
सरायकेला-चांडिल,:


नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल, बिहार भाजपा के “भीष्म पितामह” कहे जाने वाले स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। डॉ. पांडे ने कहा कि कैलाशपति मिश्र जी भारतीय राजनीति के ऐसे आदर्श पुरुष थे, जिन्होंने जीवनभर सिद्धांत, सादगी और सेवा के मार्ग का पालन किया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, निष्ठा और आदर्शों का प्रतीक रहा।
डॉ. पांडे ने आगे कहा कि नई पीढ़ी को कैलाशपति मिश्र जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के कार्य में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने उनके राष्ट्रसेवी योगदान और संगठन निर्माण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तार से उल्लेख किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य जयदीप पांडे, शिक्षक शांति राम महतो, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, संजीत कुमार महतो, कृष्ण पद महतो, गौरव महतो सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने कैलाशपति मिश्र जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
READ MORE :CHANDIL NEWS :नारायण आईटीआई चांडिल में राजा राम मोहन राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
कार्यक्रम का संचालन शांति राम महतो ने किया और अंत में प्राचार्य जयदीप पांडे ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने कहा कि कैलाशपति मिश्र जी का जीवन और उनके आदर्श आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस जयंती समारोह के माध्यम से छात्रों और युवाओं को राजनीति, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। नारायण आईटीआई के इस कार्यक्रम ने वरिष्ठ नेताओं और युवाओं को उनके आदर्शों के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।


