
जमशेदपुर। समाजसेवा और सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्रीकांत देव को राष्ट्रीय पोद्दार वैश्य महासभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वैश्य एकता मंच के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत देव को उनकी कार्यकुशलता और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान को देखते हुए महासभा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता बनाया गया है।
राष्ट्रीय पोद्दार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार ने संगठन की नई कार्यसमिति की घोषणा करते हुए श्रीकांत देव को यह जिम्मेदारी सौंपी। नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रीकांत देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की 3 वांटेड अपराधियों की नई तस्वीरें, बिहार-बंगाल से जुड़े तार
सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं श्रीकांत देव
वैश्य एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद और पोद्दार वैश्य कल्याण समिति कोल्हान के अध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने श्रीकांत देव को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि श्रीकांत देव लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने समर्पण, कुशल व्यवहार, संवाद क्षमता और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। मेहनत और संघर्ष के बल पर उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी भूमिका मजबूत की और अब राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी हासिल की है।
पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि श्रीकांत देव नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज को एकजुट करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल सामाजिक सफर की भी कामना की।
सर्वसम्मति से श्रीकांत पोद्दार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
महासभा की नई कार्यसमिति के गठन के दौरान श्रीकांत पोद्दार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की नई कार्यसमिति की घोषणा की।
नई कार्यसमिति में सुमित पोद्दार को कार्यकारी अध्यक्ष, जबकि मलिक पोद्दार, कपिलदेव पोद्दार, आदित्य पोद्दार, प्रेम रंजन पोद्दार और राकेश पोद्दार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
सुधीर कुमार पोद्दार को प्रधान महासचिव बनाया गया है। महासचिव के रूप में आदित्य पोद्दार और बालेश्वर आजाद को जिम्मेदारी दी गई है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना
संगठन में इन्हें मिली जिम्मेदारी
नई कार्यसमिति में जनार्दन पोद्दार, मदन पोद्दार, लक्ष्मण पोद्दार और फूल कुमार पोद्दार को सचिव बनाया गया है। वहीं आमोद पोद्दार और राधेश्याम पोद्दार को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला मोर्चा में वैशाली पोद्दार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और किरण देवी को महासचिव बनाया गया है।
नई कार्यसमिति के गठन के बाद संगठन से जुड़े लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

