
जमशेदपुर।
देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा IIT/NEET एकेडमी, साकची, जमशेदपुर द्वारा नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) के 20वें संस्करण की शुरुआत की गई है। यह परीक्षा 5वीं से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है, जो भारत के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 3000 से अधिक स्कूलों में होगी।


परीक्षा दो मोड में आयोजित होगी — ऑफलाइन (5 और 12 अक्टूबर 2025) और ऑनलाइन (19 और 26 अक्टूबर 2025)। इच्छुक छात्र nsat.narayanagroup.com वेबसाइट के माध्यम से या नजदीकी नारायणा केंद्र में जाकर परीक्षा से 5 दिन पहले तक आवेदन कर सकते हैं।
READ MORE :Tata Steel Haldia का नया कीर्तिमान: बिना रिपेयर 25 मिलियन टन कोक उत्पादन
परीक्षा में साइंस, मैथ्स और मेंटल एबिलिटी से संबंधित ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। ऑफलाइन परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा दो स्लॉट — सुबह 11 से 1 और शाम 7 से 9 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नारायणा के नेशनल हेड श्री श्याम भूषण ने बताया कि यह परीक्षा छात्रों में प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने और NTSE, Olympiad, KVPY, IIT, NEET जैसी परीक्षाओं के लिए तैयारी के स्तर का मूल्यांकन करने का बेहतरीन मंच है। साथ ही, टॉप रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लाखों के कैश अवार्ड और नारायणा के किसी भी कोर्स में 100% तक स्कॉलरशिप का मौका मिलेगा।
READMORE :Jamshedpur News कुमार पैथोलॉजी का चौथा ब्लड कलेक्शन सेंटर शुरू
संस्थान के प्रतिनिधियों – श्री संजय कुमार रंजन, विकास रंजन, अभय प्रताप, विकास झा और सुदीप माइती ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से गरीब लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जिस स्कूल के छात्र टॉप करेंगे, उस स्कूल को भी कैश पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
NSAT 2025 न केवल छात्रों की शैक्षणिक योग्यता का आकलन करेगा, बल्कि उन्हें एक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और वित्तीय सहायता प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान करेगा।


