जमशेदपुर । एक पुरानी कहावत है की किसी व्यक्ति का नेचर और सिग्नेचर जल्दी नहीं बदलता । यह कहावत ओडिसा के राजपाल रघुवर दास के बेटे ललित कुमार के लिए सही साबित हुआ है। उक्त बातें पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी सदस्य डॉ अजय कुमार ने शनिवार को परिसदन में मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिस प्रकार ओडिसा के राज्यपाल के बेटे ललित कुमार ने राजभवन कर्मचारी के साथ गाली गलौज एवम् मारपीट की, वह निंदनीय है, बेहद शर्मनाक है। भाजपा के नेताओं और उनके बेटों की करतूत कोई नई बात नही है।…
Author: BJNN Desk
ओड़िशा। ओडिशा के पुरी में राजभवन के कर्मचारी बैकुंठनाथ प्रधान ने आरोप लगाया है कि सात जुलाई की रात राज्यपाल रघुबर दास के बेटे और पांच अन्य लोगों ने उनके पति के साथ मारपीट की. हालांकि घटना के संबंध में राजभवन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।मीडिया से बात करते हुए बैकुंठनाथ प्रधान की पत्नी सयोज प्रधान ने आरोप लगाया कि उनके पति की पिटाई इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने राज्यपाल के बेटे को लेने के लिए लग्जरी गाड़ी नहीं भेजी थी.उन्होंने अपने पति पर हुए कथित हमले को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की…
रेलखबर। टाटानगर में रहने वाले मिथिला के लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग जल्द पुरी होने वाली है। रेलमंत्रालय ने टाटा -जयनगर ट्रेन की मंजूरी दे दी है।इसके समय सारिणी को जारी कर दिया हैं। हालांकि यह ट्रेन की शुरुआत विधिवत कब से शुरूआत होगी इसकी जानकारी नही दी गई है। South Eastern Railways: टाटा – जयनगर एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, जानिए समय टाटा नगर से प्रत्येक शुक्रवार और जयनगर से शनिवार को टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को शाम को 6.50 प्रस्थान कर दुसरे दिन 11.25 में जयनगर पहुंचेगी । जबकि जयनगर – टाटा एक्सप्रेस से जयनगर से प्रत्येक शनिवार की रात…
◆ *_शिक्षा की रोशनी से झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने की मुख्यमंत्री ने जताई प्रतिबद्धता_* ================= ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य के गरीब बच्चों को मिलेगा क्वालिटी एजुकेशन , निजी विद्यालय की तर्ज पर सरकारी विद्यालयों का बदल रहे स्वरूप_* ================= ● *_राज्य के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_* *_राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था कर रहे हैं मजबूत, स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की तरह अब एक्सीलेंट टीचर्स भी दे रहे हैं_* ● *_युवाओं के हुनर को निखारने के साथ रोजगार भी करा रहे उपलब्ध- हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों 1500 नवनियुक्त…
रांची। झारखंड के किसानों को बहुत बड़ी राहत देने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। चूंकि विभिन्न लिफ्ट इरिगेशन की योजनाएं बिजली पर निर्भर रहती हैं, जिनका बिल किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन जाता है। इस परिस्थिति में बदलाव लाने हेतु जल संसाधन विभाग ने सोलर प्रणाली का इस्तेमाल शुरू किया है। सोलर तकनीक द्वारा लिफ्ट सिंचाई का पायलट प्रोजेक्ट हजारीबाग में तैयार है, जिसका उद्घाटन इसी महीने किया जाएगा। इसके बाद, पूरे राज्य में इस तकनीक द्वारा किसानों को सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। इस आशय का निर्देश आज झारखंड के जल…
जमशेदपुर। झारखंड के टाटानगर से बिहार के लिए जयनगर के लिए नई ट्रेन की मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी गोड्डा के सासंद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल साइट Xमें दी हैं। उन्होंने इस ट्रेन का समय भी उन्होने दिया हैं। SOUTH EASTERN RAILWEY:इन ट्रेनो में लगेगें अतिरिक्त कोच,देखे लिस्ट ऐ होगा समय सासंद निशिकांत दुबे के सोशल साइट्स पर दिए गए समय के अनुसार टाटानगर से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर खुलकर शनिवार सुबह जसीडीह/ बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन सुबह 3 बजे पहुंचेगी ,जयनगर यह ट्रेन दोपहर 11.25 ।वापसी में यह ट्रेन जयनगर…
जमशेदपुर। एण्डटीवी का नया शो ‘भीमा‘ 80 के दशक पर आधारित है। राज खत्री प्रोडक्शंस ने इसका निर्माण किया है। इसमें भीमा नाम की एक लड़की की कहानी दिखाई गई है जो किसी दूसरी जाति से ताल्लुक रखती है। यह एक लड़की की दुविधा और समान अधिकारों को लेकर उसके सफर को दिखाता एक सोशल ड्रामा है। दर्शकों को शो में इस लड़की के साहसिक सफर की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें वह अपने परिवार, समाज और आर्थिक हालातों से उपजी मुश्किलों का सामना करती नजर आती है। काफी अन्याय और भेदभाव झेलने के बावजूद, वह बड़ी ही बेबाकी से…
जमशेदपुर । सिखों के गुरु साहिब की तस्वीर वाला स्टीकर लगाकर गमछा बेचने का एक मामला प्रकाश में आया है जिसका घोर विरोध करते हुए जमशेदपुर के सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने इसे गुरु साहिब की बेदबी और सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला वाकया बताते हुए सीजीपीसी को एक ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन के मार्फत सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह से अपील की है कि इस गंभीर मामले को उचित पटल तक पहुंचाकर दोषी व्यक्ति को सजा दिलाएं ताकी इस…
जमशेदपुर। आज संस्थान सभागार में एनटीटीएफ के नए बैच के छात्रों के 12 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। दलीय बद्धता एवं समय प्रतिबद्धता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए योग एवं समूह पीटी का प्रदर्शन देखने लायक था। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रीता जॉन एवम् उप प्राचार्य रमेश राय ने किया ।कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक रीजनल मैनेजर एसबीआई के राजीव रंजन,एनटीटीएफ की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण करते हुए संस्था के उप प्राचार्य रमेश राय…
रेल खबर। रांची – हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस अब केसरिया रंग मे चलने लगी है। इससे पहले रांची – हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस सफेद ब्लू रंग के कोच से परिचालन होता था। ऑरेंज और ग्रे कलर वाली इस वंदे भारत ट्रेन के रैक देखने मे काफी खूबसूरत लग रहा है।इस ट्रेन के रंग के बदलने के साथ-साथ अंदर भी कुछ बदलाव किए गए हैं। यह ट्रेन मेट्रो के तर्ज पर दिख रही है। इस ट्रेन की सीटों को और बेहतर और आरामदायक बनाया गया है। शौचालय का लुक बदलने के साथ ही हर सीट पर दो मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था की…
