जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार द्वारा रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस हेल्थ चेकअप कैंप में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराई। हेल्थ चेकअप कैंप में लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर,हार्ट,लीवर, आंख सहित कई बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सलाह भी दिया गया। मौके पर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि आम लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य ही उनकी पूंजी है। इसलिए उसकी सुरक्षा के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच…
Author: BJNN Desk
Desk. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन स्व-नामांकन 27 जून, 2024 से शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल http://nationalawardstoteachers.education.gov.in पर आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2024 है। इस वर्ष, 50 शिक्षकों को तीन-चरणीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाएगा। यह चयन प्रक्रिया जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होगी। यह पुरस्कार 5 सितंबर, 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय का विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस…
जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की पांच NCC कैडेट्स का चयन थल सैनिक कैम्प के इंटर ग्रुप कॉम्पिटिशन के लिए किया गया है, जो 10 जुलाई से 19 जुलाई तक बिहार के बरौनी में आयोजित किया जाएगा। चयनित कैडेट्स में रिया कुमारी, अनीमा कुमारी, रायमुनी कुमारी, कृष्णा गोप, और साक्षी राय शामिल हैं। यह कैम्प थल सेना कैम्प के तीसरे पड़ाव के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जो इस प्रशिक्षण श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बरौनी में आयोजित होने वाला यह इंटर ग्रुप कॉम्पिटिशन कैडेट्स को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित…
जमशेदपुर:आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह जमशेदपुर के हाता साईं मंदिर पहुंचे.अचानक हाता साईं मंदिर पहुंचने का कारण था कि गत् दिनों ऐसोसिएशन के जमशेदपुर शहरी जिला महासचिव अरूप मजूमदार को दुर्घटना में अपने पैर की एक ऊंगली गंवानी पड़ी थी जबकि हाथ में तीन जगह हड्डियां टूट गई थी.कोलकाता से जमशेदपुर आने के दौरान अरूप मजूमदार को जमशेदपुर के नैशनल हाइवे पर नरसिंहगढ़ के पास झपकी आने से मोटरसाइकिल बीच सड़क पर पलट गई थी.इस घटना के बाद अब अरूप मजूमदार ठीक हैं और चल…
Ranchi। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची विश्वविद्यालय परिसर के आर्यभट्ट सभागार में फेडरेशन आफ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित “सृजन” स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी उद्योग हैं और जो भी नए उद्योग आने वाले हैं, उसके प्रति सरकार की सकारात्मक सोच है। राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हों। हमारी सरकार उद्योगों और उद्योग स्थापित करने वालों को पूरा सहयोग करेगी । आप झारखंड की आर्थिक सामाजिक और भौगोलिक स्थिति से भली- भांति वाकिफ हैं…
जमशेदपुर : जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ० अमर सिंह ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को पेड़ लगाने और वनीकरण गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि देश के वन क्षेत्र को बढ़ाने में मदद मिल सके। उन्होने बताया कि वन महोत्सव के दौरान, वनों में लाखों पेड़ लगाए गए हैं, जिससे देश के वन आवरण में सुधार करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा को गति मिली है। लेकिन इसके बाद भी आवश्यक्ता है कि इस अभियान को जन जन का अभियान बनाकर आम…
जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- डॉ मुखर्जी के जीवन का हर क्षण राष्ट्र और लोक कल्याण के लिए रहा समर्पित। जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 123वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। शनिवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद समेत पार्टी के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी…
जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ बैठक कर वोटर कार्ड वितरण कार्य के अधतन स्थिति की समीक्षा की गई । उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। उन्होने डाक कर्मियों को वोटर कार्ड वितरण हेतु उपलब्ध कराये गए सभी वोटर कार्ड का वितरण बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वोटर कार्ड वितरण की समीक्षा में पाया गया कि 22 जनवरी से 14 मई तक 65 हजार वोटर कार्ड डाक पोस्ट से मतदाताओं तक पहुंचाये गए हैं । 353 कार्ड…
जमशेदपुर: आत्महत्या निवारण केंद्र, जीवन, जमशेदपुर ने शनिवार को एनसीसी कैडेटों के लिए “भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त बनाना” शीर्षक कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का आयोजन एनआईटी, आदित्यपुर में किया गया, जिसमें लगभग 700 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। अपनी टैगलाइन ‘जीवन अनमोल है,हमसे बात करें’ के आधार पर, केंद्र ने घंटे भर की कार्यशाला आयोजित की, जिसका उद्देश्य कैडेटों को तनाव को पहचानने और समझने के लिए आवश्यक सुझाव प्रदान करना था। सत्र में कई अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें से सभी ने इस पहल की बहुत सराहना की। कैडेटों को प्रोत्साहित किया गया कि यदि वे कभी…
Jamshedpur: बर्मामाइंस निवासी युवा समाजसेवी एवं सोशल मीडिया एनफ्लूंसर विश्वजीत मोहंती ने शनिवार को बर्मामाइंस के टीआरएफ कंपनी के समीप शिव मंदिर देवस्थान में आयोजित रक्तदान शिविर में 34 वर्ष की उम्र में 34वीं बार रक्तदान करते हुए मिशाल कायम किया है। उन्होंने बताया कि समाजसेवी भोला सिंह के भाई स्वर्गीय अमित कुमार सिंह की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित शिविर में रक्तदान किया गया। इससे वह काफी खुश हैं और अन्य युवाओं को भी सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान हेतु प्रेरित करते हैं।
