जमशेदपुर।
करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग आयोजित एक कार्यक्रम में आज अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान बीबीसी(ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) के प्रशिक्षण प्रभारी इकबाल अहमद व न्यूज़ प्रेजेंटर रिपोर्टर प्रेरणा ने करीम सिटी कॉलेज के तमाम विद्यार्थियों का बीबीसी की कार्य प्रणाली और इंटर्नशिप प्रोग्राम की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में मास कम्युनिकेशन व अन्य विभाग के विद्यार्थियों को पत्रकारिता की बारीकिया सिखाई गई तथ्य और सत्य के साथ खड़े रहने की चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। इकबाल अहमद ने अपने वक्तव्य में कहा कि, असल पत्रकारिता कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार करते हैं जहां उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं होता।
प्रेरणा ने कावड़ यात्रा पर अपनी रिपोर्टिंग के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि, असली भारत के दर्शन ग्रामीण क्षेत्रों में होते हैं जहां आज भी राजनीति पर भाईचारा हावी है उन्होंने विद्यार्थियों को राजनीतिक सामाजिक परिवर्तनों के प्रति चौक करना रहने की सलाह दी। प्रशिक्षण प्रभारी इकबाल अहमद ने विभिन्न क्षेत्र समुदाय व वर्ग के लोगों से बीबीसी इंग प्रोग्राम से जुड़ने की सलाह दी ताकि विभिन्न आवाज़ मीडिया तक पहुंच सके।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
अतिथियों के व्याख्यान के बाद प्रश्न उत्तर कल रखा गया जिसमें बच्चों ने खूब सवाल पूछे और पत्रकारिता की गहराई में जाकर पत्रकारिता और एआई के संबंध पर भी सवाल पूछे गए जिनका अतिथियों ने संतोषजनक उत्तर दिया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने इकबाल अहमद व प्रेरणा का स्वागत स्मृति चिन्ह और संबोधन के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में मेहमानों का परिचय मास कम्युनिकेशन विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नेहा तिवारी ने प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सैय्यद साजिद परवेज और सैय्यद शहजेब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वहीं पर कॉलेज के फैकल्टी व बड़ी संख्या में मास कम्युनिकेशन के साथ सी ए, आईटी , बीबीए, इंग्लिश और इतिहास के विद्यार्थी मौजूद हुए।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज के हिंदी विभाग में प्रेमचंद जयंती पर सर्वभाषीय संगोष्ठी का आयोजन






