रांची, झारखंड: विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में समाजसेवी मुख्तार आलम को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड हज हाउस, रांची में आयोजित हुआ, जिसमें समाज और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री हिदायतुल्ला खान, मुख्य अतिथि हफ़ीजुल हसन, विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद ने मुख्तार आलम को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। मुख्तार आलम ने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का न्यू रानीकुदर में अभिनंदन किया गया। यह अभिनंदन समारोह भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में किया गया था। अभिनंदन समारोह के बाद लिट्टी भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी का विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपको किसी भी किस्म की कठिनाई हो तो मेरे कार्यालय पर पधारें। आपकी समस्या सुन कर उसका तत्काल निवारण करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल आदि की समस्या नागरिक समस्या के तहत आती…
जमशेदपुर। पोटका प्रखंड के भाटीन पंचायत अंतर्गत पहाड़ी की तलहटी पर बसे झरिया गांव के खड़ियाकोचा में गुरुवार का दिन 26 सबर परिवारों के लिए खास बन गया, जब मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार उनके बीच सांता क्लॉज बनकर पहुंचे। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के बीच कंबल, ऊनी टोपी, स्वेटर, टॉफी, बिस्कुट, और कपड़े धोने की सामग्री का वितरण किया। जादूगोड़ा के खड़ियाकोचा में ठंड से कांपते सबर परिवारों को थोड़ी राहत मिली। बच्चों ने सांता क्लॉज की टोपी पहनकर खुशी जताई, जबकि महिलाओं ने भी खुशी से टोपी पहनकर उत्साह प्रकट किया। इस दौरान मौके…
जमशेदपुर। जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा पिल्लई टाउन हॉल में प्रमंडलीय स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की एवं राष्ट्रीय योजना से डॉ दारा सिंह गुप्ता, NSS जिला नोडल पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, निर्णायक दल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिला स्तरीय कलाकारों का चयन हुआ, तत्पश्चात पिल्लई टाउन हॉल के मंच पर प्रमंडल स्तरीय विभिन्न विधाओं का चयन प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में चित्रकला, कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण, कहानी लेखन, विज्ञान मेला एकल एवं समूह और सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल एवं समूह, तथा लोकगीत एकल एवं समूह शामिल…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायस सरयू राय ने कहा है कि बन्ना गुप्ता के संरक्षण में चल रहे आपराधिक गिरोह अब आपस में ही लड़ने लगे हैं। शास्त्री नगर के आलोक भगत की हत्या बन्ना समर्थित आपराधिक गिरोहों की परपस्पर प्रतिद्वंदिता का ही परिणाम है। सत्ता का दबाव हटते ही बन्ना गुप्ता के संरक्षण में चल रहे गिरोह आपस में ही भिड़ने लगे हैं। यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि जिन लोगों को हथियार बना कर बन्ना गुप्ता ने पिछले पांच वर्षों में जमशेदपुर में भय और आतंक का साम्राज्य खड़ा किया था, वे अब…
जमशेदपुर- जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर रोड नंबर 4 में अपराधियों ने टाइगर क्लब का संचालन करने वाले आलोक कुमार उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी आलोक मुन्ना कांग्रेसी कार्यकर्ता भी था. वह कई सारे सामाजिक संस्थाओं से जुड़ा हुआ था. बताया जाता है कि सुबह करीब 10:00 बजे घात लगाकर बैठे अपराधियों ने आलोक मुन्ना को सामने से गोली मारी. उसके सीने पर चार गोलियां मारी गई.इसके बाद वह वहीं गिर गया उसको तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया आलोक मुन्ना पर कई आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं…
19 दिसम्बर 2024 बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2081 चतुर्थी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 03 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ सूर्योदय सुबह में 7 बजकर 8 मिनट पर सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 28 मिनट पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक आज का राशिफल मेष- अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण किसी की बातें आपकी भावनाओं को चोट पहुंचा सकती हैं. माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी. स्थायी संपत्ति के संबंध में कोई निर्णय न लेना ही हितकर होगा. आज…
हाजीपुर. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेकनीशियन पद हेतु आयोजित की जा रही परीक्षा के मद्देनजर कोडरमा-गोमो-धनबाद-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते गया और रांची के मध्य एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन 03640/03639 का परिचालन किया जाएगा । इस स्पेशल में साधारण श्रेेणी के 14 कोच होंगे । South Eastern Central Railway: 1 जनवरी से 124 ट्रेनों के बदलेंगे नंबर, फिर कम हो जाएगा किराया,रेलवे ने जारी की लिस्ट गया से होगा समय गाड़ी संख्या 03640 गया-रांची परीक्षा स्पेशल दिनांक 19, 22, 23, 25, 26, 27, 28 एवं 29 दिसंबर, 2024 को गया से 14.45 बजे खुलकर 15.55 बजे कोडरमा, 16.28 बजे…
जमशेदपुर। नर सेवा नारायण सेवा समर्पण के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा बुधवार को बाराद्धारी स्थित गांधी आश्रम मे कुष्ठ मरीजो के बीच भोजन और फल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। मौके पर प्रमुख रूप से महामंत्री राजेश रिंगसिया, कोषाध्यक्ष सीए मुकुंद केडिया अभिभावक श्रवण देबुका, भोला चौधरी, पंकज छावछरीया, मनोज पलसनिया समेत नारी शक्ति मे उमा चेतानी, श्री चौधरी, रिचा चौधरी, मीना शाह, नेहा अग्रवाल आदि उपस्थित रही।
रांची झारखंड के विभिन्न जिलों में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे मामलों की सीआईडी जाँच और राज्य में पत्रकार सुरक्षा विषय को लेकर बुधवार को एआईएसएम जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के संताल परगना प्रमंडलीय अध्यक्ष राकेश चंदन ने राज भवन रांची में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान राकेश ने राज्यपाल को बताया कि राज्य में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमों और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के विषय को लेकर हमारी एसोसिएशन लगातार झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का काम कर रही है, किंतु दुखद है कि सरकार न तो पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों…
