जमशेदपुर : रक्तदान करवाने एवं रक्त मुहैया करवाने में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति आगामी 23 जून को आयोजित 9वें महा रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु साकची स्थित कार्यालय में अर्पण परिवार के प्रमुख टीम लीडरों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाकर सभी सदस्यों ने इस महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया। संस्था का निर्माण गर्मियों में रक्तदान शिविरों की संख्या में काफी कम होने के कारण जमशेदपुर के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से 9 वर्ष पूर्व रक्तदान शिविर के…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। बाराद्वारी कुमारपारा श्री शिव शनि हनुमान मंदिर के जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया, जिसमे मंदिर के संस्थापक विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 5/ 6/ 2024 को सुबह 6 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है जो की बाराद्वारी कुमारपारा मंदिर से प्रारंभ होकर गाजे बाजे के साथ साकची होते हुए दोमुहानी से कलश लेकर बाराद्वारी कुमारपारा मंदिर वापस आएगी जहा श्रद्धालु लोग के लिए महाभोग का आयोजन किया गया है और संध्या 5:00 से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वही 06/06/ 2024 को प्रातः 04 बजे श्री शनि देव को…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने कहा है कि पांचवें चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी बूथ व्यवस्थित किये जा चुके हैं। मतदानकर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। मतदाताओं को सुविधाजनक ढंग से मतदान केंद्र जाकर मतदान कराने के लिए तमाम उपाय किये गए हैं। इस फेज में तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े सात जिले समाहित हैं। यहां कुल 58,34,618 मतदाता हैं। इनमें 29,99,233 पुरुष और 28,35,329 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 6705 है। इनमें से 575 बूथ शहरी क्षेत्र में और 6130 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें…
अजय धारी सिंह मधुबनी: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति मधुबनी शाखा के बैनर तले शनिवार को माता सीता के जन्म दिवस के अगले दिन सत्र 2024-26 में सदर अस्पताल में जिस भी कन्या ने जन्म लिया उसका जन्म उत्सव मनाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण और कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया। मधुबनी शाखा के सदस्यों के द्वारा नवजात बच्ची और उनकी मां को साड़ी, ड्रेस, खिलौने, हॉर्लिक्स, बिस्किट, चुनरी नगद राशि आदि भी उपहार स्वरूप दिए गए। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर नरेश भीमसरिया ने कहा नारी शक्ति और कन्या उत्थन के साथ साथ उसके…
जमशेदपुर झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के पद से कुणाल षाड़ंगी ने इस्तीफा दे दिया है.इस संबंध में लिखे गए त्याग-पत्र को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर हैंडल ) पर पोस्ट किया है. झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लिखे गए त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि पिछले छह महीने से उन्हें साजिशन पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रखकर अपमानित किया जा रहा था, जिस संबंध में समय समय पर उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी को सूचित भी किया था.फिर भी, कोई संज्ञान न लिए जाने पर वे आहत होकर ये कदम उठा रहे हैं.कुणाल ने…
जमशेदपुर। भाजपा लोकसभा के चुनावी कार्यालय में शनिवार की रात को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सूत्रों के अनुसार वर्तमान जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच जोरदार बहस की भी खबर आ रही हैं। हालांकि भाजपा की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। वही भाजपा के सीनियर लीडर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।यही नहीं इस कारण कुछ देर के लिए कार्यालय को बंद भी किया गया है । जानकारी अनुसार सुबह से ही कार्यालय का माहौल पास को लेकर गरम था। शाम को इसी को लेकर वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा और राजकुमार श्रीवास्तव में…
जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चैम्बर भवन बिष्टुपुर से बाईक एवं कार रैली का आयोजन किया गया। रैली को आयकर के जमशेदपुर प्रिंसिपल कमिश्नर शिशिर धमीजा, पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, उमेश कांवटिया, समाजसेवी रमेश अग्रवाल, राजन कमानी, ओमप्रकाश रिंगसिया, उदित अग्रवाल, स्मिता पारीख, चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया के गरिमामय उपस्थिति में रवाना किया गया। बाईक रैली चैम्बर भवन से प्रारंभ होकर बिष्टुपुर गोलचक्क्र, स्टेªट माईल रोड, साकची गोलचक्कर, मिल्खीराम मार्केट, बाराद्वारी, भालूबासा, एग्रिको गोलचक्कर, गोलमुरी, बर्मामाइंस, जुगसालाई से होते हुये चैम्बर भवन पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में चैम्बर सदस्यों के साथ-साथ…
अन्नी अमृता Anni Amrita जमशेदपुर… कोर्ट में प्रक्रिया चल रही है और पूरे परिवार को उम्मीद है कि इस साल कांड पर फैसला आ जाएगा.जानकारी के अनुसार कांड की फाॅरेंसिक जांच रिपोर्ट भी पुलिस ने कोर्ट में जमा कर दी है. बता दें कि आज से सात साल पहले बच्चा चोर के अफवाह में बागबेड़ा के नागाडीह में बागबेड़ा के गौतम वर्मा, विकास वर्मा, उनकी दादी रामसखी देवी और गौतम/विकास के दोस्त गंगेश गुप्ता की भीड़ ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी..दुखद यह था कि पुलिस की मौजूदगी में सब हुआ, लेकिन पुलिस भीड़ के सामने बेबस रही…
जमशेदपुर, : टाटा स्टील के खेल विभाग ने 16 मई, 2024 से 17 मई, 2024 तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जेएफसी मीडिया सेंटर मेंइंटर डिविजनल चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकुल विनायक चौधरी, स्पोर्ट्स चीफ और सुश्री विभूति ढांड अडेसरा, हेड इवेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर उपस्थित थी। इस टूर्नामेंट में टाटा स्टील की 18 इकाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष की प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। असाधारण कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए, स्टील मैन्युफैक्चरिंग के श्री आदर्श…
जमशेदपुर। इस बार का चुनाव भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण का आखिरी चुनाव है। इंडिया गठबंधन के द्वारा समाज में भ्रम फैलाया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से संविधान को खतरा है । ये संविधान बदल देगी। हां हमने संविधान बदला है जम्मू और कश्मीर में । धारा 370 में बदलाव कर 75 सालों बाद वहां के लोगों को हक दिलाएं है। आज वहां के लोग खुश है। यह बात भाजपा के फायर ब्रांड नेता व नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने एक प्रेसवार्ता में कही। श्री बाउरी जमशेदपुर के साकची में भाजपा के…
