Author: BJNN Desk

भुवनेश्वर: टाटा स्टील के फेरो एलॉय प्लांट्स (एफएपी), आयरन, मैंगनीज और क्रोमाइट माइंस को नेशनल सेफ्टी कॉन्क्लेव – 2024 में प्लेटिनम और गोल्ड श्रेणी में प्रतिष्ठित कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी एंड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सर्विसेज (आईक्यूईएमएस) द्वारा शहर के एक होटल में किया गया। इन प्लांट्स और माइंस को यह पुरस्कार वर्ष 2023 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। टाटा स्टील की फेरो एलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के तहत संचालित एफएपी अथागढ़ और एफएपी जाजपुर को प्लेटिनम श्रेणी में सम्मानित किया गया, जबकि एफएपी बामनीपाल और एफएपी जाजपुर ने गोल्ड श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया। इसी तरह, जोडा वेस्ट आयरन और मैंगनीज माइंस को प्लेटिनम श्रेणी में और सरुआबिल क्रोमाइट माइंस को गोल्ड श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान इन प्लांट्स और माइंस को उत्कृष्ट सुरक्षा मानकों और संचालन में श्रेष्ठता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। ओडिशा के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर किंगडम ऑफ लेसोथो की उच्चायुक्त, महामहिम लेबोहांग वेलेंटाइन मोचाबा भी उपस्थित रहीं। यह पुरस्कार टाटा स्टील के विभिन्न सुरक्षा और ऑपरेशन हेड को प्रदान किया गया, जिनमें श्री ठाकुर अजय कुमार विश्वंभरनाथ (हेड, सेफ्टी – माइंस), श्री किशोर बरन मैती (हेड, सेफ्टी – एफएपी और स्टेनलेस स्टील प्लांट्स), श्री सरबेश्वर नायक (हेड, एफएपी अथागढ़), श्री जगदीश पाढ़ी (एरिया मैनेजर, सेफ्टी – जाजपुर और बिशनुपुर), श्री सप्तर्षि दत्ता (एरिया मैनेजर – माइनिंग, जोडा वेस्ट आयरन और मैंगनीज माइंस), श्री अंकित शर्मा (सीनियर मैनेजर, सेफ्टी – खोंदबोंद) और श्री निरंजन कुमार (सीनियर एरिया मैनेजर – एक्सकेवेशन, सरुआबिल क्रोमाइट माइंस) शामिल थे। सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए टाटा स्टील के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज(एफएएमडी) पंकज सतीजा ने कहा, “हम हमेशा से अपने परिसर में सभी के लिए, चाहे वे नियमित कर्मचारी हों या अनुबंधित कर्मी, एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल सुनिश्चित करने में विश्वास करते हैं। ये पुरस्कार न केवल हमारे प्रयासों की सराहना है, बल्कि हम सभी को सुरक्षा, स्वास्थ्य और हमारे लोगों की भलाई के लिए नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की जिम्मेदारी भी सौंपते हैं।” सुरक्षा टाटा स्टील के लिए हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, और कंपनी अपने संचालन के हर पहलू में सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह इस्पात क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एक मजबूत सुरक्षा ढांचे का उदाहरण प्रस्तुत करती है, जो अपने कर्मचारियों की भलाई को सर्वोपरि रखती है।

Read More

दिनांक – 20 दिसम्बर 2024 दिन – शुक्रवार विक्रम संवत् – 2081 ऋतु – हेमन्त मास – पौष पक्ष – कृष्ण तिथि – पञ्चमी प्रातः 10:48 तक, तत्पश्चात षष्ठी नक्षत्र – मघा रात्रि 03:47 दिसम्बर 21 तक, तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी राहु काल – प्रातः 11:17 से दोपहर 12:37 तक सूर्योदय – 07:20 सूर्यास्त – 05:59 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण थकान व…

Read More

21-22 दिसंबर को मनेगा शहीदी दिहाड़ा ******************************************** जमशेदपुर:शहर में शहीद शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह और चार साहबजादों का शहीदी दिहाड़ा मनाया जा रहा है यानि गुरूओं के त्याग और बलिदान को समर्पित होने वाली है लौहनगरी.उक्त जानकारी देते हुए रंगरेटा महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने कहा कि आगामी 21 और 22 दिसंबर को बहुत ही बड़े पैमाने पर रंगरेटा महासभा के बैनर तले विराट धार्मिक आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होने जा रहा है. श्री गिल ने कहा कि शहीदी दिहाड़ा समूह साध-संगत के सहयोग से इस वर्ष भी जमशेदपुर के एग्रिको…

Read More

Jamshedpur,: Delhi’s Saarthak Chhibber, Chandigarh’s Aadil Bedi and Sri Lankan N Thangaraja shot scores of six-under 65 to be joint leaders after round one of the INR 3 crore TATA Steel Tour Championship 2024, the TATA Steel PGTI’s season-ending event being played at the Beldih and Golmuri Golf Courses in Jamshedpur. The four players tied for second place at five-under 66 were Pune’s Rohan Dhole Patil, Shamim Khan of Delhi, Bengaluru’s M Dharma and Jamal Hossain of Bangladesh. Two-time TATA Steel Tour Championship winner Udayan Mane, TATA Steel PGTI Ranking leader Veer Ahlawat and SSP Chawrasia, were among the six players…

Read More

Jamshedpur: Tata Archery Academy’s (TAA) Ankita Bhakat has earned her place in the prestigious match for Gold medal, where she will compete against former TAA cadet Deepika Kumari tomorrow at the ongoing Senior National (Men & Women) Archery Championship. The championship is being organised by the Jharkhand Archery Association in collaboration with the Archery Association of India, NTPC and Tata Steel, showcases talent of country’s finest archers. The elimination rounds in the women’s recurve category began today with 64 skilled archers competing for supremacy. Ankita’s stellar performance marks a highlight for Tata Archery Academy, which saw impressive performances…

Read More

जमशेदपुर। किसान आंदोलन 2.0 अपने पूरे जोरों पर है वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल के कारण मरणासन्न है, इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के उदासीन रवैये को लेकर जमशेदपुर में किसान समर्थकों ने डल्लेवाल की तस्वीर लेकर सरकार के विरुद्ध गहरा रोष प्रदर्शन किया। गुरुवार को साकची गोलचक्कर पर सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में किसान आंदोलन एकजुटता मंच के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन किया गया जहाँ किसानों के समर्थन और सरकार के विरोध में खूब नारे लगे। सरदार भगवान सिंह ने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी है इसलिए किसानो के हित…

Read More

जमशेदपुर। जिला के उपायुक्त  अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए औचक छापेमारी की गई। धालभूम के अमुमंडलाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदीप्त राज, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन मौजूद रहे । जांच अभियान कदमा में के.पी.एस स्कूल के पास चलाया गया । जांच दल के सदस्यों ने शिक्षण संस्थान के सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने की चेतावनी दी। साथ ही सभी दुकानों पर सिगरेट व तंबाकू उत्पादों…

Read More

जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिला में संचालित आधार केंद्रों की समीक्षा की गई एवं तकनीकी कारणों से बंद पड़े सेंटरों को यथाशीघ्र चालू करने का निर्देश दिया गया । समीक्षा के क्रम में पाया गया की 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार की संख्या बहुत कम है जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है । शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि कुछ बच्चे ऐसे…

Read More

It has been decided to run Kumbh Mela Special trains as per following schedule: 08057/08058 Tatanagar-Tundla-Tatanagar Special:- 08057 Tatanagar-Tundla Special will leave Tatanagar on 19.01.2025 at 20.55 hrs and will reach Tundla at 19.20 hrs, the next day. In the return direction, 08058 Tundla-Tatanagar Special will leave Tundla on 21.01.2025 at 03.00 hrs and will arrive Tatanagar at 23.55 hrs, the same day. The Special train will have stoppages at Chandil, Purulia and Bhojudih in SER jurisdiction. 08067/08068 Ranchi-Tundla-Ranchi Special:- 08067 Ranchi-Tundla Special will leave Ranchi on 19.01.2025 at 10.30 hrs and will reach Tundla at 06.30 hrs, the next…

Read More

जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के गाइडेंस एंड काउंसलिंग स्नातकोत्तर विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए मानगो कैंपस करीम सिटी कॉलेज में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कैंप लगाया गया जिसके रिसोर्स पर्सन डॉ जकीअख्तर थे। जागरूकता शिविर का कार्यक्रम 11:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक चला। कार्यक्रम दो सत्रों में विभक्त था। दोनों सत्रों में डॉ जकी अख्तर ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया और यह बताया कि आज के इस तनाव भरे युग में इसका कितना महत्व है तथा व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। कार्यशाला में 11th और 12th की…

Read More