जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्ति में सहायता प्रदान करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से निरंतर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के बीबीए विभाग के आयुष सिंह, एमबीए की श्वेता कुमारी, बीसीए के हिमांशु तिवारी और एमसीए के अश्विनी कुमार का चयन एजुकेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से संबंधित कंपनी एक्स्ट्रामार्क्स में स्टूडेंट रिलेशन ऑफिसर और ट्रेनर के पद पर हुआ है।…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। बेल्डीह क्लब में आयोजित समारोह में संभाला पदभार जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के 47वें स्थापना समारोह में 2024-25 के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन सुभ्रजीत बसु एवं सचिव विकास सिंह ने अपनी टीम के साथ पदभार संभाला। बेल्डीह क्लब में आयोजित हुए समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष प्रेमा गोगना ने सुभ्रजीत बसु को पदभार सौंपा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टी. वी. श्रीनिवास शेनॉय, कार्यकारी प्रभारी (बेयरिंग्स), टाटा स्टील थे। मुख्य अतिथि टी. वी. श्रीनिवास शेनॉय ने नई टीम को बधाई दी और उनके समर्पित और निस्वार्थ सेवा की सराहना की। इस दौरान पीडीजी रोटेरियन…
जमशेदपुर। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने डेंगू रोकथाम एवं अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए अभियान तेज कर दिया है। पिछले तीन दिनों में अबतक 60 हजार से ज्यादा घरों में डेंगू लार्वा की जांच की गई है। साथ ही लार्वा मिलने पर उसमें मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है । इस अभियान में जमशदेपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, चाकुलिया नगर पंचायत समेत जुस्को की टीम शामिल है। टीमों ने नगर निकायों में लगभग 40 हजार कंटेनरों जैसे पानी की टंकियां, कूलर, ड्रम, गमले, फ्रीज की…
मुख्यमंत्री ने कहा – समस्याओं का समाधान प्राथमिकता Ranchi मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी शिकायतों तथा समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेंमन्त सोरेन स्वयं एक-एक लोगों से उनके आवेदन पत्रों को लिया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का यथोचित एवं त्वरित समाधान किए जाने का भरोसा दिया। मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
जमशेदपुर. सिख युवा पीढ़ी को गुरु के उपदेशों और सिख इतिहास से जोड़े रखने के उद्देश्य से जमशेदपुर में गावहो सच्ची बाणी कीर्तन और सिख इतिहास मुकाबला की तैयारी जोर शोर से चल रही है. इस कार्यक्रम का फाइनल आगामी 4 अगस्त को साकची गुरुद्वारा में सुबह 9 बजे से शुरु होगा, जबकि कीर्तन मुकाबला के लिए ऑडिशन और सिख इतिहास मुकाबला (लिखित परीक्षा) 28 जुलाई को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में सुबह 10 बजे से ली जाएगी. इसे लेकर आयोजकों द्वारा पोस्टर की लॉन्चिंग कराई गई, जो कि साकची गुरुद्वारा, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और बिष्टुपुर गुरुद्वारा में एक…
जमशेदपुर। साकची थाना में लोकसभा चुनाव 2019 के समय चंद्रबली उद्यान, काशीडीह के बाउंड्री वॉल पर फिर एक बार मोदी सरकार के पोस्टर पाए जाने पार्टी के तत्कालीन जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार ने आचार संहिता उलंघन का मामल दर्ज कराया था, मामले में कोर्ट में गवाही और बहस पूर्ण होने के पश्चात प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा कुमारी लाल के कोर्ट ने 30 मई को फाइनल जजमेंट की तिथि मुकरर की थी, लेकिन लोकसभा 2024 के चुनाव समाप्ति के पश्चात दिनेश कुमार अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी यात्रा पर चले गए थे और…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री सह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री श्री चंपाई सोरेन ने आज वरीय विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य में शिक्षा से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि छात्रों को शिक्षा हेतु बाहर ना जाना पड़े। इस बैठक के दौरान जमशेदपुर में बन रहे पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय के कार्य की प्रगति समीक्षा की गई। वहां नए वाइस चांसलर की नियुक्ति इसी माह होने की संभावना है। जिसके बाद कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा। मंत्री…
Anni Amrita रांची/जमशेदपुर थर्ड जेंडर के अधिकारों के लिए कार्य करने वाली संस्था उत्थान सीबीओ के सचिव अमरजीत के नेतृत्व में रांची के नामकुम स्थित आईपीएच ऑडिटोरियम में सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम ‘एडवोकेसी मीटिंग विद लाॅ इफोर्समेंट एजेंसी’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ.स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे.उन्होंने बताया कि 2019 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में अन्य राज्यों की तरह झारखंड में ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का गठन हो चुका है और आगे भी सरकार थर्ड जेंडर के हित से जुड़े मामलों पर जरुरी फैसले लेती रहेगी.इस सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…
जमशेदपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर-आदित्यपुर रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन परियोजना का 121.5 किलो मीटर तक का कार्य पूरा हो गया है. इसकी जानकारी रेल मंत्रालय ने खुद सोशल साइट के माध्यम से दी है. हालांकि अभी करीब 10.5 किलोमीटर का काम बाकी है जिसे जल्द हो जाने की उम्मीद है South Eastern Railways:टाटा से राउलकेला,बदामपहाड, गुआ और विलासपुर की लोकल ट्रेन रद्द क्या लिखा सोशल साइट में रेल मंत्रालय ने अपने सोशल साइट में लिखा है कि खड़गपुर-आदित्यपुर तीसरी लाइन परियोजना (132 किमी) में 121.5 किमी रेल लाइन पूर्ण हो चुका है. रेल मंत्रालय ने आगे लिखा है…
जमशेदपुर। बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी मैदान में मंगलवार की देर रात अपराधियों के बीच हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, कैरेज कॉलोनी फुटबॉल मैदान के पास शुभम अपने साथी सागर, पवन और सलिल के साथ शराब पी रहा था. इसी बीच उन लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच सलिल ने अपने पास से पिस्तौल निकाली और उसके सिर में सटाकर गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर गया।
