Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। आजसू पार्टी के प्रत्यासी रामचंद्र सहीस ने बोड़ाम में लोगो से किया जनसंपर्क और लिया जीत का आशीर्वाद इस क्रम में कटिन, मूचीडीह, बोड़ाम हाट बाजार के आलवे विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर लोगो से अपने पक्ष में प्रचार प्रसार कर लोगो से मतदान करने की गुहार लगाई , उक्त अवसर पर सहीस ने लोगो को बताया कि इस क्षेत्र का समुचित विकास आजसू और कमल गठबंधन की सरकार ही कर सकती है , क्योंकि इस क्षेत्र का विकास रुका है और वर्तमान सरकार सिर्फ लोगो को झूठ बोलकर बरगलाने का कार्य कर रहे है और वर्तमान सरकार और…

Read More

जमशेदपुर। रविवार को कदमा मेन रोड डीबीएमएस हाई स्कूल के सामने पवई रोड में छत्तीसगढ़ लोधी समाज एवं अन्य स्थानीय लोगों की बैठक हुई जिसमें एनडीए प्रत्याशी सरयू राय मौजूद रहे. बैठक में एकमत से सरयू राय जी को समर्थन देने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर गुड़िया देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, माना देवी, चंदना देवी, जीतू दे के नेतृत्व में लगभग 200 महिलाओं एवं नौजवानों ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ली. श्री राय ने इनको पार्टी का पट्टा पहनाकर कर सम्मान किया. सोनारी साहू समिति का समर्थनः सोनारी साहू समिति के तिलकराज साहू ने कहा कि…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में भाजपा की ओर से गो गो दीदी सम्मेलन आयोजित की गई। सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह, मोर्चा की कोल्हान प्रभारी लाजवंती झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रवक्ता माधवी अग्रवाल, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण समेत विभिन्न मंडलों के महिला अध्यक्ष व हजारों महिलाएं शामिल हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार पर युवाओं के हितों की लगातार अनदेखी और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रेस-वार्ता को संबोधित किया। पूर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, शिक्षाविद कुणाल प्रताप सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, एवं भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमित अग्रवाल ने कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। यह सरकार…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के एनडीए प्रत्याशी श्री सरयू राय ने रविवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. वह लोगों से मिले और सभी से अपील की कि 13 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लोग बूथों तक पहुंचें और मतदान अवश्य करें. उन्होंने जमशेदपुर पश्चिमी में बेहतरीन नागरिक सुविधाओं को बहाल करने के लिए सिलेंडर छाप पर वोट करने की अपील की. देर शाम उन्होंने सैकड़ों लोगों को जनता दल यूनाइटेड में शामिल भी करवाया. श्री राय ने सुबह में जुबिली पार्क में जनसंपर्क किया. लोगों से मिले. उन्हें मतदान के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया. उन्हें बताया कि…

Read More

जमशेदपुर । भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और झारखंड विधानसभा चुनाव के निमित्त झारखंड युवा मोर्चा के सह प्रभारी श्री शक्ति सिंह जी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री रितेश कुशवाहा जी, युवा मोर्चा के जमशेदपुर प्रभारी  अभिषेक आचार्य जी एवं भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह जी ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्री शक्ति सिंह ने बताया झारखंड के विकास के लिए इस प्रदेश के युवाओं ने कमर कस…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा के फायरब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर क्षेत्र के गुड़िया मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा व्यापक तैयारी कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा की सफलता और भव्यता को…

Read More

बोले सरयू -बन्ना गुप्ता ने अपराधियों का एक गिरोह बना लिया है हम लोगों की लड़ाई अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के समूह से गैस सिलेंडर छाप को भाजपा का पूरा समर्थन प्राप्त है बन्ना-बाबर में मुसलमानों के ज्यादा वोट लाने के लिए मुकाबला जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातों को मानने का आग्रह है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. योगी जी ने कहा है कि बंटोगे तो कटोगे. इसलिए, इस चुनाव में एकजुट होकर वोट करें. उक्त बातें जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय ने कही.…

Read More

जमशेदपुर : जनता के आक्रोश और निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह को मिल रहे भारी जनसमर्थन के कारण जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस चुनावी हार के डर से बौखला गई है और अब जबरन शिव शंकर सिंह के झंडे को उतारने और पोस्टर फाड़ने जैसी ओछी घटनाओं को अंजाम देने लगी है, लेकिन यह हरकत भी उन्हें चुनावी हार से नहीं बचा पाएगी. इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसकी शिकायत झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष की जाएगी, यह कहना है जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शिव शंकर सिंह के…

Read More

जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उनके साथ बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार भी थे। बारीडीह विद्यापति नगर के पटेल भवन में उन्होंने पटेल समाज के लोगों के साथ बैठक की और झारखंड में सरकार व व्यवस्था में बदलाव के लिए भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया। बिरसानगर 3-ए और 3-बी में कुर्मी विकास समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान…

Read More