
धनबाद:


आगामी त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद-कोयम्बत्तूर के मध्य कोयम्बत्तूर- धनबाद- कोयम्बत्तूर स्पेशल तथा पोत्तनूर-बरौनी के मध्य पोत्तनूर- बरौनी- पोत्तनूर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण इस प्रकार है –
क्र.सं. ट्रेन सं. ट्रेन का नाम परिचालन का दिन परिचालन की तिथि
READ MORE :Indian Railways IRCTC :कवच प्रणाली से लैस हुआ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का पहला रेल इंजन
गाड़ी संख्या 06063/06064 कोयम्बत्तूर-धनबाद-कोयम्बत्तूर स्पेशल (रांची-राउरकेला- सम्बलपुर-काटपाडी के रास्ते):
गाड़ी संख्या 06063 कोयम्बत्तूर-धनबाद स्पेशल 05.09.2025 से 28.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को कोयंबटूर से 11.50 बजे खुलकर रविवार को 08.30 बजे धनबाद पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 06064 धनबाद-कोयम्बत्तूर स्पेशल 08.09.2025 से 01.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार को धनबाद से 06.00 बजे खुलकर बुधवार को 03.45 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 15, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 एवं द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 होंगे ।
READ MORE :Indian Railways IRCTC :बिहार से चलेगी चार और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
गाड़ी संख्या 06055/06056 पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर (कोयम्बत्तूर) स्पेशल (किउल-झाझा- चितरंजन-धनबाद-रांची-राउरकेला-सम्बलपुर-काटपाडी के रास्ते):
गाड़ी संख्या 06055 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 06.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को पोत्तनूर (कोयंबटूर) से 11.50 बजे खुलकर सोमवार को 07.05 बजे धनबाद रूकते हुए 14.30 बजे बरौनी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 06056 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल 09.09.2025 से 02.12.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से 23.45 बजे खुलकर बुधवार को 05.50 बजे धनबाद रूकते हुए शुक्रवार को 03.45 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 17, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 एवं द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 होंगे ।
READ MORE :Kolkata Metro 2025 :रोज़ाना 9.15 लाख यात्री करेंगे सफर, PM मोदी करेंगे तीन नई लाइनों का शुभारंभ
गया-डीडीयू-प्रयायराज छिवकी-इटारसी-नागपुर के रास्ते धनबाद और यशवंतपुर के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन
आगामी पर्व त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा गोमो-गया-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं-प्रयागराज छिवकी-इटारसी-नागपुर के रास्ते धनबाद और यशवंतपुर के मध्य एक जोड़ी पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
गाड़ी सं. 06563/06564 यशवंतपुर-धनबाद-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल यशवंतपुर से 23.08.2025 से 27.12.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को तथा धनबाद से 25.08.2025 से 29.12.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी ।
गाड़ी संख्या 06563 यशवंतपुर-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल यशवंतपुर से शनिवार को 07.30 बजे खुलकर सोमवार को 03.10 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 04.15 बजे भभुआ रोड, 04.55 बजे सासाराम, 05.50 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 07.10 बजे गया, 08.30 बजे कोडरमा, 09.00 बजे हजारीबाग रोड, 09.18 बजे पारसनाथ एवं 09.35 बजे गोमो रूकते हुए 11.00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी सं. 06564 धनबाद-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल धनबाद से सोमवार को 20.45 बजे खुलकर 21.15 बजे गोमो, 21.30 बजे पारसनाथ, 21.51 बजे हजारीबाग रोड, 22.20 बजे कोडरमा, 23.40 बजे गया, अगले दिन 01.05 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 01.43 बजे सासाराम, 02.20 बजे भभुआ रोड एवं 03.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए बुधवार को 21.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
READ MORE :Mumbai train delay :मुंबई में भारी बारिश का असर: कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को परेशानी
धनबाद-कोयम्बत्तूर के मध्य कोयम्बत्तूर- धनबाद- कोयम्बत्तूर स्पेशल तथा पोत्तनूर-बरौनी के मध्य पोत्तनूर- बरौनी- पोत्तनूर स्पेशल ट्रेनों का किया जायेगा परिचालन |
आगामी त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद-कोयम्बत्तूर के मध्य कोयम्बत्तूर- धनबाद- कोयम्बत्तूर स्पेशल तथा पोत्तनूर-बरौनी के मध्य पोत्तनूर- बरौनी- पोत्तनूर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण इस प्रकार है –
क्र.सं. ट्रेन सं. ट्रेन का नाम परिचालन का दिन परिचालन की तिथि
1. 06055 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल शनिवार 06.09.25 से 29.11.25 तक
2. 06056 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल मंगलवार 09.09.25 से 02.12.25 तक
3. 06063 कोयम्बत्तूर-धनबाद स्पेशल शुक्रवार 05.09.25 से 28.11.25 तक
4. 06064 धनबाद-कोयम्बत्तूर स्पेशल सोमवार 08.09.25 से 01.12.25 तक


