रांची। सुतारा आर्ट स्टूडियो के तत्वावधान में सप्ताह भर चलने वाले वर्कशॉप का शुभारंभ बुधवार को किया गया। जाने माने अंतरराष्ट्रीय प्रिंट मेकर आर्टिस्ट अजीत दुबे ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर युगांतर भारती के सीईओ आशीष शीतल मुंडा, प्रख्यात कलाकार रामानुज शेखर, सीनियर आर्टिस्ट डॉ विनोद रंजन, सुतारा की संचालिका हेमलता दत्ता आदि उपस्थित थे। वर्कशॉप में 50 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। यह वर्कशॉप 24 मार्च तक चलेगा। अपने संबोधन में अजित दुबे ने ग्राफिक्स के भविष्य पर प्रकाश डाला और कहा कि इसमें सफल होने के लिए अनुभव और धैर्य दोनों की जरूरत पड़ेगी। आर्ट…
Author: BJNN Desk
जयनगर/मधुबनी मधुबनी जिले के जयनगर निवासी रामदेव मांझी जी के निधन उपरांत माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, जयनगर के तत्वाधान में रोज लंगर लगा कर भोजन कराने की जगह पर भोजन वितरण उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर सभी लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि स्मरणीय रामदेव मांझी जी की दिवंगत आत्मा को शांति मिले एवं इस विकट दू:ख की घड़ी में इनके परिवार वालों को सहनशक्ति मिले। विदित हो कि दिनांक 10 मार्च 2025 को इनकी आकस्मिक निधन हो गया था। इनके निधन से पूरा…
जमशेदपुर। रेलवे के द्वारा हर मार्ग मे हो रहे विकासात्मक कार्य होना जारी है।इसे लेकर ट्रेनो को रद्द भी किया जा रहा है ।यात्री ट्रेनो की अचानक हो रही रद्दोबदल के कारण यात्रियो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही North Eastern Railway मे हो रहे विकास के कारण झारखंड बिहार होकर चलने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनो को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों मे रांची – गोरखपुर,शालीमार-गोरखपुर और सबंलपुर- गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस शामिल है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। SOUTH EASTERN RAILWAY :27 फरवरी से शालीमार –लोकमान्य तिलक का ठहराव होगा गालुडीह…
दिनांक – 20 मार्च 2025 दिन- गुरुवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – चैत्र पक्ष – कृष्ण तिथि – षष्ठी रात्रि 02:45 मार्च 21 तक तत्पश्चात् सप्तमी नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 11:31 तक तत्पश्चात् ज्येष्ठा योग – वज्र शाम 06:20 तक तत्पश्चात् सिद्धि राहुकाल – दोपहर 02:18 से दोपहर 03:49 तक सूर्योदय – 05:51 सूर्यास्त – 05:58 दिशा शूल – दक्षिण दिशा में सम्पर्क: पं कुंतलेश पाण्डेय मोबाइल/व्हाट्सएप:-8877674432 आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आप कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। अपने धन का संचय…
रेल खबर. पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर द्वारा पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा में दिनांक 19.03.2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया । समारोह का शुभारंभ पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया । इस अवसर पर मुख्यालय हाजीपुर एवं विभिन्न मंडलों से आए कलाकारों द्वारा मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसका सभागार में उपस्थित सभी लोगों में भरपूर आनंद उठाया । इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा चयनित 21 महिला रेल कर्मचारियों को उनके…
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गढ़वा जिले को लगभग 183 करोड़ रुपए लागत राशि की 27 योजनाओं की दी सौगात। ========================= ★ राज्य सरकार ने श्री बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया ★ राज्य वासियों के उत्थान तथा विकासात्मक कार्यों की रूपरेखा हो रही तैयार ★ राज्य सरकार ने नारी शक्ति को दिया सम्मान ★ जल संकट से उबरेगा पलामू प्रमंडल ★ प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष यहां श्री बंशीधर महोत्सव मनाया जाता है परन्तु विगत कुछ वर्षों से इस महोत्सव को और अधिक…
जमशेदपुर। पोटका क्षेत्र के कोकदा ग्राम निवासी निवारण भगत, जो गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे थे, उन्हें पोटका विधायक श्री संजीव सरदार के प्रयासों से जीवनरक्षक सहायता मिली है। जैसे ही विधायक संजीव सरदार को इस गंभीर स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देरी किए अपने कार्यालय को तुरंत इसके समाधान हेतु निर्देशित किया। उनके कार्यालय के मनोज नहा ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को इलाज हेतु मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना अंतर्गत जिला चयन समिति से पारित कराकर ₹1,87,200 रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान कराई गई, जिससे निवारण भगत को जमशेदपुर के ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल में…
जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को समर्पित सुपरहिट फिल्म ‘लॉकडाउन के माया’ 21 मार्च 2025, शुक्रवार से मिराज सिनेमा हॉल, गोलमुरी में प्रदर्शित होने जा रही है। यह जानकारी बुधवार को फिल्म के निर्देशक मोहम्मद हबीब और निर्माता डॉ. जे.के. देवांगन ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। डायरेक्टर मोहम्मद हबीब ने बताया कि फिल्म ने छत्तीसगढ़ में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और यह वहां की सुपरहिट फिल्म बन चुकी है। फिल्म के सभी 6 गाने दर्शकों के जुबान पर छा गए हैं, विशेषकर गीत ‘मार डारे’ को 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, और…
जमशेदपुर। सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने यंग इंडियन (वाईआई) जमशेदपुर और क्लाइंट एसोसिएट्स के सहयोग से ‘स्केलिंग लिगेसीज- पारिवारिक व्यवसायों में बदलाव की चुनौतियाँ और वृद्धि के अवसर‘ विषय पर एक प्रभावशाली संवाद सत्र का आयोजन किया। चेम्बर भवन बिष्टुपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 70 से अधिक उद्यमियों, व्यवसायियों और पेशेवरों ने भाग लिया। मुख्य सत्र और विशेषज्ञों की अंतर्दृष्टिः- प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंटः- क्लाइंट एसोसिएट्स के वेल्थ डायरेक्टर विशाल बजाज ने पीढ़ियों के लिए संपत्ति निर्माण की रणनीतियाँ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि पारिवारिक व्यवसायों को पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर, विविध…
जमशेदपुर। हिंदू नववर्ष यात्रा को लेकर मानगो में बैठक की गई जिसमें , इस बार हिंदू नववर्ष यात्रा के अध्यक्ष , बजरंगदल के पूर्व महानगर संयोजक सर्वजीत तिवारी को बनाया गया । जिसमें यात्रा के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू तिवारी जी ने सर्वजीत तिवारी जी को अंगवस्त्र देकर नए दायित्व को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए आशीष दिया । बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यात्रा के निमित भूमि पूजन 20 मार्च को अपने निर्धारित स्थान एमजीएम मैदान डिमना में संध्या 4 बजे से किया जाएगा, साथ ही साथ भूमि पूजन के बाद से ही सभी कार्यकर्ता नगर सज्जा…
