जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को विकास पथ पर आगे बढाने के कार्य में प्राचार्य डा अमर सिंह के प्रयास से बहुप्रतिष्ठित यशकावा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए महाविद्यालय को खेल सामाग्री के साथ ही पठन पाठन की सामाग्री प्रदान किया। जिसका लाभ महाविद्यालय के शिक्षको के साथ-साथ छात्र-छात्राएं लाभ उठा सकतें हैं। कंपनी के द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत दस लाख छत्तीस हजार के उच्च गुणवतायुक्त फोटो कॉपी मशीन, पाेडियम, डिजीटल बोर्ड, कैरम बोर्ड, टेबल टैनिस, कांफ्रेस टेबल माइक सिस्टम प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा अमर सिंह एवं कंपनी…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और अन्य महाविद्यालयों में कार्यरत बी. एड. एवं एम. एड. शिक्षकों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले आठ महीनों से सहायक प्राध्यापकों का संविदा विस्तार नहीं हुआ है, जिससे वे असुरक्षा की स्थिति में कार्य कर रहे हैं। वहीं, वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में इन शिक्षकों की सेवा शर्तों और वेतन संरचना में असमानता से असंतोष की भावना बढ़ रही है। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक…
दिनांक – 19.03.2025 वार – बुधवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तर गोल – दक्षिण ऋतु – बसंत मास – चैत्र पक्ष – कृष्ण तिथि – पंचमी. रात्रि. 12.37 तक नक्षत्र – विशाखा. रात्रि. 8.50 तक / अनुराधा सूर्योदय – प्रातः05:52 पर सूर्यास्त – सायं.05:58 पर राहुकाल – अपरा.12.39 से 2.10 तक(अशुभ) दिशाशूल – उत्तर दिशा सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय मोबाइल/व्हाट्सएप:-8877674432 आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आपको अपनी सेहत की चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। माता-पिता की मदद से आप…
आदित्यपुर नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड सेलिब्रेशन लेबोरेट्रिज (एनएबीएल) के द्वारा आज एसिया भवन, आदित्यपुर के सभागार में कार्यक्रम आहूत किया गया, जिसमें उपस्थित उद्यमियों को एनएबीएल लैब के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ हीं डिस्प्ले के माध्यम से भी जानकारी दी गई. मौके पर प्रमुख रुप से उपस्थित एनएबीएल, कोलकाता की डिप्टी डायरेक्टर मलांचा दास ने बताया कि यह एक प्रमुख प्रयोगशाला प्रमाणन संगठन है, जो कि परीक्षण और कैलिब्रेशन प्रयोगशालाओं को मान्यता प्रदान करता है. और यह सुनिश्चित करता है कि प्रयोगशालाएं उच्च गुणवत्ता वाले परीक्षण और कैलिब्रेशन सेवाएं प्रदान करे. एनएबीएल का लैब गुणवत्ता…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय सहिया एवं सीएचओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा, विधायकगण के प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, एमओआईसी, बीपीएम आदि शामिल हुए। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी सहिया एवं सी.एच.ओ के योगदान को अतिथियों ने रेखांकित किया तथा उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर 10 सहिया को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया। सहिया एवं सीएचओ सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा में सहिया…
हिन्दू नववर्ष यात्रा 29 मार्च एवं रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन 7 अप्रैल को, प्रशासन अति संवेदनशील क्षेत्रों पर रखे कड़ी नजर-अरूण सिं ————————— जमशेदपुर. केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरूण सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मितल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मुलाकात कर हिन्दू नववर्ष यात्रा,बसंती दुर्गा पूजा,चैती छठ एवं रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की.समिति के सदस्यों ने इन त्योहारों मे आने वाली समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा.अरूण सिंह ने जिला प्रशासन को अवगत कराया कि इस वर्ष हिन्दू नववर्ष यात्रा 28 मार्च को, चैती…
रांची। सुतारा आर्ट स्टूडियो के तत्वावधान में ग्राफिक और प्रिंट मेकिंग वर्कशाप और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हफ्ते भर चलेगा। बुधवार, 19 मार्च को शाम 4 बजे वर्कशाप का उद्घाटन होगा। इसके बाद 20 मार्च से प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी। यह आयोजन कांके रोड स्थित सीएमपीडीआईएल मुख्यालय के निकट श्री सुरेंद्र प्रसाद के ऑरा आर्ट एकेडमी में किया जा रहा है। सुतारा आर्ट स्टूडियो की संचालिका हेमलता ने यहां जारी एक बयान में कहा कि वर्कशाप में हिस्सा लेने वाले कलाकार नई तकनीक का अभ्यास करेंगे और इन कलाकारों की कलाकृतियों की…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 16 मार्च की रात साढ़े 11 बजे से ढाई बजे रात तक जो रात्रिकालीन निरीक्षण मानगो पेयजल परियोजना के इंटक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया था, उसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं। श्री राय ने मानगो क्षेत्र की सात पानी की टंकियों, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि का निरीक्षण किया था और उनकी स्थिति देख कर बिफरे थे। उन्हें चार घंटे के इस औचक निरीक्षण में कई खामियां मिली थीं और इसका इजहार उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा नगर विकास विभाग के आला अफसरों के समक्ष किया था। श्री…
जमशेदपुर। राज्य के सरकारी +2 विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को 12 वर्षों की सेवा के बाद भी निर्धारित वरीय वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, शिक्षकों के स्थानांतरण की कोई सुगम व्यवस्था भी विभाग द्वारा नहीं की गई है। इस गंभीर विषय को पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को विधानसभा के शून्यकाल में उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की कि शिक्षकों को जल्द से जल्द उनका वरीय वेतनमान दिया जाए और उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। उन्होंने यह मुद्दा न सिर्फ अपने क्षेत्र बल्कि पूरे राज्य के शिक्षकों के…
जमशेदपुर. इन दिनों एक video वायरल हो रहा है कि जिसमें एक लड़की रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर नाच रही है और एक लड़का उसका video बना रहा है. कुछ देर के बाद एक पुलिस कर्मी वहां पहुंचते हैं और कुछ कहते हैं और दोनों उनके पीछे-पीछे जाने लगते हैं। टाटानगर स्टेशन का है यह video उक्त वीडियो टाटानगर रेलवे स्टेशन का है. जब लड़की एक गाने पर रील बना रही थी तब उक्त लड़की को आरपीएफ ने रोका और अपने साथ लेकर गयी.खबर आई कि वहां उस पर जुर्माना लगाया गया.हालांकि, आरपीएफ द्वारा कोई केस दर्ज नहीं किया गया.…
