जमशेदपुर। शनिवार 21 दिसंबर को श्री श्याम सेवा संघ सोनारी द्वारा आयोजित होने वाले 22वां महोत्सव की सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। पुरे पंडाल को केसरिया श्याम ध्वज से सजाया गया है। सोनारी जूनियर कारमेल स्कूल के पीछे मैदान (महोत्सव स्थल) मे भजनो की अमृत वर्षा के लिए राजस्थानी भजनो के लिए प्रसिद्ध भाई प्रवेश शर्मा (बीकानेर) एवं जयंत ब्यास (कोलकाता) से बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने आ रहे हैं। साथ ही स्थानीय भजन गायक महाबीर अग्रवाल भी मंच संचालन करते हुए अपनी हाजिरी बाबा के दरबार में लगायेंगें। शनिवार की संध्या 08.30 बजे से देर…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। अभया बनर्जी फाउंडेशन ने टिनप्लेट के इवनिंग क्लब में मानसिक और शारीरिक रूप से विशेष बच्चों के लिए ड्रॉइंग, कलरिंग और काव्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस अनूठे कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. जौहर बनर्जी ने मुख्य अतिथि कप्तान अमिताभ और लीना आदेशरा का स्वागत किया। बच्चों ने ड्रॉइंग, रंग भरने और काव्य पाठ के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ड्रॉइंग और कलरिंग प्रतियोगिता के निर्णायक एल. आई. सिंह और नागेश चौधरी थे, जबकि काव्य प्रतियोगिता के लिए सव्यसाची और सविता…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्धारा चार दिवसीय नर सेवा ही नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत साकची स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में 500 से अधिक जरूरतमंदों को दोपहर को खाना खिलाया गया। यह कार्यक्रम सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महामंत्री राजेश रिंगसिया, कोषाध्यक्ष सीए मुकुंद केडिया के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसे सफल बनाने में श्री चौधरी, नेहा अग्रवाल, मीना शाह, कविता अग्रवाल, ऋचा चौधरी, बबीता मुनका, संगीता अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, शासी खंडेलवाल, मिताली भालोटिया, रिया खंडेलवाल, शिल्पी अग्रवाल, बबली अग्रवाल आदि का योगदान रहा। मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ सदस्य श्रवण देबुका, भोला चौधरी, विवेक…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा ने राज्य में धान खरीद प्रक्रिया में किसानों के साथ हो रहे अन्याय और वादाखिलाफी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने किसानों से वादा किया था कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे घटाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल कर…
जमशेदपुर । घाटशिला प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद, सचिव, DLSA, जमशेदपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रमुख Resource Persons के रूप में मध्यस्थ अधिवक्ता सुश्री प्रीति मुर्मू और पैनल अधिवक्ता सुश्री लक्ष्मी बिरूआ ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री उनिका शर्मा और अंचल अधिकारी सुश्री निशांत एम्बर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को…
जमशेदपुर अब तक आपने जैट की परीक्षा पास करने के बाद एक्सएलआरआइ में पढ़ाई करते विद्यार्थियों को देखा होगा. लेकिन, एक्सएलआरआइ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्थान प्रबंधन द्वारा एक अनोखे पहल की शुरुआत की गयी है. एक्सएलआरआइ की ओर से समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले एससी-एसटी युवाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उन्हें छह माह के विशेष प्रशिक्षण दी जा रही है. जिसमें एससी-एसटी युवाओं को खास तौर पर डेटा एंट्री, संचार कौशल, परिधान और फैशन डिजाइन, इलेक्ट्रिकल व प्लंबिंग में इंटर्नशिप करवाई जा रही है. ताकि एससी-एसटी युवा तकनीकी…
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम कचरा निष्पादन के लिए प्रयासरत है। आज भी निगम के कर्मचारियों ने घरों से कचरा उठाया और उसे नियत स्थान पर डंप किया। मानगो नगर निगम के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, अगले दो दिन में मानगो के सभी इलाकों के घरों का कचरा उठ जाएगा। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने एक्स पर लिखा हैः मानगो में कचरा उठाव जारी है। आज 119 टन कचरा उठा कर नियत स्थान पर डंप किया गया है। नगर निगम के अनुसार डिमना रोड के घरों से कचरा उठाया गया है। दो दिन में सभी जगहों से कचरा उठा…
जमशेदपुर ‘शहीद शिरोमणि बाबा जीवन सिंह शहादत दिवस पर आयोजित धार्मिक समागम में भाग लेने के लिए आमंत्रण लेकर रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल सीजीपीसी कार्यालय अपनी टीम के साथ साथ पहुंचे और उन्हें एग्रिको मैदान में 21 एवं 22 दिसंबर को आयोजित भव्य धार्मिक समागम की गई तैयारी की जानकारी दी और सीजीपीसी पूरी टीम को आमंत्रण भी दिया इस मौके पर सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने रंगरेटा महासभा द्वारा हर वर्ष बाबा जीवन सिंह शहादत दिवस पर आयोजित धार्मिक समागम के लिए रंगरेटा महासभा की प्रशंसा की साथ ही सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी…
जमशेदपुर। संत गाडगे जागृति मंच के ततत्वाधान में भीमराव अंबेडकर चौक साकची में शुक्रवार को संत शिरोमणि गाडगे बाबा की पुण्य तिथि मनाई गई. मौके पर संस्था के सदस्यों की ओर से उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. श्रद्धांजलि सभा के बाद सदस्यों ने बाबा साहेब अम्बेडकर को माल्यार्पण कर प्रतिरोध सभा का भी आयोजन किया. वक्ताओं ने एक तरफ संत गाडगे और बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया वहीं दूसरी तरफ लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का उपहास उड़ाने की कड़ी…
© मनीष सिंह “वंदन” आईं टाइप आदित्यपुर जमशेदपुर झारखंड आज का सबसे बड़ा सवाल : पैसे से सत्ता आती है अथवा सत्ता है तो पैसा स्वत: खींचा चला आता है ? मैं पूरी गारंटी के साथ बोल सकता हूं कि इस जटिलतम प्रश्न का उत्तर धर्मराज युधिष्ठिर के पास भी नहीं होगा ? यकीन ना हो तो आप उनसे पूछकर देख लीजिए, वो क्लीन बोल्ड ना हो जाएं तो कहना । काहें कि इन दोनों बातों में ऐसा चोली-दामन का साथ है कि इनको अलग-अलग मूल्यांकन करना वैसा ही असंभव है जैसा रावण के दरबार में अंगद के पैर…
