
जमशेदपुर.
गोलमुरी जॉगर्स पार्क स्थित नवयुवक चेतना मंच द्वारा इस वर्ष भव्य काली पूजा का आयोजन किया जाएगा. आयोजन समिति के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि मंगलवार को पूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न होगा. इस बार पूजा पंडाल निर्माण पर लगभग 3 लाख रुपये की लागत अनुमानित है.
पूजा समिति के मुख्य संरक्षक कमल किशोर, शिवशंकर सिंह और रत्नेश तिवारी हैं, जबकि मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी दिनेश कुमार, कन्हैया सिंह और डॉ. कुंदन सिंह निभाएंगे. समिति के संस्थापक मंटू तिवारी हैं.
संयोजक मंडल में बबुआ सिंह, अंजनी पांडेय, अप्पू तिवारी, पप्पू उपाध्याय, नागेश राव, बबलू प्रसाद, बलबीर मंडल, वीर सिंह, चिंटू सिंह, जे.पी. सिंह, सतीश मुखी, अंकित आनंद, राजेश कुमार (टुन्नू), रामेश्वर कुमार, बिनोद सिंह और अरुण शुक्ला शामिल हैं.
संरक्षक मंडल में दिलीप केशरी, डॉ. आर. कुमार, मनीष मिश्रा, उमेश प्रसाद, सुरेंद्र चौधरी, कमलेश दुबे, रविशंकर, संदीप चौबे, पवन ओझा, महाराणा प्रताप सिंह, सागर तिवारी और ऋषभ सिंह प्रमुख रूप से जुड़े हैं.
समिति के अध्यक्ष जय सिंह पप्पू, उपाध्यक्ष भगवान सिंह व निरंजन तिवारी, महासचिव धर्मवीर महतो और विशु सिंह हैं. सचिव आयुष कुमार एवं पार्थ झा, जबकि कोषाध्यक्ष रूपम कुमार और सूरज ओझा हैं.
कार्यकारिणी में विवेक दरिहारे, अमन कुमार, शिवा कुमार, आशीष कुमार, विनीत कुमार, अशोक राय, सौरभ सिंह, रौशन सिंह, आयुष, दीपक सिंह सहित अन्य नाम शामिल किए गए हैं.


