जमशेदपुर । टाटानगर के लोकल रेल यात्रियों की परेशानी कम होते नजर नहीं आ रही है। एक बार फिर इस सप्ताह दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया है।दरअसल चक्रधरपुर रेल डिवीजन मे होने वाले विकासात्मक कार्य को देखते हुए आज भी (10 जूलाई) को रद्द कर दिया गया है। South Eastern Railways:टाटा -पटना चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस,ऐ हो सकता है मार्ग रद्द होने वाली ट्रेन · 08163/08164 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू स्पेशल 10.07.2024, 17.07.2024, 24.07.2024 और 31.07.2024 को रद्द रहेगी · 08145/08146 टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू स्पेशल 10.07.2024, 17.07.2024, 24.07.2024 और 31.07.2024…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग के उप-ब्रांड सीएमएफ ने तीन नए प्रोडक्ट – सीएमएफ फोन 1, सीएमएफ वॉच प्रो 2 और सीएमएफ बड्स प्रो 2 को पेश किया है। ये प्रोडक्ट की ओपन सेल्स 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू होगी। सीएमएफ फोन 1 भारत का पहला मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 5जी प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस दमदार प्रोसेसर के साथ यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करता है। नथिंग के साथ मिलकर तैयार किया गया यह फोन तेज़, भरोसेमंद और कुशल पावर जैसी खूबियों से लैस है। सीएमएफ वॉच…
जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी सदस्य डॉ अजय कुमार ने मंगलवार को बारीडीह चौक से जनकल्याण रथ को रवाना किया। इससे पूर्व कांग्रेस के वरीय नेताओं की उपस्थिति में डॉ.अजय कुमार ने जनकल्याण रथ का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लोगों की सभी प्रकार की जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का एक मात्र समाधान यह जनकल्याण रथ है। यह जनकल्याण रथ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के सभी क्षेत्रों में एक निश्चित स्थान पर खड़ा रहेगा। जहां लोग आधार कार्ड,वोटर…
स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) के टॉप रैकर्स को मिलेगा करोड़ों कैश अवार्ड एवं इस परीक्षा से नारायणा के किसी भी कोर्स में 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का मौका जमशेदपुर । साकची स्थित देश की अग्रणी इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान “नारायणा आई.आई.टी. / नीट एकेडमी, जमशेदपुर द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) के 19वाँ संस्करण का शुभारंभ हुआ। इस परीक्षा का आयोजन भारत के 27 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में 300 शहरों के 3000 से अधिक स्कूलो में 06 अक्टूबर एवं 20 अक्टूबर 2024 को ऑफलाईन और 07 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 एवं…
*अजय धारी सिंह* *मधुबनी:* जिले के मधेपुर प्रखंड में कोसी नदी में आई बाढ़ के कारण बड़ी-बड़ी लंबी लग्जरी गाड़ी गाड़ियों की जगह शादी के लिए जा रहे दुल्हे को चिलचिलाती धूप में नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ताजा वाक्या मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड का है। जहां मो० कमालउद्दीन के बेटे को नाव पर चढ़ कर सहरसा जिले के डरहार ओपी थाना क्षेत्र के बड़हारा गांव निवासी मो० बसीर की पुत्री से निकाह करने के जाना पड़ा है। मधेपुर प्रखंड में बारिश के बाद इन दिनों कोसी नदी अपने उफान पर है जिस कारण बाढ़ जैसे…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा बुधवार को एन एच 33 स्थित डॉल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट, डांगा में होने वाले जुगसलाई विधानसभा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। एक ओर जहां कार्यक्रम को लेकर जुगसलाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का मौहाल है। तो वहीं, भाजपा ने समारोह की सफलता को लेकर पूरे जोर-शोर से तैयारियां की है। कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते को पार्टी के ध्वज व बैनर से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने मंडल…
जमशेदपुर : शहर के विभिन्न क्षेत्र के 10 फुटबॉल टीम के लगभग 150 खिलाड़ियों के बीच मंगलवार को जमशेदपुर के लोकप्रिय पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार ने फुटबॉल किट का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट वितरण करने का उद्देश्य बच्चों में खेल को बढ़ावा देना है। ताकि बच्चे मोबाइल से दूर रह कर मैदान में खेले जिससे उनका शारीरिक एवम् मानसिक विकास हो। आज के समय में मोबाइल युवाओं का सबसे बड़ा दुश्मन है। वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म की राजनीति से दूर रह…
जमशेदपुर, जमशेदपुर के एक इंजीनियर, सौम्य दीप, जिन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग और नवीकरणीय ऊर्जा में विशेषज्ञता हासिल की है, ने ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आविष्कार का दावा किया है। वर्तमान में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासक के रूप में कार्यरत सौम्य दीप को नवीकरणीय ऊर्जा अनुसंधान में गहरी रुचि है। वे 2004 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा ‘मौसम नियंत्रण प्रणाली’ की अवधारणा के लिए सराहे गए थे। सौम्य दीप ने फ्लायव्हील ऊर्जा भंडारण प्रणाली (FESS) की दक्षता और ऊर्जा भंडारण क्षमता को बढ़ाने की एक नई प्रक्रिया विकसित की है। इस प्रक्रिया का…
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल जल्द ही टाटानगर- पटना के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना बना रही है।इसको लेकर रेलवे इसके अलग अलग मार्ग को लेकर मंथन भी कर रहा है।ताकि यह ट्रेन ऐसे मार्ग पर चले ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री यात्रा कर सके। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलती है तो पटना से टाटानगर के बीच जल्द वंदेभारत की सेवा शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस रूट पर आठ कोच की चेयरकार वंदे भारत चलाने की योजना है। जिसकी स्पीड 130 से 160 किमी प्रति घंटे रहेगी। पटना से टाटानगर…
जमशेदपुर। सनातन उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा सोमवार को जुगसलाई थाना परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आवाहित वृक्षारोपण अभियान (एक पेड़ मां के नाम) के तहत पौधारोपण किया गया. वृक्षों के संरक्षण हेतु सभी सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया समिति द्वारा आगामी दिनों में जुगसलाई क्षेत्र के अनेकों स्थल में पौधारोपण कार्यक्रम चलाई जायेगी. उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएसपी लॉ एंड आर्डर तौकीर आलम, जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद एवं समिति के आशीष मिश्रा, सूरज ओझा, लकी कुमार, अभिषेक मोहंती, कारण, शिवम, अरिन श्रीवास्तव, पीयूष, निहाल, साई एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे.
