Author: BJNN Desk

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब बिक्री और ओवररेटिंग पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर बुधवार (17 जून 2026) को उत्पाद अधीक्षक विजय क्षितिज मिंज ने सरायकेला नगर क्षेत्र के गैरेज चौक स्थित लाइसेंसी खुदरा शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस औचक कार्रवाई से सरायकेला के शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान दुकान के सभी स्टॉक और विक्रय अभिलेख सरकारी नियमों के तहत अपडेट पाए गए। सरकारी नियमों और स्टॉक की हुई गहन जांच निरीक्षण के दौरान उत्पाद अधीक्षक ने मदिरा उत्पादों के स्टॉक, दैनिक विक्रय अभिलेखों…

Read More

सरायकेला-खरसावाँ: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुमडीह में नाबार्ड के लाइवलीहुड एंड एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम (LEDP) के तहत दो आधुनिक पेपर प्लेट निर्माण मशीनों का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह 100 प्रतिशत अनुदान आधारित परियोजना झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी (JTDS), डीपीएमयू सरायकेला-खरसावाँ द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई पहल उद्घाटन समारोह में झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी के राज्य परियोजना निदेशक विजय सिंह बिरूवा और नाबार्ड…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले में नशे के खिलाफ एक बड़े जनआंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी नीतीश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण का आयोजन अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में भव्य जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं। इन रैलियों में स्वयं…

Read More

रिपोर्ट आनंद किशोर राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह से रेस हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को पुख्ता करने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मेला क्षेत्र और कांवरिया रूटलाइन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने दुम्मा बॉर्डर, कोठिया टेंट सिटी, आईएसबीटी, भलुवा और परित्राण जैसे प्रमुख स्थलों का जायजा लिया और अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। टेंट सिटी में सुरक्षा, हाइजीन और वेंटिलेशन पर विशेष फोकस निरीक्षण के…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड सरकार के राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day – NDD) कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गम्हरिया के निर्देशानुसार सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर में 18 जून 2026 को मॉप-अप दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना और उन्हें कृमि मुक्त बनाना है। READ MORE :Jamshedpur News : एसडीएसएम स्कूल में 368 यूनिट रक्तदान, स्व. सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर रेड क्रॉस के सहयोग से आयोजित हुआ शिविर नर्सरी से 12वीं तक के 300 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई दवा…

Read More

सरायकेला-खरसावां: जिला पुलिस को अवैध चोरी और औद्योगिक संपत्तियों को निशाना बनाने वाले गिरोह के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम बुरूडीह के पास स्थित ‘अभिजीत’ के बंद पड़े कारखाने में गैस कटर से लोहे की चोरी कर रहे 6 चोरों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना 17 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। पुलिस ने चोरों के पास से भारी मात्रा में लोहा काटने वाले उपकरण और गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: शंकोसाई खड़िया बस्ती में नशे के दौरान पैसों के विवाद…

Read More

जमशेदपुर: देश में बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक कचरे के वैज्ञानिक समाधान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जमशेदपुर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML) ने एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। सीएसआईआर-एनएमएल ने नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित कंपनी M/s R2E Greentech Private Limited के साथ पुरानी, खराब और अनुपयोगी हो चुकी लिथियम-आयन बैटरियों (Lithium-ion Batteries) के पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। 18 जून 2026 को संपन्न हुआ यह समझौता प्रयोगशाला स्तर पर विकसित अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक के हस्तांतरण और उसके बड़े पैमाने पर व्यावसायीकरण (Commercialization) पर केंद्रित है। इस रणनीतिक साझेदारी को भारत में…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के ओलीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-04, खड़िया बस्ती में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना 16 जून 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे की है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी व एक देशी पिस्टल भी बरामद की है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: सीएसआईआर-एनएमएल ने M/S CircuOre प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया करार, खराब हो चुकी लिथियम-आयन बैटरी रिसाइक्लिंग…

Read More

जमशेदपुर: सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML), जमशेदपुर ने देश की संसाधन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला ने बेंगलुरु की अग्रणी कंपनी M/S CircuOre प्राइवेट लिमिटेड के साथ खराब हो चुकी लिथियम-आयन बैटरियों (Lithium-ion Batteries) के रिसाइक्लिंग के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीक हस्तांतरण करार (Technology Transfer Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रणनीतिक समझौते के माध्यम से कंपनी को एनएमएल द्वारा विकसित अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। इससे इस्तेमाल के बाद कचरा बन चुकी लिथियम-आयन बैटरियों से लिथियम, कोबाल्ट, मैंगनीज, निकिल, तांबा, ऐलुमिनियम और ग्रेफाइट जैसे अत्यधिक मूल्यवान और रणनीतिक रूप…

Read More

बहरागोड़ा / जमशेदपुर: गलवान घाटी के वीर शहीद गणेश हांसदा के छठे शहादत दिवस के मौके पर बहरागोड़ा के शहीद ग्राम कोसाफलिया स्थित स्मारक स्थल पर ग्रामीणों व बच्चों ने झारखंड के इस वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महज 20 वर्ष की युवा उम्र में जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी सेना से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त करने वाले शहीद गणेश हांसदा की शहादत को याद करते हुए क्षेत्र में कई गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किए गए। बांसदा चौक स्थित शहीद की प्रतिमा पर माता-पिता कापरा हांसदा व सुगदा हांसदा और बड़े भाई दिनेश हांसदा ने माल्यार्पण…

Read More