जमशेदपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी बीएलओ का अंतिम प्रशिक्षण/ब्रीफिंग XLRI सभागार, जमशेदपुर में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ ने भाग लिया । प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ की भूमिका और मतदान के दिन उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य में बेहतर प्रदर्शन के जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने सभी बीएलओ को अपने कर्तव्यों को गंभीरता से निभाने और मतदाताओं को स्वतंत्र…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड सुबोध कुमार ने जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने मानगो क्षेत्र में घर-घर जाकर तथा सब्जी मंडी व अन्य सार्वजिनक स्थलों का भ्रमण कर मतदाताओं से मतदाता सूचना पर्ची वितरण की जानकारी ली । जिला में 25 मई को लोकसभा चुनाव है । इसे लेकर बीएलओ द्वारा घर-घर मतदाता सूचना पर्ची पहुंचाई गई तथा मतदान के लिए प्रेरित किया गया । मतदाता सूचना पर्ची वितरण का आज अंतिम दिन था । निरीक्षण के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने सभी मतदाताओं को 25…
जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल लोकसभा चुनाव अभियान समिति ने जमशेदपुर सीट से इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार समीर महंती को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया है. इसे लेकर बिष्टुपुर के एक होटल में समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में जमशेदपुर सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती शामिल हुए. वहीं, बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल लोक सभा चुनाव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक सह राजद के वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा और समिति की जमशेदपुर संयोजक राजद की वरिष्ठ नेत्री श्रीमति शारदा देवी समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहें.…
जमशेदपुर : आगामी 23 मई को ओलचिकी लिपि के जनक संथाली भाषा ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की 119 वी जन्म जयंती मनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक का आयोजन चांडिल प्रखंड के डाबो, टोला- चिरूगोड़ा में माझी बाबा राम टुडू के प्रांगण में आयोजित किया गया l बैठक में गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू ओल इतुन आसड़ा डाबो कमेटी के अध्यक्ष लंबू किस्कु ,उपाध्यक्ष राजू टुडू ,सचिव राम टुडू माझी बाबा ,सहसचिव महेश टुडू उपस्थित हुए। बैठक में बताया गया कि 23 मई को पंडित रघुनाथ मुर्मू जन्म जयंती बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान उपस्थित…
जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 6वे चरण के चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी झारखण्ड जमशेदपुर के घाटशिला में पहुंचे। मंच पर से रंकनी के मट्टी को प्रणाम करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की, उन्होंने गाँव घर के लोगों के साथ सीधे जुड़ने का प्रयास भी किया और कहा कि मेरा सन्देश आपने परिवार को देना, मेरे लिए ग्राम देवता को प्रणाम कर मोदी जी तक आशीर्वाद पोहुचाना. उन्होंने कांग्रेस और झामुमु सरकार को घोटालों से लिप्त कहा और केंद्र के योजनाओ को गाँव…
चाकुलिया। जमशेदपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती को मारवाड़ी समाज ने समर्थन देने की घोषणा की है। चाकुलिया के अग्रसेन भवन (धर्मशाला) में दुर्गा प्रसाद लोधा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद, इस आशय की घोषणा की गई। इस बैठक के दौरान झारखंड सरकार तथा बहरागोड़ा विधायक के पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल पर चर्चा के बाद, मारवाड़ी समाज ने उन्हें जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुर्गा प्रसाद लोधा ने बताया कि “पिछले साढ़े चार सालों में एक विधायक के तौर पर समीर…
रुमाला के स्थान पर लंगर और ईमारत निर्माण में आर्थिक सेवा का जत्थेदार ने दिया है निर्देश* जमशेदपुर सचखंड श्री अकाल तख्त हरमंदिर साहिब, अमृतसर के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह द्वारा गुरु ग्रन्थ साहिब को रुमाला भेंट विषय पर जरुरी दिशा निर्देश दिए जाने का जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने स्वागत करते हुए सही और जरुरी कदम बताया है। बकौल हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, जत्थेदार जी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को तत्काल प्रभाव से लागु कर दिया जाना चाहिए। दिशा निर्देश के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए जमशेदपुरी ने कहा कि जत्थेदार…
जमशेदपुर आज रविवार के दिन मानगो बावन गोड़ा चौक से लेकर चेपापुल तक एवं मानगो गोलचककर से डिमना रोड तक इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहन्ति के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पदयात्रा एवं जनसम्पर्क अभियान चलाकर वोट की अपील की, इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती एवं मंत्री बन्ना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने फूलों का माला पहनकर भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमे एक बड़ा निर्णय लेने की जरूरत है.इंडिया गठबंधन की लहर देश भर में हैं.भाजपा का चेहरा मुरझाया हुआ…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत घाटशिला के मऊभंडार में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में आयोजित इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना हेतु अपने आसपास के मंदिरों में पूजा अर्चना करने का आह्वान किया। वहीं, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से अपील करते हुए कहा कि आप मेरा एक काम करें, अपने आसपास एवं परिचितों को मेरा प्रणाम कहना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी चौक स्थित श्री…
जमशेदपुर : रक्तदान करवाने एवं रक्त मुहैया करवाने में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति आगामी 23 जून को आयोजित 9वें महा रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु साकची स्थित कार्यालय में अर्पण परिवार के प्रमुख टीम लीडरों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाकर सभी सदस्यों ने इस महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया। संस्था का निर्माण गर्मियों में रक्तदान शिविरों की संख्या में काफी कम होने के कारण जमशेदपुर के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से 9 वर्ष पूर्व रक्तदान शिविर के…
