
जमशेदपुर।
बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 13 अगस्त बुधवार से होगा, जो आगामी 19 अगस्त मंगलवार तक चलेगा। रोजाना दोपहर 03.30 बने से राया, मथुरा निवासीे कथा वाचक हिमांशु जी राधा चरणं उपासक व्यासपीठ पर आसीन होकर कथामृत का रसपान करायेंगे।
READ MORE : AAJ KA RASIFAL :13 अगस्त 2025 बुधवार के पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
यह जानकारी मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार आगीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होने बताया कि बुधवार सुबह 08 बजे से कलश स्थापना एवं शोभा यात्रा निकलेगी। भागवत कथा के दौरान शनिवार 16 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से भागवत कथा में रोजाना आने का अनुरोध किया हैं।


