
जमशेदपुर।
शहर के विश्वसनीय जांच केंद्रों में शुमार कुमार पैथोलॉजी ने अब डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के समीप, दिव्य अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर अपने चौथे नए ब्लड कलेक्शन सेंटर की शुरुआत की है। इस सेंटर का उद्घाटन डॉ. अरुण कुमार और डॉ. साकेत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि यह नया सेंटर खासतौर पर एमजीएम अस्पताल और आस-पास के इलाकों के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर खोला गया है। इस क्षेत्र के लोगों को अब उच्च गुणवत्ता की पैथोलॉजिकल सेवाएं पास में ही सुलभ होंगी।
READ MORE :Jamshedpur News :जमशेदपुर ने टाटा कंज्यूमर फंड में 5 करोड़ रुपये का किया निवेश
डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि कुमार पैथोलॉजी जमशेदपुर की पहली NABL प्रमाणित लैब है जहाँ पर अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से जांच की जाती है। यहां की रिपोर्टें न केवल सटीक होती हैं, बल्कि समय पर मरीजों को उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पैथोलॉजी सटीक परिणामों के साथ कम कीमत में विश्वसनीय जांच प्रदान करने के लिए जानी जाती है और यही कारण है कि यह लौह नगरी के हजारों लोगों की पहली पसंद बन चुकी है।
कुमार पैथोलॉजी की शुरुआत 34 साल पहले साकची से हुई थी। इसके बाद बारीडीह और अन्य स्थानों पर सेवाओं का विस्तार हुआ और अब यह चौथा सेंटर डिमना रोड पर आरंभ हुआ है। यह विस्तार इस बात का प्रमाण है कि संस्था अपने मरीजों की सुविधाओं को लेकर लगातार गंभीर है।
READ MORE :Indian Railways IRCTC,:झारखंड में वंदे भारत कोच फैक्ट्री की स्थापना, चाकुलिया में बनेगा औद्योगिक हब
डॉ. साकेत कुमार और डॉ. अरुण कुमार, जो दोनों MD पैथोलॉजी हैं, संस्थान का संचालन उच्च मानकों और नैतिक चिकित्सा सेवा के साथ कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आशा जताई कि डिमना रोड के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इस सेवा का लाभ उठाएंगे।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया और संस्थान को शुभकामनाएं दीं।


