलाकों में शिविर लगाकर शीतल जल, तरबूज, गुड़-चना, आम पानी, केला आदि का वितरण किया गया। इस संबंध में नारायण रेकी सत्संग परिवार की प्रीति अग्रवाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए मई माह के अंत तक अलग-अलग स्थानों पर शिविर का आयोजन कर सेवा कार्य जारी रहेगा। मालूम हो कि यह एक सामाजिक संस्था है जिसका उद्देश्य लोगों के वाणी, विचार और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना…

Read More

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्ति में सहायता प्रदान करने हेतु निरंतर रोजगार प्राप्ति सह प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों विश्वविद्यालय के प्लेटमेंट ईकाई द्वारा आयोजित प्लेटमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के बीबीए विभाग के वी. तनीषा, नेहा सिंह, खुशी, आयुष कुमार, वेद प्रकाश, रोहित डे का चयन जोलो स्टेस् नामक कम्पनी में मैनेजमेंट ट्रेनी, बीबीए विभाग के आयुष कुमार, निधि कुमारी, खुशी, रोहित डे, सुब्रोतो चौधरी का चयन गोयेनका ग्रुप के फर्स्ट सोर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी में बिजनेस डेप्लवमेंट एसोसिएट, बीबीए विभाग के मधुमिता राव, वेद प्रकाश,…

Read More

जमशेदपुर। आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के साकची स्थित कार्यालय में मानकी मुंडा समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें सभी ने एकमत होकर, लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती को समर्थन देने का फैसला किया। इस बैठक के दौरान मानकी मुंडा संघ के प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार द्वारा आदिवासियों, मूलवासियों एवं गरीबों के विकास हेतु चलाई जा रही योजनाओं पर संतोष जताते हुए इंडिया गठबंधन को समर्थन का ऐलान किया। इस से पहले, बैठक के दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने झारखंड सरकार के चार सालों की गतिविधियों तथा जन-कल्याण के…

Read More

जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार लोगों से संर्पक एवं संवाद के जरिये समर्थन जुटा रही है। इस क्रम में, शुक्रवार को सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न मंडल क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद और समर्थन मांगा। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश विशेष रूप से शामिल हुए। बिद्युत महतो ने मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों के संग जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो, उलीडीह, साकची पश्चिम, बिस्टुपुर, कदमा, सोनारी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के…

Read More

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य और उपलब्धि आज डंके की तरह भारत के कोने-कोने में गूंज रही है। आज जनता की आकांक्षा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें। पिछले दस वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लागों को संबल करने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। उपरोक्त बातें झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कही। वे शुक्रवार को जमशेदपुर लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस…

Read More

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2024 – बीएनएच ने हृदय स्वास्थ्य पर डाला महत्वपूर्ण प्रकाश जमशेदपुर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2024 की थीम रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें और लंबे समय तक जीवित रहें है। दिल के दौरे, स्ट्रोक और दिल की विफलता सहित हृदय रोगों के लिए आमतौर पर उच्च रक्तचाप एक प्रमुख जोखिम कारक है। इस संबंध में ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, (बीएनएच) जमशेदपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय अग्रवाल ने कहा कि अनियंत्रित रहने पर उच्च रक्तचाप हृदय और रक्त वाहिकाओं पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है, जिससे गंभीर हृदय संबंधी जटिलताओं के विकसित…

Read More

जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच सुंदरनगर शाखा द्वारा एक दिवसीय समर कैंप में 60 बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। सुंदरनगर शिव मंदिर के हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक इस समर कैंप में ड्राइंग प्रतियोगिता, योगा, जुंबा, खेल, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, शिल्प, श्लोक उच्चारण इत्यादि गतिविधियां आयोजित कर बच्चों का प्रशिक्षित किया गया। साथ ही बच्चों के लिए फैन गेम भी हुए। कैंप में रोचक एवं लाभदायक गतिविधियों से बच्चों का ज्ञानवर्धन किया गया। मंच की अध्यक्ष संगीता काबरा की देखरेख में सभी कार्यक्रम आयोजित किये गये। बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा सह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती ने आज बारीडीह बाजार में विधायक मंगल कालिंदी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से मिल कर लोकसभा चुनाव में समर्थन की अपील की। कई दुकानदारों ने उन्हें पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय मुद्दों पर बेरुखी की शिकायत की, जिस पर उन्होंने कहा कि सांसद बनने पर, हम सभी मुद्दों को देश की संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हर दिन जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों का जो समर्थन मिल…

Read More

डॉ कुमार दिवाकर सीनियर कंसलटेंट एवं एचओडी, पेडियाट्रिक्स टाटा मेन हॉस्पिटल डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बुखार है। 2019 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक स्वास्थ्य के लिए दस खतरों की पहचान की, और डेंगू उनमें से एक है। हाल के वर्षों में डेंगू के मामले बढ़ रहें हैं और लद्दाख को छोड़कर, भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू संक्रामक एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और यह रोग के लक्षण संक्रमित मच्छर द्वारा काटे जाने के 5-6 दिन के बाद प्रकट होते हैं। डेंगू…

Read More

चेशायर होम में दिव्यांगों के साथ पप्पू ने बांटी माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की खुशियां जमशेदपुर। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 57 वा जन्मदिन उनके प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा मतदाता जागरूकता संदेश के साथ दो दिन मंगलवार और बुधवार को साकची हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार सुबह करनडीह स्थित चेशायर होम में रहने वाले दिव्यांगों (विशेष लोगों) को भोजन कराकर और उपहार देकर उनके साथ माधुरी की जन्मदिन की खुशियां बांटी। बुधवार की संध्या में निःशुल्क चाट का वितरण किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने लाईन लगकर पाट का आनन्द…

Read More