Author: BJNN Desk

रांची झारखंड के विभिन्न जिलों में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे मामलों की सीआईडी जाँच और राज्य में पत्रकार सुरक्षा विषय को लेकर बुधवार को एआईएसएम जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के संताल परगना प्रमंडलीय अध्यक्ष राकेश चंदन ने राज भवन रांची में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान राकेश ने राज्यपाल को बताया कि राज्य में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमों और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के विषय को लेकर हमारी एसोसिएशन लगातार झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का काम कर रही है, किंतु दुखद है कि सरकार न तो पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों…

Read More

जमशेदपुर। रांची विधानसभा सीट से लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सी.पी. सिंह ने बुधवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय का दौरा किया। उनके कार्यालय आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक सी.पी. सिंह को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक सी.पी. सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और पार्टी के सांगठनिक कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के मनोबल को…

Read More

जमशेदपुर. गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी भूषण कुमार के नेतृत्व में गोलमुरी चौक व मार्केट के आस पास यातायात नियमों के पालन व अतिक्रमण के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया.इस दौरान जनता को हेल्मेट पहनकर गाड़ी चलाने, ब्लैक शीशा न लगाने, रेड लाइट जंप न करने व अन्य यातायात संबंधी नियमों के पालन हेतु हिदायत दी गई.सरकारी लाइसेंसी शराब दुकानों और पेट्रोल पंप संचालकों को भी जागरुक किया गया.इसके अलावा अतिक्रमण के खिलाफ लोगों को जागरुक करते हुए चेतावनी भी दी गई.

Read More

दिनांक – 18 दिसम्बर 2024 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2081 ऋतु – हेमन्त मास – पौष पक्ष – कृष्ण तिथि – तृतीया प्रातः 10:06 तक, तत्पश्चात चतुर्थी नक्षत्र – पुष्य रात्रि 12:58 दिसम्बर 19 तक, तत्पश्चात अश्लेशा राहु काल – दोपहर 12:36 से दोपहर 01:57 तक सूर्योदय – 07:18 *सूर्यास्त – 05:53 दिशा शूल – उत्तर दिशा में आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अनुकूल रहेगा व मन खुश हो जाएगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ सीखने के आसार हैं लेकिन आपको…

Read More

सरायकेला खरसावां – झारखण्ड चेतना मंच का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर निगम आदित्यपुर प्रशासक से मुलाकात कर मानगो नगर निगम का कचड़ा को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से ले जाने पर आपत्ति के संबंध में विरोध दर्ज कराया है प्रतिनिधिमंडल में नेता द्वय झारखण्ड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी और समरेन्द्र नाथ तिवारी ने झारखण्ड वाणी संवाददाता को बताया कि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मानगो का कचड़ा को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में फेंकवाना चाहते हैं उसका घोर विरोध किया जाएगा प्रतिनिधिमंडल ने आज उसके विरोध में नगर प्रशासक से मुलाकात कर कहा कि मानगो नगर निगम…

Read More

जमशेदपुर। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की सेवा आखिरकार बहाल कर दी गई है। ठेकेदार एजेंसी जेमिनी इंटरप्राइजेज को बकाया भुगतान को लेकर आवश्यक आश्वासन मिलने के बाद जलापूर्ति फिर से शुरू की गई। इस राहत के लिए क्षेत्र के हजारों निवासियों ने राहत की सांस ली है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। अंकित आनंद ने कहा, “मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए समाधान की दिशा में ठोस पहल करने के लिए सभी अधिकारियों और…

Read More

जमशेदपुर। वीर बाल दिवस के आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया है। दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए भाजपा ने इस कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह को दी है। वहीं, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी और हरविंदर सिंह बेदी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 में शुरू किए गए “वीर बाल दिवस” का उद्देश्य साहिबजादों के अमर बलिदान…

Read More

रेल खबर। भारतीय रेल द्वारा 101 कर्मचारियों और अधिकारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है। चयनित कर्मचारी एवं अधिकारियों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 दिसम्बर, 2024 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को नवाचार, आय में वृद्धि हेतु उल्लेखनीय प्रयास, उत्पादकता में वृद्धि के लिए समर्पण और आयात पर निर्भरता को कम करने एवं स्वदेशी तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने, रेल परिचालन, सुरक्षा और संरक्षा तथा रेलवे की परिसंपत्तियों के बेहतर संरक्षण हेतु अद्वितीय प्रयास करने के लिए अति विशिष्ट…

Read More

जमशेदपुर। जिला  उपायुक्त  अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जमशेदपुर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में छठवें दिन भी साकची व बिष्टुपुर क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में सड़कों के अतिक्रमण को लेकर जांच अभियान चलाया गया तथा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया। अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि इस अभियान में शहर वासियों का भी सहयोग अब प्राप्त हो रहा है, स्थिति पहले से बेहतर हुई है। सड़कों को शत प्रतिशत जाम मुक्त रखने में आगे…

Read More

जमशेदपुर: ग्रीनफील्ड संस्कारशाला, सोनारी कदमा ने जॉगर्स पार्क, सोनारी में अपने वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस और अनुशासन का विकास करना था। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य मार्च पास्ट से हुई, जिसमें बच्चों ने अनुशासन और एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। खेल शपथ और स्वागत भाषण ने पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बना दिया। मुख्य अतिथि . ललिता ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में खेलों के महत्व और उनके जीवन में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से खेलों में भाग…

Read More