जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र डॉक्टर अजय कुमार के समर्थन में आयोजित प्लेकार्ड अभियान ने जमशेदपुर के दस प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भारी जनसमर्थन प्राप्त किया। इस अभियान का उद्देश्य व्यस्त बाजारों में सीधे मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें डॉक्टर कुमार को वोट देने के लिए प्रेरित करना था। यह अभियान सकची के संजय मार्केट, भालुबासा चौक, बिरसानगर का संडे मार्केट, टेल्को का खरंगझर झार मार्केट, गोलमुरी मार्केट (गारबेज लाइन), बर्मामाइंस मार्केट (दत्ता मेडिकल के पास), सकची गोलचक्कर (टाटा आई हॉस्पिटल की ओर), भुयाडीह बाजार की सब्जी मार्केट, जेमको बस स्टैंड और मनीफिट मार्केट जैसे प्रमुख स्थलों पर आयोजित किया…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महासचिव तथा दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने एक पत्र जारी कर जमशेदपुर के सभी व्यापारी बंधुओं से जमशेदपुर पश्चिमी के एनडीए प्रत्याशी श्री सरयू राय को सिलेंडर छाप पर वोट देकर अपना समर्थन देने की अपील की है. यहां जारी एक पत्र में उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास, सरायकेला से चंपाई सोरेन, पोटका से मीरा मुंडा, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी और घाटशिला से बाबूलाल सोरेन को अपना समर्थन देने की अपील की है
जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कल्पना सोरेन केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कल्पना सोरेन भाजपा को आरक्षण विरोधी बताया और कहा की अब भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का भी हक छीन रही है. झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर के पोटका विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी संजीव सरदार के प्रचार के लिए कल्पना सोरेन पोटका के बड़ा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. चुनावी सभा के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे. सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने एनडीए…
जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने रविवार कोभुईंयाडीह,सिदगोड़ा,भालूबासा,साकची,बाराद्वारी में जनसम्पर्क अभियान चलाया. कहीं हाथ जोड़े तो कहीं लोगों ने अजय को गले लगाया. डा.अजय को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित थे. ढ़ोल नगाड़ों के साथ लगातार अजय कुमार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. पूरा माहौल जैसे कांग्रेसमय हो गया था. जिस सादगी और बेबाकी से अजय कुमार लोगों से बात कर रहे है, उनके सवालों का जवाब दे रहे है. वो कहीं ना कहीं लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप मालिकाना हक चाहते है तो मुझे एक…
*हायर एजुकेशन के लिए बच्चे झारखंड छोड़ कर बाहर क्यों जा रहे हैं?* *इस विधानसभा चुनाव में झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी, राज्य आगे बढ़ेगा* *जमशेदपुर*। छत्तीसगढ़ के पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने बन्ना गुप्ता और झारखंड सरकार पर जोरदार हमला किया. यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने पूछा कि 24 साल हो गए झारखंड को बने. क्या वजह है कि 24 साल बाद भी हायर एजुकेशन के लिए झारखंड के बच्चों को बाहर जाना पड़ रहा है? कोई बीमार हो जाए तो उसे भी इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है. आखिर क्यों? उन्होंने कहा कि…
जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से 25 वर्षों की कुशासन से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे और जमशेदपुर को सुरक्षित एवं विकसित बनाएंगे. 2024 विधानसभा जमशेदपुर के लोगों के भविष्य तय करेगा. उन्होंने कहा कि रघुवर दास ने 25 वर्षों तक 86 वस्तियों के लोगों को मालिकाना के नाम पर ठगा, सत्ता के शिखर तर पहुंचकर भी लोगों को मालिकाना हक नहीं दिला पाया क्योंकि उनकी नियत ही नहीं थी मालिकाना दिलाने की. मुख्यमंत्री रहते एक भी पत्राचार नहीं किया रघुवर ने अगर वो चाहते तो रास्ता तो…
दिनांक – १० नवम्बर २०२४ दिन – रविवार सूर्योदय: – ०६:४३ सूर्यास्त: – १७:२६ चन्द्रोदय: – १३:५० चन्द्रास्त: -२५:१८ अयन – दक्षिणायण ऋतु: – हेमन्त शक सम्वत: – १९४६ (क्रोधी) विक्रम सम्वत: – २०८१ (काल) मास – कार्तिक पक्ष – शुक्ल तिथि – नवमी (२१:०१ से दशमी) नक्षत्र – धनिष्ठा (१०:५९ से शतभिषा) योग – ध्रुव (२५:४२ से व्याघात) प्रथम करण & बालव (०९:५७ तक) द्वितीय करण – कौलव (२१:०१ तक) दिशाशूल – पश्चिम गोचर ग्रहा: सूर्य – तुला चंद्र – कुम्भ मंगल – कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी) बुध – वृश्चिक (उदय, पूर्व, मार्गी) गुरु – वृष (उदित, पश्चिम,…
माफी मांगे भाजपा वर्ना चुनाव में होगा भारी नुकसान – लखिंदर करुआ सम्मान नहीं तो वोट नहीं – शेखर रजक जमशेदपुर| ‘पूर्वी सिंहभूम भाजपा’ के फ़ेसबुक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा मुखी समाज को ग़द्दार और देशद्रोही कहे जाने के बाद आम लोगों में रोष व्याप्त है। इससे भाजपा का असली एससी विरोधी चरित्र खुल कर सामने आ गया है। भाजपा के रवैये से सिर्फ मुखी समाज ही नहीं बल्कि पूरे का एससी समाज में रोष है। मीडिया को संबोधित करते हुए एससी सेल के ज़िला अध्यक्ष लखिंदर करुआ ने कहा की भाजपा ने ही एसी समाज के जाति प्रमाण पत्र…
जमशेदपुर पश्चिमी के एनडीए प्रत्याशी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री सरयू राय ने शनिवार को व्यापक जनसंपर्क किया. उन्होंने उलीडीह के रामकृष्णा कॉलोनी में पदयात्रा की. लोगों से मिले. उनसे भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार खत्म करने के लिए और भयमुक्त जमशेदपुर में रहने के लिए सिलेंडर छाप पर वोट करने की अपील की. इसके बाद श्री राय कदमा के ग्वाला बस्ती, शास्त्री नगर के रोड नंबर एक, दो और तीन में लोगों से मिले. उनसे वोट देने की अपील की. सरयू राय ने सुबह के वक्त कदमा-सोनारी लिंक रोड पर…
*बोले सरयू…………..* *अगर आजादनगर में 75 बूथ वाले प्रेशर क्रिएट कर सकते हैं तो 93 बूथ वाले क्यों नहीं* *मानगो, साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी से बढ़त बना कर चलेंगे तो जीत सुनिश्चित है* *बन्ना-राहुल 370 का विरोध इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें अल्पसंख्यक वोट दिखता है* जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने शनिवार को कहा कि अगर आजादनगर-मानगो में अल्पसंख्यक समुदाय के 75 बूथों के मतदाता एकजुट हो सकते हैं, इंटैक्ट होकर वोट कर सकते हैं तो 93 बूथों के बहुसंख्यक क्यों नहीं एकजुट हो सकते हैं? क्यों नहीं वो इंटैक्ट होकर वोट करते…
