Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :केन्द्रीय समिति 100 वॉलंटियर एवं प्रत्येक अखाड़ा समिति 25-25 वॉलंटियर को चिन्हित कर प्रशासन को सूची दें -SSP
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :केन्द्रीय समिति 100 वॉलंटियर एवं प्रत्येक अखाड़ा समिति 25-25 वॉलंटियर को चिन्हित कर प्रशासन को सूची दें -SSP

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 23, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग, ससमय विसर्जन एवं बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवक/अखाड़ा समिति को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

केन्द्रीय समिति 100 वॉलंटियर एवं प्रत्येक अखाड़ा समिति 25-25 वॉलंटियर को चिन्हित कर प्रशासन को सूची दें… वरीय पुलिस अधीक्षक
—————————-

जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा केन्द्रीय शांति समिति एवं रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आगामी पर्व त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं जनसुविधाओं तथा सुगम यातायात व्यवस्था के संदर्भ में चर्चा कर सबसे सहयोग की अपील की गई ।

शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संयमित तथा अनुशासित तरीके से पर्व-त्योहार मनायें

जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त ने कहा कि पर्व-त्योहार खुशियां मनाने और बांटने का अवसर होता है, ऐसा वातावरण बनायें कि लोग परिवार के साथ आपकी खुशियों में शामिल हो सकें । जिला प्रशासन नागरिक सुविधाओं की बेहतरी का ध्यान रखेगी, लोग संयमित एवं अनुशासित तरीके से पर्व-त्योहार मनायें । शांति समिति सदस्यों से अपील है कि जुलूस में चलते समय शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर के कोई व्यक्ति शामिल नहीं हो इसका ध्यान रखेंगे। जुलूस के साथ गाड़ियों में शराब इत्यादि न रखें। डीजे का लाउडस्पीकर या ध्वनि उत्सर्जित करने वाले अन्य उपकरण का उपयोग मानक के अनुसार करें, डीजे का प्रयोग नहीं कर एक मिसाल कायम करें। जुलूस में ऐसे गाने नहीं बजने दें, जो अश्लील हो या जिससे किसी समुदाय की भावना आहत हो । जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखेगी, सावधानी से सोशल मीडिया का उपयोग करें, किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों का सत्यापन प्रशासन से जरूर करा लें । किसी भी प्रकार से जुलूस के पुराने रूट चार्ट में विचलन की अनुमति नहीं दी जाएगी। साफ-सफाई, पेयजल, सड़क मरम्मतीकरण, जर्जर बिजली पोल मरम्मतीकरण, पेड़ों के टहनी की छंटाई जैसे कुछ सुझाव को लेकर संबंधित पदाधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया है । जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को 24X7 क्रियाशील रखते हुए सभी जुलूस पर निगरानी रखी जाएगी ताकि असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखा जा सके।

पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर, अखाड़ा समिति अपने वॉलंटियर के माध्यम से भी जुलूस पर नियंत्रण रखें

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साक्ची गोलचक्कर एवं स्वर्णरेखा घाट, दोनों स्थानों के लिए कम से कम 50-50 वॉलंटियर की सूची केन्द्रीय समिति दे, वहीं प्रत्येक अखाड़ा समिति 25-25 वॉलंटयिर की सूची समर्पित करें, जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा । साथ ही सभी अखाड़ा समिति अपने वॉलंटियर की सूची फोन नंबर सहित स्थानीय थाना में उपलब्ध करा दें ताकि समन्वय बनाकर कार्य किया जा सके। लाठी या पारंपरिक अस्त्र से कलाबाजी जुलूस में वे लोग ही करें जिन्हें कलाबाजी ठीक तरीके से आती है । आग या कांच से कलाबाजी दिखाने से परहेज करें । सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी । आपके उत्सव के माहौल में कोई बाधा नहीं पहुंचाये इस उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं । ध्यान रखें की विसर्जन जुलूस मार्ग का विचलन किसी प्रकार से नहीं हो । झंडा बांधने में ऊचाई का विशेष ध्यान रखें जिससे बिजली के तारों के सम्पर्क में झंडा नहीं आए। विसर्जन में समयसीमा का विशेष ध्यान रखें, साक्ची गोलचक्कर तथा प्रमुख चौक-चौराहों में 5-7 मिनट से ज्यादा देर तक अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन नहीं करें ।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि थानावार शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, कई थानों में हो चुकी है। अखाड़ा समितियां तथा आयोजक स्थानीय प्रशासन से बेहतर समन्वय बनाकर सभी पर्व-त्योहार को संपन्न करायें । थाना स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठक से जो भी शिकायतें या सुझाव प्राप्त हुए हैं उनपर समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है। किसी भी अपुष्ट सूचना/अफवाह का स्थानीय प्रशासन अथवा जिला नियंत्रण कक्ष और वरीय अधिकारी से सत्यापन जरूर करायें ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

DEOGHAR NEWS: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला मोर्चा, दिए सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.