जमशेदपुर। सिख बच्चों के बीच गुरमुखी भाषा के ज्ञान का लंगर लगाने और प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सकारात्मक पहल करते हुए सम्पूर्ण पाठ्य सामग्री उपलब्घ कराने का बीड़ा उठाया है। सोमवार को जमशेदपुरी ने घोषणा करते हुए आह्वान किया है कि सभी गुरुद्वारा कमिटियों बच्चों को गुरमुखी शिक्षा प्रदान करने की शुरआत करें, पाठ्य सामग्री वे उपलब्ध करायेंगे। अपनी घोषणा पर प्रकाश डालते हुए हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि, पुरे कोल्हान में कुल 34 गुरूद्वारे हैं और कुछ गुरुद्वारों में गुरूमुखी की पढाई हो भी रही…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर । सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को नीट यूजी परीक्षा में अनियमितता मामले में हुई सुनवाई के पश्चात सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जे बी परदीवाला और मनोज मिश्रा के बेंच द्वारा की गई टिपण्णी पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ. अजय कुमार ने भरोसा जताया है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में मुझे भरोसा है वह छात्रों के हक में ही निर्णय लेगा। जिस प्रकार कोर्ट ने आज नीट यूजी परीक्षा गड़बड़ी मामले में कुल 38 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एनटीए से जो सवाल पूछे…
जमशेदपुर। महिलाओं को सशक्त करने हेतु मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय राखी मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 22 से 24 जुलाई (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) तक होने जा रहा हैं जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल0 रही हैं। मेला रोजाना सुबह 10 बजे से रात 09 बजे तक खुला रहेगा। मंच की सभी सदस्य इसे सफल बनाने में लगी हुई हैं। इसी के तहत आज मंच की पदाधिकारियांे ने राखी मेला का पोस्टर का विमोचन किया। इस मेले में लगभग 50 स्टाल लगाए जाएंगे। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं…
जमशेदपुर। भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना सावन का आगमन होने वाला है। 22 जुलाई को सोमवार से पवित्र सावन की शुरुआत होगी। इस बार सावन 29 दिनों का है। एक ओर जहां श्रावण मास में लौहनगरी जमशेदपुर के सभी शिवालयों में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा बहुत श्रद्धा से की जाती है। तो वहीं, सावन के तृतीय सोमवारी पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम के शिवालय में प्रत्येक वर्ष हजारों शिवभक्त पूरे भक्तिभाव के साथ सामूहिक रूप से जलाभिषेक करते हैं। सुर्य मंदिर के बड़े और भव्य कार्यक्रमों में शामिल जलाभिषेक यात्रा को इस बार मंदिर समिति ने भी…
# देवनगर, गांधी आश्रम भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा व ख़ासमहल में शामिल हुए काले, # अमरप्रीत सिंह काले ने आरती पूजन कर श्रद्धालुओं को दी बधाई जमशेदपुर : ओडिशा के बाद जमशेदपुर के देवनगर, गांधी आश्रम जगन्नाथ मंदिर में भव्य तरीके से रथ यात्रा निकाली जाती है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान होतीं हैं। यात्रा भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकलते हुए गुंडिचा मंदिर जाती है। इस पावन अवसर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा की शुरुआत कर श्रद्धालुओं को बधाई देते…
मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा -अर्चना कर राज्यवासियों की सुख -शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की जमशेदपुर। जय जगन्नाथ! मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयोजित पूजन-अनुष्ठान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा -अर्चना कर राज्यवासियों की सुख- शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की समस्त जनता को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आस्था एवं भक्ति के समागम में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं…
बेलडीह क्लब में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित जमशेदपुर। रविवार की देर शाम को बेलडीह क्लब के सभागार में रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट की नयी टीम (2024-25) ने शपथ ग्रहण समारोह में नये अध्यक्ष डॉ अमित मुखर्जी एवं सचिव दीप्ति सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ पदभार संभाला। पीडीजी प्रतिम बनर्जी ने नयी टीम के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रभात ने रोटरी वेस्ट के प्रयासों की प्रशंसा की और आगे भी ऐसे ही बढ़ते रहने की अनुशंसा…
जमशेदपुर पूरे देश में रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. इस कड़ी में लौहनगरी जमशेदपुर की कई मंदिरों से हर वर्ष की भाँति परंपरागत रूप में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए. शहर की प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. बिष्टुपुर श्रीराम मन्दिर से निकली महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए. उन्होंने पूजा-अर्चना किया और रथ की रस्सियों को भी खींचकर भगवान का आशीष लिया. इसके अलावे साकची उत्कल एसोसिएशन, बाराद्वारी गाँधी आश्रम एवं हनुमान…
बहरागोड़ा/जमशेदपुर जैसा कि लोग यह उम्मीद कर रहे थे,कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से आज इस्तीफा दे दिया.उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया है.बता दें कि 19मई को उन्होंने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था और संकेत दे दिए थे कि उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो आगे ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं. कुणाल ने अपने इस्तीफे में भाजपा की अंदरुनी हालत का जिक्र किया है कि कैसे अब इस पार्टी में रहकर जनता के हित में कार्य करना मुश्किल हो चला है.जब कुणाल ने…
जमशेदपुर : एक्शन ऐड एसोसिएशन की ओर से रविवार को परसुडीह गौरी भवन में असंगठित मजदूरों के क्षमता संवर्धन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया. जिसमें काफी संख्या में मजदूर एवं विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए. कार्यशाला में वक्ता के रुप में कंज्यूमर कोर्ट प. सिंहभूम के मेंबर राजीव कुमार, अधिवक्ता शमशाद खान, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर (सीआईएसफ) बलराम पात्रो, रिटायर्ड लेबर सुपरिंटेंडेंट राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे. वक्ताओं ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी व उसके लाभ के बारे में बताया. साथ ही समस्या होने पर इसके समाधान का रास्ता बताया.…
