Anni Amrita जमशेदपुर. रुना (पूरा नाम–रूना राजीव कुमार)से पहली मुलाकात हुई थी (2006-2007) तब वह इकोनाॅमिक्स टाइम्स में कार्यरत थीं.हम दोनों में काॅमन फैैक्टर सिर्फ ‘वर्किंग मदर’ होना नहीं था बल्कि हम दोनों महिलाएं उस दौर में फील्ड में रिपोर्टिंग कर रही थीं जब छोटे शहरों में लड़कियां पत्रकारिता जगत में इक्का दुक्का ही दिखती थीं.स्वभाव से शांत रूना से दोस्ती होने में वक्त नहीं लगा.कई बार वह अपनी नन्हीं बच्ची को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में आती.जब तक रूना अपना काम करती,हेल्पर या अन्य गाड़ी में बच्चे को संभालते..यह संघर्ष आसान नहीं था और जब मैं ऐसे दृश्य देखती तो…
Author: BJNN Desk
पंचायत क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों को समेकित कृषि प्रणाली अपनाने के लिए करें प्रेरित जमशेदपुर। जिला समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर पंचायत भ्रमण का फीडबैक लिया गया। विदित हो कि सभी नोडल प्रत्येक शनिवार को किसी एक पंचायत का निरीक्षण करते हैं जिसमें स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, पीडीएस दुकान, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, मनरेगा की योजना आदि का निरीक्षण किया जाता है। कई नोडल पदाधिकारियों द्वारा सीएचओ एवं महिला पर्यवेक्षिका के लगातार क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने की शिकायत पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त…
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे के दो कर्मियों की सतर्कता और साहसिक प्रयास से एक यात्री की जान बच गई। घटना सुबह 6:15 बजे की है, जब प्लेटफॉर्म नंबर-1 से स्टील एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12814) रवाना हो रही थी। इस दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म व पटरी के बीच लटक गया। इसी बोगी में ड्यूटी पर मौजूद सीनियर सीसीटीसी राकेश कुमार पांडे ने बिना समय गंवाए यात्री को पकड़ लिया और लगातार खींचकर प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास किया।…
बच्चों से लेकर बूढ़ों के परफार्मेंस की तारीफ़ कर रहे हैं श्रोता रांची। शिव कौन हैं, कैसे हैं, क्या करते हैं, कैसे आशीर्वाद देते हैं, कैसे वियोग सहते हैं और कैसे संहार करते हैं, यह आपने किताबों में पढ़ा होगा या फिर फ़िल्मों में देखा होगा। लेकिन, जब कथक के माध्यम से इसे रुपहले मंच पर एक आकार दिया जाता है तो बदले में मिलती हैं ना रुकने वाली तालियां। जी हां, पंडित संदीप मलिक के हिस्से में ऐसी ही तालियां आईं। महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के इन योग्य शिष्य ने कथक की शानदार प्रस्तुति से लोगों का…
जमशेदपुर. जमशेदपुर की संगत खासकर युवा पीढ़ी को पश्चिमी सभ्यता से दूर रखने के उद्देश्य से साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक सेवा दल द्वारा 30 व 31 दिसंबर को आयोजित होने वाले महान कीर्तन समागम की तैयारियां इस साल भी अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू के नेतृत्व में जोर शोर से चल रही हैं. इस साल समागम का 25वां साल होगा. वहीं, जमशेदपुर की संगत को निहाल करने के लिए श्री दरबार साहेब, अमृतसर के कथावाचक सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह जी दूसरी बार समागम में पहुंच रहे हैं, जिसे लेकर संगत में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है.…
जमशेदपुर। गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेन्टर में चल रहे श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को व्यास पीठ से कथावाचक आचार्य आशुतोष तिवारी शांडिल्य जी महराज (अयोध्या धाम से आये) ने परीक्षित जन्म की कथा सुनाई। महाराज ने साथ ही महाभारत का भी सुंदर वर्णन किया जिस में बताया की जो धर्म के साथ खड़ा रहता है उसका सदा ही विजय होता है जिसका प्रमाण अर्जुन सहित पाण्डव पक्ष है। कथा क्रम में सती चरित्र और शिव विवाह को श्रवण कराया। कथावाचक ने कहा की जैसे सती ने भगवान श्री राम की परीक्षा ली…
जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा स्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने व्यास पीठ से शिव-पार्वती विवाह, पार्वती तप, शिव आराधना एवं नंदीश्वर महिमा का सुंदर व्याख्यान करते हुए कहा कि जिसके जीवन में सरलता व भोलापन उतरता है वही भोलेनाथ का सच्चा भक्त होता है। व्रति को झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए। व्रति को दुर्व्यसनों को छोड़ने का संकल्प भी लेना चाहिए। लक्ष्मी के आठ प्रकारों के बारे में वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि बेल पत्र में अखंड लक्ष्मी…
जमशेदपुर। शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े श्याम प्रेमी साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में पुराने साल 2024 कि विदाई और नये साल 2025 का स्वागत बाबा श्याम के भजनों के साथ आगामी 31 दिसम्बर मंगलवार को करेंगें। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस कार्यक्रम के आयोजक करने वाले श्याम-कराने वाले श्याम (श्याम प्रेमी) हैं। कार्यक्रम का नाम ‘नव वर्ष सांवरिया के संग‘ हैं। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को श्याम प्रेमियों की एक बैठक साकची स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में श्याम प्रमियों ने कहा कि ना डिस्को जायेंगे, ना होटल जायेंगे। हम…
जमशेदपुर। साकची बाजार में आलू बेचने वाले श्रीकांत प्रसाद के पुत्र विशाल कुमार ने तीसरे प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल की परीक्षा पास कर ली है। इस सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर है। बेल्डीह चर्च स्कूल के छात्र रहे विशाल ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सीए की तैयारी में दिन-रात मेहनत की। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन परिवार के समर्थन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। काशीडीह बागान निवासी विशाल के पिता श्रीकांत…
जमशेदपुर। मानगो दाईगुट्टू की रहने वाली खुशी अग्रवाल ने अपने पहले प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, उन्होंने कठोर परीक्षा के दोनों समूहों को पास किया है। शंकरलाल अग्रवाल की पोती खुशी अपनी सफलता का श्रेय लगातार कड़ी मेहनत, रोजाना 8-10 घंटे अपनी पढ़ाई के लिए समर्पित करने और अपने परिवार के सहयोग को देती हैं। उन्होंने अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए प्रसिद्ध सीए तैयारी संस्थानों से ऑनलाइन कोचिंग भी ली। आरवीएस अकादमी की पूर्व छात्रा, जहां से उन्होंने 2018 में अपनी कक्षा 10 पूरी की, और राजेंद्र विद्यालय, जहां उन्होंने 2020…
