जमशेदपुर। आगामी दो मार्च को आसनसोल रेल मंडल के विभिन्न स्थानों मे होने वाले विकासत्मक कार्य को देखते हुए इस मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा।आसनसोल मंडल के तहत ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक किया जाएगा। इस वजह से 12 मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया गया हैं। वही कई एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग बदल दिए गए हैं।वही इसके कारण वाराणसी – देवघर और हावड़ा- पटना वंदेभारत एक्सप्रेस के समय बदल कर चलेगी। Indain Railways:जानें रेल पटरी के बारे में ; रोचक तथ्य इन स्थानों में होगें कार्य आसनसोल मंडल के तहत जसीडीह स्टेशन पर प्लेटफार्म सं. 1 और…
Author: BJNN Desk
अन्नी अमृता. गतांक से आगे.. बोधगया/जमशेदपुर. मन में अपार शांति और सुकून लिए महाबोधि मंदिर से निकलकर हमलोग पैदल ही फिर उसी मार्ग पर बढ़ने लगे जिस मार्ग से आए थे..वहां कुछ ई-रिक्शा वाले नजर आए जो बोधगया घुमाने के लिए आवाज दे रहे थे.हमने एक ई-रिक्शा (स्थानीय भाषा में टोटो) किया और फिर बोधगया की गलियों में घूमने लगे. बोधगया की गलियों में दक्षिण पूर्व के देशों म्यांमार, चीन,जापान,तिब्बत, कंबोडिया, भूटान,थाईलैंड और अन्य कई देशों के बौद्ध मठ बनाए गए हैं.खास बात यह है कि उन मठों में उस देश की स्थापत्य कला की संपूर्ण झलक मिलती है.साथ ही…
मुंबई (अनिल बेदाग) : अभिषेक बच्चन का करियर ट्राजेक्टरी एक ऐसे अभिनेता के रूप में रहा है, जिन्होंने अपने अभिनय कौशल को दिखाने वाले प्रोजेक्ट्स को चुना है। युवा, रावण और सरकार जैसी गहरी भूमिकाओं से लेकर दोस्ताना और बंटी और बबली जैसी हल्की-फुल्की हास्य भूमिकाओं, और पाआ जैसी इमोशनल फिल्मों तक, अभिषेक बच्चन ने सब कुछ किया है। अभिनेता को आखिरी बार आई वांट टू टॉक में देखा गया था, इस प्रदर्शन को आलोचकों और दर्शकों ने समान रूप से सराहा और इसे अभिषेक के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया। और ऐसी भूमिकाएँ चुनने के अपने सिलसिले को जारी…
रांची। झारखंड सरकार ने Jharkhand Tribes Advisory Council (JTAC) का गठन कर दिया है। इस परिषद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पदेन अध्यक्ष और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा कल्याण विभाग मंत्री चमरा लिंडा को पदेन उपाध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड विधानसभा के जनप्रतिनिधियों को इस परिषद में शामिल किया गया है, जिनमें पोटका विधायक संजीव सरदार का नाम प्रमुखता से शामिल है। उन्हें परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है, जिससे राज्य की आदिवासी नीतियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। संजीव सरदार की अहम भूमिका पोटका विधायक संजीव सरदार झारखंड की राजनीति में आदिवासी हितों के सशक्त पैरोकार…
· एसीसी, अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर अपने 17 स्थानों पर ‘मेरी संगिनी मेरी मार्गदर्शन’ (एमएसएमएम) कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक प्रभाव को आगे बढ़ा रहा है। · यह पहल स्थानीय महिला स्वयंसेविकाओं, जिन्हें ‘संगिनी’ के रूप में जाना जाता है, को ग्रामीण समुदायों और 20 से अधिक सरकारी कल्याण योजनाओं के बीच की खाई को पाटने का अधिकार देती है। · वित्त वर्ष 2025 में, एमएसएमएम ने 28,000 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा, जिससे 612 करोड़ रुपये का मूल्य प्राप्त हुआ, जिसमें से 3.51 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए गए। …
जमशेदपुर। पिछले वर्ष के आयोजन की आपार सफलता से प्रेरणा लेते हुए इस वर्ष भी आगामी 12 से 15 अप्रैल तक “बैसाखी सभ्याचार मेला” साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया जायेगा। चार दिवसीय आयोजन में भांगड़ा-गिद्दा की होगी धूम और स्टॉल, व्यंजन, झूला सहित कलाकारों की संगीतमयी प्रस्तुति से सजेगा मेला। आयोजन की सफलता को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची (जीपीसीएस) की एक अहम बैठक प्रधान निशान की अध्य्क्षता गुरुद्वारा परिसर कार्यालय रखी गयी थी जिसमे यह निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक “बैसाखी…
जमशेदपुर। बुधवार को साकची पलंग मार्केट में कांग्रेस सहकारिता विभाग की एक बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही साकची प्रखंड अध्यक्ष के रूप में आयुष कुमार तिवारी को उनकी कार्यशैली को देखते हुए मनोनीत किया गया। संगठन द्वारा उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करतेे हुए सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना राव ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक प्रखंड की जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि यदि सहकारिता विभाग से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो उसे संगठन के माध्यम से…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के पंचम वर्षगांठ के अवसर पर शंख मैदान में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया। पूजन पश्चात श्रीधाम वृंदावन से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज का श्रद्धाभाव से स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कथा व्यास आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के समक्ष श्रीराम कथा के पांचवें दिन सीता-राम विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य…
जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट समावेशी विकास, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार जनता के हितों के लिए समर्पित है और यह बजट उसी का प्रमाण है। राजीव प्रताप रूडी बुधवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिस्टुपुर में केंद्रीय बजट पर आधारित प्रेस वार्ता को संबोधित…
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा केंद्रीय बजट 2025 के विभिन्न पहलुओं पर मंथन के लिए बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिस्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सारण लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जे…
