*शाम पांच बजे तक अनुमानित वोटर टर्नआउट 63.14 प्रतिशत रहा* *सबसे अधिक सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 66.11 प्रतिशत मतदान* *सबसे कम पलामू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 59.99 प्रतिशत मतदान* *पांचवें चरण के चुनाव के लिए अब तक 36 ने भरा नामांकन का पर्चा* ============================ *रांची।* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में चौथे चरण के लिए हुए चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6 मामले दर्ज हुए। वहीं मामूली झड़प के दो मामले भी दर्ज हुए हैं। वहीं पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू…
Author: BJNN Desk
विजयी संकल्प के साथ भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हाईटेक प्रचार रथ को किया रवाना, सांसद बिद्युत महतो ने कहा- जमशेदपुर के दिल में हैं मोदी, प्रचंड विजयी के साथ तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी। जमशेदपुर। आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इसके लिए अब पार्टी की ओर से प्रचार-प्रसार का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सोमवार को भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु हाईटेक प्रचार रथ रवाना किया। साकची जुबिली पार्क के समीप स्थित क्रिस्टल…
भाजपा ने साकची पुर्वी, एमजीएम मंडल में चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, सांसद बिद्युत महतो रहे मौजूद, बारीडीह में जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद बिद्युत महतो ने की भाजपा को समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील। जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत पुर्वी विधानसभा के साकची पुर्वी एवं जुगसलाई विधानसभा के एमजीएम मंडल के चुनावी कार्यालय का सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने किया। मंडल स्तरीय कार्यालय खुल जाने से इन क्षेत्रों में चुनाव संबंधी जरूरी निर्देश का प्रसार व कार्य सफलतापूर्वक आसानी से संपादित किये जा सकेंगे। इस दौरान साकची पुर्वी मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा एवं एमजीएम मंडल अध्यक्ष…
जमशेदपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी. इन दोनों ही परीक्षाओं में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पोखारी समेत स्कूल की रखामाइन्स एवं हल्दीपोखर शाखा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. 10वीं बोर्ड की परीक्षा में स्कूल की रखामाइन्स शाखा की छात्रा स्नेहा कुमारी सिंह 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर रही है. वही, छात्र निखिल राज 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ सेकंड टॉपर, अनामिका राय 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ थर्ड टॉपर रही है. इसके अलावा प्रिया गुप्ता 86.2…
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान की महिलाओं ने मानगो डिमना रोड़ के गेरूआ गांव स्थित ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) जाकर वहां रहने वाले बुजुर्ग महिलाओं का आर्शीवाद लेकर मातृ दिवस मनाया। जेसीआई की महिलाओं ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ चाय नाश्ता कर समय बिताया। साथ ही उनके बीच दवा, फल और सूखा खाद्य सामग्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जेसीआई की बीना देबुका, मोनिका बकरेवाल, सुजीता अग्रवाल, नीमा मोदी, स्वाति अग्रवाल, सोनिया मोदी, सुजीता अग्रवाल, किरण अग्रवाल, अंजू मोदी आदि मौजूद थी।
जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंच की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा जया डोकानियां ने सोनारी रोड़ के सर्किट हाउस स्थित अपने घर की छत के ऊपर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया हैं। इस संबंध में जया डोकानियां ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र्र मोदी ने अपने बहुत ही महत्वाकांक्षी निर्णय (सूर्य उदय योजना) के तहत एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने का निर्णय लिया हैं। उसी समय से उन्होंने (जया डोकानियां) भी अपने घर की छत के ऊपर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का सोच लिया था और आज…
जमशेदपुर। मिस्टर बिहार पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोविंदपुर दयाल सिटी निवासी रक्षित झा द्वारा गोल्ड मेडल हासिल किए जाने पर आज उन्हें पूर्व पार्षद सुनीता शाह एवं अन्य समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया गया। रक्षित झा को गोल्ड मेडल मिलने पर गोविंदपुर के अनेक समाजसेवियों द्वारा रक्षित झा को माला व अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से से समाज सेवी लल्लन साह, भाजपा नेता अशोक सिंह, पंचायत समिति सतबीर सिंह बग्गे, वार्ड सदस्य संतोष यादव, समाज सेवी संजय गुप्ता, मन्नू शर्मा एवं सुशील अग्रवाल आदि शामिल हैं। साथ ही सभी ने रक्षित झा को आगे भविष्य में और…
जमशेदपुर। धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा माधुरी का जन्मदिन मंगलवार और बुधवार (14-15 मई) को मतदान जागरूकता संदेश के साथ साकची हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया जायेगा। इसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। इसी क्रम में मतदान जागरूकता से संबंधित कई प्रकार के संदेश लिखे बैनर व पोस्टर से दुकान को पाट दिया गया हैं। प्रथम दिन मंगलवार की शाम 05 बजे माधुरी की लंबी उम्र के लिए पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी द्धारा दुकान में पूजा की जायेगी। रात 9 बजे आदिवासी समाज की महिलाओं द्धारा सरहूल नृत्य…
आदित्यपुर में फर्स्ट टाइम वोटर्स में दिखा खासा उत्साह, बुजुर्गों ने भी ‘पहले मतदान फिर जलपान’ की निभाई परंपरा ——————————— जमशेदपुर. जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में आज सिंहभूम सीट को लेकर हुए मतदान के दौरान फर्स्ट टाइम वोटर्स का उत्साह देखते बना.18 प्लस के युवा मतदाता सुबह से ही अन्य मतदाताओं के साथ कतारबद्ध होकर वोट देने की अपनी बारी का इंतजार करते रहे और अपनी बारी आने पर मतदान किया.आदित्यपुर-1 के सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बूथ पर पहली बार वोट करने आई युवा मतदाता अंजलि सिंह, करिश्मा और पुष्पम प्रिया(मान्या) ने बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क से बातचीत…
जमशेदपुर। गेल ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चुन्द्रव में दिव्यांगों के प्रयोग के लिए 101 व्हीलवेयर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को रविवार को प्रदान किया। इसे उपमहाप्रबंधक अमित एवं शिवान अख्तर द्वारा घाटशिला के अनुमंडल कार्यालय को सौंप दिया गया। गेल के प्रभारी अधिकारी सह महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम में गेल प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना के तहत शहरी गैस वितरण परियोजना संचालित कर रहा है। जिले में उसके 14 सीएनजी स्टेशन कार्यरत हैं।
