Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JHARKHAND NEWS :जवानों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी  -हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
Breaking News

JHARKHAND NEWS :जवानों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी  -हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

◆ मुख्यमंत्री  ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों  का ढाढ़स बंधाया, कहा – परिजनों के साथ सरकार सदैव खड़ी रहेगी

 ● सुरक्षा बलों की लगाकर कार्रवाई से उग्रवाद का सफाया अंतिम चरण में  

रांची।

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में शहीद जवान सुनील धान जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर  भावभीनी श्रद्धांजलि दी।माननीय राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया। गृह विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक श्री अनुराग गुप्ता समेत कई वरीय  पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी एवं उनकी शहादत को नमन किया।

 शहीद के परिजनों के साथ सरकार हमेशा खड़ी रहेगी 

 

मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि एक जवान का शहीद होना काफी दुःखद है।ऐसी कोई भी घटना ,किसी भी परिवार के लिए काफी पीड़ादायक होती है। उन्होंने शहीद के शोकाकुल परिजनों का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा , कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। सरकार सहयोग   के लिए सदैव आपके लिए खड़ी रहेगी।

 

 नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन दिन-ब-दिन हो रहा मजबूत 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  देशभर के लिए उग्रवाद एक बड़ी समस्या थी। लेकिन, सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से उग्रवाद का सफाया अब अंतिम चरण में  पहुंच चुका है। उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में हमारे कई जवान भी शहीद हुए हैं, लेकिन उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी । आज जो थोड़े बहुत उग्रवादी रह गए हैं, वे हताशा में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, उनकी ये मंशा भी नाकाम साबित हो रही है। नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार मजबूत और सफल हो रहा है। उग्रवादी घटनाएं अब अंतिम सांसें गिन रही है।

 

 खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड स्थित कांटी पोड़हा टोली के रहने वाले थे शहीद सुनील धान 

विदित है कि शहीद सुनील धान जी का पैतृक घर खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड स्थित कांटी पोड़हा टोली में है। उनके परिवार में मां श्रीमती फगुनी उराइंन, पत्नी श्रीमती गंदरी धान और पुत्र प्रियांश धान (6 वर्ष) तथा अनिकेत धान (4 वर्ष) हैं।

 घायल जवान से अस्पताल में की मुलाकात, इलाज की ली जानकारी 

माननीय राज्यपाल  एवं माननीय मुख्यमंत्री ने  राज अस्पताल, रांची में भर्ती कोबरा -203 बटालियन के जवान श्री विष्णु सैनी से  भी मुलाकात की और इलाज से संबंधित सारी जानकारी ,चिकित्सकों से प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगी।  ज्ञात हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों के आईईडी विस्फोट में वे घायल हो गए थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: डाक विभाग ने ‘दीन दयाल स्पर्श’ और ‘ढाई आखर’ के विजेताओं को किया सम्मानित, बांटी छात्रवृत्ति

April 20, 2026

Jamshedpur News : ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ का भव्य उद्घाटन, बच्चों के लिए बना रचनात्मकता का नया केंद्र

April 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सोशल मीडिया पर गरमाया टीएमएच बिल माफी का मुद्दा, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- यह कोई एहसान नहीं

April 20, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.