
जमशेदपुर।
झारखंड सरकार में मंत्री रहे रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।


बाबूलाल सोरेन ने भाजपा का टिकट मिलने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा —
“घाटशिला विधानसभा सीट से मुझे भाजपा का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित करने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी, एवं भाजपा परिवार के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को फिर से मैदान में उतारकर स्थानीय समीकरणों और आदिवासी मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित किया है। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी बाबूलाल सोरेन ने घाटशिला सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जोरदार मुकाबला किया था।
इस बार भी पार्टी उन्हें एक मजबूत संगठन और जनसमर्थन के साथ चुनावी मैदान में उतार रही है। घाटशिला उपचुनाव में भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा की बनी हुई है, वहीं झामुमो अपने उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर सकते हैं।
झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट से मुझे भाजपा का आधिकारिक प्रत्याशी चुनने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, गृह मंत्री श्री @AmitShah जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @yourBabulal जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री @AdityaPdSahu जी समेत भाजपा परिवार… pic.twitter.com/zc25T6IK71
— Babulal Soren (@BabulalSorenBJP) October 15, 2025


