Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS : देसी श्वान पर भी लुटाएं प्रेम और पैसा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : देसी श्वान पर भी लुटाएं प्रेम और पैसा

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आनंद सिंह

इंद्रजीत तिवारी और उनकी पत्नी ज्ञानवी  देवी सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में रहते हैं। श्वानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह दंपती आहत है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि दिल्ली में जो तीन लाख से ज्यादा स्ट्रीट श्वान हैं, उन्हें शेल्टर होम में रखा जाए। यह आदेश उस याचिका के जवाब में आया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में सड़कछाप श्वान लोगों को काट रहे हैं, कई इंसानों की मौत भी हो चुकी है। इसी संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने सड़कछाप श्वानों को शेल्टर होम में बंद करने से संबंधित फैसला सुनाया। ज्ञानी देवी इस फैसले से सहमत नहीं हैं। उनका सीधा सवाल है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट को यह व्यवस्था भी देनी चाहिए कि ये शेल्टर होम बनाएगा कौन? क्या दिल्ली सरकार शेल्टर होम बनाएगी? अगर ऐसा है, तब तो ठीक है लेकिन क्या माननीय सुप्रीम कोर्ट को यह नहीं पता कि श्वान, इंसानों के साथ ही रहते हैं। ऐसे में जब उन्हें शेल्टर होम में बंद कर दिया जाएगा तो वह कितने दिन जी सकेंगे?

READ MORE : AAJ KA RASIFAL : 14 अगस्त 2025 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

ज्ञानी देवी मानती हैं कि जीव में ही शिव हैं। लेकिन, इस धार्मिक मान्यता को ही उन्होंने आधार नहीं बनाया। वह तर्क देती हैं कि अगर वह दस श्वानों को अपने घर में रख सकती हैं, उनका लालन-पालन कर सकती हैं (जो खांटी देसी नस्ल के हैं) तो दिल्ली वाले या फिर देश भर में लोग सड़कछाप श्वानों को एडॉप्ट करने के लिए आगे क्यों नहीं बढ़ते? विदेशी मूल के श्वानों को हजारों रुपये महीने खर्च करके तो लोग पालते हैं, देसी श्वानों से उन्हें क्या परेशानी है? ये बेहद वफादार होते हैं और वक्त-बेवक्त काम भी आते हैं। ये आपको तब तक काटते नहीं, जब तक ये भूखे न हों या आप इन्हें छेड़ते नहीं। श्वानों को छोड़िए। इंसानों की ही बात कीजिए। आपको भूख लगी है और आपको खाने को न दिया जाए। तब आपकी मनोस्थिति क्या होगी? यही चीज श्वानों के साथ भी लागू होती है। हम उन्हें कुछेक साल तो पालते हैं, सोफे पर सुलाते हैं लेकिन जब वह उम्रदराज हो जाता है तो उसे सड़क पर छोड़ देते हैं। यह कहां का न्याय है? आप विदेशी मूल के श्वानों पर जितना खर्च करते हैं, जितना प्रेम लुटाते हैं, उतना ही अगर देसी नस्ल के श्वानों पर भी प्रेम लुटाएं और खर्च करें तो कोई समस्या ही नहीं रह जाएगी।

READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : हर घर तिरंगाः सन्नी सिंह के नेतृत्व में 200 झंडे बांटे

ज्ञानी देवी और उनके पतिदेव इंद्रजीत तिवारी बताते हैं कि हर माह 10 श्वानों पर उनके पांच से छह हजार रुपये खर्च होते हैं लेकिन उन्हें परम संतोष की प्राप्ति होती है। बकौल ज्ञानी देवीः यह दिल से, प्रेम से जुड़ा मामला है। मुझे इसमें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। इनकी सेवा करने में मुझे परम आनंद मिलता है। श्वानों को मैं अपने परिवार का ही हिस्सा मानती हूं। इन्हें रोज रोटी, भात और दही देती हूं। यह किसी प्रचार के लिए नहीं कर रही हूं। मेरा एक दर्शन है कि अगर कोई श्वान जरूरतमंद है तो उसकी सेवा, उसकी रक्षा करनी चाहिए। यही मैं कर रही हूं। मेरे घर में सिर्फ श्वान ही नहीं हैं। एक जंगली पक्षी को भी मैं पाल रही हूं क्योंकि वह प्रारंभ से ही हम लोगों की शरण में आ गया था। हम उसे भी पाल रहे हैं। यह परमात्मा है, जिन्होंने इतनी सामर्थ्य दे रखी है।

ज्ञानी देवी के अनुसार, एक श्वान उनके पास ऐसा भी है, जिसका एक पैर क्षतिग्रस्त है। वह सही तरीके से चल नहीं सकता, लेकिन वह भी हमारे साथ है। वह वही खाता है, जो अन्य श्वान खाते हैं। उसे उतना ही प्रेम मिलता है, जितना अन्य श्वानों को मिलता है। कोई भेद नहीं। इसीलिए आज आप जो दस श्वान देख रहे हैं, ये एक ही दिन में हमारे पास नहीं आ गये। पहले एक आया, फिर दूसरा, तीसरा और इस तरीके से दस श्वान हो गये। ये आये तो अपनी जरूरत से लेकिन रह गये मेरी सहानुभूति और प्रेम से वशीभूत होकर। ये इंसानी संकेतों को समझते हैं। बेशक बोल न पाते हों पर हर बात को समझते हैं और उसके हिसाब से ही रिस्पांड करते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.