जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जमशेदपुर पूर्वी समेत राज्य के 43 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के अगले दिन गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ समय बिताकर दिन को पूरी सरलता से बिताया। उन्होंने दिन का अधिकतर हिस्सा अपने परिवार के साथ बिताया, जहां उन्होंने अपनी बेटी आराध्या के साथ समय बिताकर घर के काम-काज भी निपटाए। सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए पूर्णिमा साहू ने रक्तदान शिविर में भी हिस्सा लिया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाज सेवा की भावना…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव में बुधवार को हुए मतदान के सम्पन्न होने के साथ ही लगभग एक महीने की चुनावी गहमागहमी के खत्म होने के बाद गुरुवार के दिन निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के लिए सामाजिक कार्यों में भाग लेते नजर आए. लगभग एक महीने बाद सुबह 7 बजे जगने के बाद सबसे पहले उन्होंने पिता का आशीर्वाद लेकर योग क्रियाओं का अभ्यास किया. योगा के सम्पन्न होने और सुबह के नाश्ता के पूरा होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं संग चुनावी विश्लेषण किया और लगभग सभी मतदान केंद्रों में हुए मतदान की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने…
जमशेदपुर प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरुओं के सम्मान और रहत मर्यादा का हवाला देते हुए प्रकाशोत्सव पर सिरोपाओ पहनाने और होर्डिंग पर गुरुओं की तस्वीर पर मनाही लागू करने के लिए सीजीपीसी को एक ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सीजीपीसी कार्यालय पहुँचकर प्रधान भगवान सिंह से मुलाक़ात कर उनको ज्ञापन सौंप रहत मर्यादा की गंभीरता से अवगत कराया। हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सीजीपीसी को आग्रह किया है कि सिरोपाओ को अनुचित रूप से हर किसी को नहीं दिया जाना चाहिए इसलिए इस…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि प्रथम चरण के 43 विधानसभा सीटों पर मतदान पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा। शाम पांच बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में थोड़ा कम मतदान हुआ है। मॉक पोल और मतदान के दौरान एक फीसद से भी कम इवीएम और वीवीपैट के बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कुछ जगहों से मतदान को प्रभावित करने की सूचना मिली थी, जिसका समय रहते निपटारा कर लिया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सफल मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सभी मतदाताओं, मतदान कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, और विशेष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जमशेदपुर पूर्वी के देवतुल्य मतदाताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और इस क्षेत्र में लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखा। पूर्णिमा साहू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मैं जमशेदपुर पूर्वी के सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने जिम्मेदारीपूर्वक अपने मत का…
दिनांक – १३ नवम्बर २०२४ दिन – बुधवार सूर्योदय: – ०६:४७ सूर्यास्त: – १७:२५ चन्द्रोदय: – १५:२८ चन्द्रास्त: -२८:४० अयन – दक्षिणायण ऋतु: – हेमन्त शक सम्वत: – १९४६ (क्रोधी) विक्रम सम्वत: – २०८१ (काल) मास – कार्तिक पक्ष – शुक्ल तिथि – द्वादशी (१३:०१ से त्रयोदशी) नक्षत्र – रेवती (२७:११ से अश्विनी) योग – वज्र (१५:२६ से सिद्धि) प्रथम करण – बालव (१३:०१ तक) द्वितीय करण – कौलव (२३:२३ तक) दिशाशूल – उत्तर गोचर ग्रहा: सूर्य – तुला चंद्र – मेष (२७:१० से) मंगल – कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी) बुध – वृश्चिक (उदय, पूर्व, मार्गी) गुरु -वृष (उदित, पश्चिम,…
रेल खबर। मंगलवार की संध्या 4.00 बजे जयपुर मंडल के कनकपुरा धानक्या रेलवे स्टेशनों के बीच एक एसयूवी गाड़ी के ड्राइवर ने जानबूझकर अपनी गाड़ी को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया और अनाधिकृत रूप से पटरी को पार करने की कोशिश की। एसयूवी रेलवे ट्रैक के बीच फंस गई । इस दौरान एक मालगाड़ी आ रही थी जिसके लोको पायलट ने देखा कि एक एसयूवी रेलवे ट्रैक पर फंसी हुई ह तो मालगाड़ी के चालक ने सतर्कता दिखाते हुए मालगाड़ी को निश्चित दूरी पर रोक लिया और वॉकी-टॉकी के माध्यम से संबंधित रेल कर्मचारियो को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा…
मंदिर में पूजा अर्चना कर पत्नी संग वोट देने पहुंचे डा. अजय जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने बुधवार को जमशेदपुर पूर्वी की जनता को अपार समर्थन एवं प्यार देने के लिए धन्यवाद देते हए कहा कि जमशेदपुर की जनता ने जो मुझ पर विश्वास किया है. उसके लिए मैं उनका ऋणी हूं. मैं विश्वास दिलाता हूं कि जमशेदपुर की जनता की आकांक्षों एवं उम्मीदों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करुंगा. जमशेदपुर को उसकी प्रतिष्ठा दिलवाउंगा. वहीं डा. अजय कुमार ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया साथ ही सभी…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के देवतुल्य मतदाताओं का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार. लोकतंत्र के इस महापर्व में आपने बढ़चढकर हिस्सा लिया और मेरे जैसे निर्दलीय उम्मीदवार को अपना भरपूर समर्थन दिया. इसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा. मुझे पूरा विश्वास है कि आपने जिस उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंच कर गैस चूल्हा छाप पर बटन दबाया है उससे निश्चित है कि आपकी जीत तय है, जमशेदपुर पूर्वी में एक नए परिवर्तन का दोबारा इतिहास लिखा जाएगा. मतदान प्रतिशत में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने के बाबजूद मतदाताओं ने बदलाव को लेकर वोट किया है और इससे चुनाव में गैस…
जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय प्रचार के दौरान क्षेत्र घूम कर यह समझ गए हैं कि पश्चिमी की जनता उन्हें नकार चुकी है. उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए अब वे धार्मिक उन्माद फैलाने पर उतारू हो चुके हैं. पिछले चुनाव में पानी पी पी कर भाजपा कार्यकर्त्ताओं को कोसने वाले सरयू राय अब उन्हीं के भरोसे नैया पार करना चाहते हैं. किंतु भाजपा के परिपक्व कार्यकर्त्ता अपना अपमान भूले नहीं हैं. बन्ना गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी के मतदाता और कार्यकर्त्ता सरयू राय के चाल चरित्र…
