Author: BJNN Desk

रेल खबर. मालदा मंडल में दिनांक 02.03.2025 को समपार फाटक के बदले एलएचएस (लो हाइट सब-वे) की लांचिंग हेतु ट्रैफिक ब्लाक लिए जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – दिनांक 02 मार्च, 2025 को परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें – 1. गाड़ी सं. 73421/73422 जमालपुर-किउल-जमालपुर पैसेंजर 2. गाड़ी सं. 63423/63424 जमालपुर-किउल-जमालपुर पैसेंजर 3. गाड़ी सं. 53479/53480 जमालपुर-किउल-जमालपुर पैसेंजर 4. गाड़ी सं. 73452/73451 जमालपुर-तिलरथ-जमालपुर पैसेंजर 5. गाड़ी सं. 73462/73461 जमालपुर-मानसी-जमालपुर पैसेंजर परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. दिनांक 01 मार्च, 2025 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15658…

Read More

रेल खबर। आसनसोल मंडल के झाझा-सीतारामपुर रेलखंड पर एलएचएस एवं एफओबी के लांचिंग हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिये जाने कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – दिनांक 01 मार्च, 2025 को रद्द की गयी ट्रेन – गाड़ी सं. 63571 जसीडीह-मोकामा पैसेंजर दिनांक 02 मार्च, 2025 को परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें – 1. गाड़ी सं. 63209 देवघर-पटना पैसेंजर 2. गाड़ी सं. 63566 झाझा-जसीडीह पैसेंजर 3. गाड़ी सं. 63565 जसीडीह-झाझा पैसेंजर 4. गाड़ी सं. 63574 किउल-जसीडीह पैसेंजर 5. गाड़ी सं. 63298 झाझा-देवघर पैसेंजर 6. गाड़ी सं. 63573 जसीडीह-किउल पैसेंजर 7. गाड़ी सं. 63572 मोकामा-जसीडीह पैसेंजर…

Read More

अन्नी अमृता. बोधगया/जमशेदपुर बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थल बोधगया में हर साल करोड़ों पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं.उनमें से कई बोधगया घूमकर चले जाते हैं,लेकिन उनमें से कई ऐसे होते हैं जो बोधगया से सटे बकरौर और ढुंकेश्वरी पहाड़ भी जाते हैं.उसके पीछे कहानी क्या है, यह आपको बताते हैं. जब हमलोग बोधगया में दक्षिण-पूर्व के देशों के विभिन्न बौद्ध मठों का भ्रमण कर रहे थे, तब मेरे दिमाग में लगातार ‘सुजाता स्तूप’ घूम रहा था जिसके बारे में काफी पढा था,मगर महाबोधि मंदिर में काफी समय बिताने के बाद बहुत कम बचे समय में हमलोग विभिन्न देशों के…

Read More

DUMKA जाने-माने साहित्यकार ,कवि और राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका ‘अपूर्व्या’ के संपादक डॉ. यू एस आनंद को आनंद शंकर माधवन साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया। शुक्रवार देर शाम मंदार विद्यापीठ के अद्वैत मिशन प्रांगण में माधवन स्मृति भवन का शुभारंभ और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। फरवरी की अंतिम ठंड के बीच साहित्य मनीषी आनंद शंकर माधवन के जन्मोत्सव पर यह आयोजन देर रात तक चला। देश के जनप्रिय कवियों और कवयित्रियों ने कविता पाठ कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. यू एस आनंद को प्रशस्ति पत्र और 51 हजार रुपये की…

Read More

जमशेदपुर: 3 मार्च 2025 को टाटा स्टील अपने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 186वीं जयंती  उत्साहपूर्वक मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वर्ष के संस्थापक दिवस की थीम है बाजार, तकनीक और लागत में नेतृत्व, जो हमारे ग्राहकों की आवश्यकताओं को सर्वोपरि रखने और वैश्विक लागत नेतृत्व हासिल करने के लिए तकनीक के प्रभावी उपयोग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराती है। हर साल, टाटा स्टील और टाटा समूह की अन्य कंपनियां संस्थापक की जयंती को धूमधाम से मनाती हैं, उनके उस अद्वितीय दृष्टिकोण को नमन करती हैं, जिसमें औद्योगिक विकास के साथ सामुदायिक कल्याण को केंद्र में रखा गया था। जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने 1870 के दशक में मध्य भारत में एक कपड़ा मिल से अपनी उद्यमशीलता यात्रा शुरू की थी। उनकी दूरदृष्टि ने न केवल भारत में इस्पात और ऊर्जा उद्योग की नींव रखी, बल्कि तकनीकी शिक्षा को भी नई दिशा दी, जिससे देश औद्योगिक राष्ट्रों की अग्रणी पंक्ति में स्थान बनाने में सक्षम हुआ। इस वर्ष के समारोह की एक खास झलक होगी जमशेदपुर के 20 से अधिक प्रतिष्ठित स्थलों, प्रमुख इमारतों और दर्जनों गोलचक्करों की विद्युत सज्जा। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते ये स्थल न केवल समारोह की भव्यता को दर्शाएंगे, बल्कि शहर की जीवंतता और उसकी अनूठी विरासत का प्रतीक बनेंगे। यह आलोकित नज़ारा नागरिकों और आगंतुकों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। संस्थापक दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जमशेदपुर वर्क्स में आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण कर्मचारियों के लिए किया जाएगा। इस वर्ष आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं: 1 मार्च 2025 – नए प्रेम ज्योति प्रांगण स्कूल का उद्घाटन आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नए विद्यालय भवन का निर्माण टाटा स्टील फाउंडेशन के समर्थन से किया गया है। यह नई सुविधा छात्रों को बेहतर शिक्षा और समग्र विकास के लिए एक प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करेगी, जिससे भविष्य के परिवर्तनशील लीडर्स तैयार होंगे। जमशेदपुर का पहला पेट क्रेमेटोरियम 1 मार्च 2025 को उद्घाटन के लिए तैयार है। टाटा स्टील द्वारा समर्थित यह पहल पालतू पशु मालिकों को एक सम्मानजनक और पर्यावरण के अनुकूल अंतिम संस्कार की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे उनके प्रिय पालतू जानवरों को गरिमामय विदाई मिल सके। जुबिली पार्क में 2 मार्च 2025 को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। नागरिकों के लिए पार्क 3 से 5 मार्च तक खुला रहेगा। टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स में 3 मार्च 2025 को संस्थापक दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। 3 मार्च 2025 को पोस्टल पार्क, बिष्टुपुर में संस्थापक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 4 मार्च 2025 को स्पाइन क्लिनिक का उद्घाटन किया जाएगा। यह स्पाइन क्लिनिक  जटिल रीढ़ संबंधी समस्याओं के समग्र इलाज के लिए एक विशेष मल्टी-स्पेशियलिटी क्लिनिक होगा। 4 मार्च 2025 को टीएमएच में स्ट्रोक यूनिट का शुभारंभ किया जाएगा, जो स्ट्रोक मरीजों के त्वरित मूल्यांकन और उपचार के लिए समर्पित होगा। जुबिली पार्क – संस्थापक दिवस 2025 2 मार्च 2025 – टाटा संस के चेयरमैन संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा और आवाजाही के नियम: 3 मार्च – 5 मार्च 2025 पैदल आवाजाही: शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक। o    प्रवेश द्वार: साकची गेट CFE गेट निक्को पार्क गेट वाहनों की आवाजाही: केवल विद्युत सज्जा का आनंद लेने के लिए रात 10:00 बजे से 11:00 बजे तक। रूट: प्रवेश (CFE गेट) → स्मृति उद्यान क्षेत्र → साकची गेट → पारसी गेट → प्रतिमा क्षेत्र → निकास (CFE गेट)। रात 11:00 बजे से 5 मार्च 2025 तक वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। लेजर शो (3 मार्च – 5 मार्च 2025) समय: पहला शो: 7:00 PM – 7:30 PM दूसरा शो: 8:00 PM – 8:30 PM तीसरा शो: 9:00 PM – 9:30 PM पोस्टल पार्क – संस्थापक दिवस 2025 3 मार्च 2025 – टाटा संस के चेयरमैन संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रमुख चौक-चौराहों पर रोशनी: लेडी गांधी चौक (दोराबजी पार्क के पास) सी एच एरिया चौक सेंटर पॉइंट चौक बेल्डिह चर्च चौक आदित्यपुर खरकई ब्रिज चौक आर.डी. टाटा चौक शांति हरी टॉवर के सामने का स्थान बाग-ए-जमशेद चौक जुबिली पार्क-साकची गेट चौक लिंक रोड चौक पी.एन. बोस चौक (एमडी टाटा स्टील के बंगले के पास) कदमा रंकिनी मंदिर चौक टिनप्लेट चौक आरएमसीई चौक बेल्डिह चर्च चौक टीएमएच चौक रीगल चौक साकची चौक पिगमेंट्स चौक पोस्टल पार्क चौक टाटा स्टील UISL चौक गणेश पूजा मैदान चौक फ्लैटलेट चौक केएस लिंक रोड चौक (जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट्स के पास) वोल्टास चौक एग्रीको चौक ऐतिहासिक भवनों की रोशनी: टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) कार्यालय क्लॉक टावर (गोलमुरी गोल्फ कोर्स) जुस्को श्रमिक यूनियन (JSU) कार्यालय डीसी और एसएसपी कार्यालय टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) चमरी गेस्ट हाउस टाटा स्टील UISL कॉर्पोरेट ऑफिस सेंटर फॉर एक्सीलेंस (CFE) मुख्य प्रवेश द्वार टाटानगर रेलवे स्टेशन आर.डी. टाटा इंस्टीट्यूट टाटा पिगमेंट्स गेट स्कूल ऑफ होप पारसी मंदिर संस्थापक दिवस 2025 – पार्कों में रोशनी व्यवस्था रोशनी से जगमगाएंगे ये पार्क: जुबिली पार्क दोराबजी टाटा पार्क पोस्टल पार्क बिरसा मुंडा पार्क सेंटेनेरी पार्क (टिनप्लेट) संस्थापक दिवस खेल प्रतियोगिता 2025…

Read More

================= ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और बच्चों को तकनीकी माध्यम से गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए सरकार उठा रही है ठोस कदम ================= ◆ मुख्यमंत्री बोले- राज्य के गरीब एवं होनहार बच्चों को विभिन्न माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है सरकार ================= ● सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की दिशा में आज लिखा गया एक नया अध्याय ● बच्चों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध रांची। आज जमाना डिजिटल हो चुका है। कोई भी ऐसा सेक्टर नहीं बचा है जो डिज़िटलाजेशन से अछूता हो। डिजिटल सेवाओं में भी तेजी…

Read More

जमशेदपुर. आज मां तापसी चौधरी ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी की 33वीं जयंती मना रही है. मात्र 17वर्ष की उम्र में ही वह असमय ही इस दुनिया से चली गई. आज भी याद करके मां का कलेजा फट जाता है.न्याय की लड़ाई लड़ते वह अब कुछ सालों से बीमार हो चली है.इसलिए अब वह पहले की तरह कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करती बल्कि घर पर ही श्रद्धांजलि देती है.शुक्रवार(28फरवरी) को घर पर दिवंगत मौसमी चौधरी के चित्र की पूजा कर और दीये जलाकर मां तापसी चौधरी ने श्रद्धांजलि दी.इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता राधाकांत ओझा ने…

Read More

हाजीपुर: होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर राजेंद्र नगर, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा से नई दिल्ली/आनंद विहार के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अविध में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 02393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे राजेंद्र नगर से 01.03.2024 से 31.03.2025 तक गुरूवार को छोड़कर सप्ताह के शेष  छः दिन चलायी जाएगी । 2. गाड़ी सं. 02394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे नई दिल्ली से 02.03.2024…

Read More

हाजीपुर: सोनपुर मंडल के नाजिरगंज-दलसिंहसराय-साठाजगत-बछवारा रेलखंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य हेतु एनआई किया जाना है जिस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – Eastern Railway :2 मार्च को पटना-हावड़ा वंदे भारत और देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस बदले समय से चलेगी,कई ट्रेनें होगी प्रभावित, देखें लिस्ट दिनांक 04 एवं 05 मार्च, 2025 को परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें – 1. गाड़ी सं. 63303/04 कटिहार-समस्तीपुर-कटिहार मेमू 2. गाड़ी सं. 63305/06 कटिहार-सोनपुर-कटिहार मेमू 3. गाड़ी सं. 63307/08 कटिहार-समस्तीपुर-कटिहार मेमू 4. गाड़ी सं. 63287/88 बरौनी-पाटलिपुत्र-बरौनी मेमू 5. गाड़ी सं. 75245/46 बरौनी-सोनपुर-बरौनी…

Read More

जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के पंचम वर्षगांठ के पावन अवसर पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पीठ व व्यास पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्य आचार्य राजेंद्र जी महाराज का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। विश्राम दिवस पर कथा व्यास आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने विशाल भक्त समुदाय के समक्ष सुंदरकांड एवं श्रीराम के राज्याभिषेक की भावपूर्ण कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड भगवान श्रीराम के पराक्रमी भक्त हनुमान जी की शक्ति,…

Read More