जमशेदपुर. जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने धर्म पूछकर 26पर्यटकों की हत्या कर दी.इस घटना से देश भर में उबाल है.लौहनगरी जमशेदपुर में लोग लगातार सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.उसी कड़ी में शुक्रवार को जमशेदपुर बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने काला फीता लगाकर कार्य किया.एक स्वर में वकील समुदाय ने इस आतंकी कृत्य की कड़ी आलोचना की.अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और अन्य अधिवक्ताओं ने बैसरन घाटी में सुरक्षा चूक पर सवाल उठाते हुए भारत सरकार से पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की मांग की. उधर बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में बैंक यूनियन…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। लगातार देश में आतंकवादी गतिविधि और देश के अंदर देश को खोखला करने की एक साजिश रची जा रही है, पिछले कुछ दिनों पहले मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को निशाना बनाया गया, फिर पहलगाम में घूमने गए सैलानियों से उनका धर्म पूछ कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर आक्रमण करने की मांग को लेकर साथ ही साथ बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर जुगसलाई डिस्पेंसरी रोड स्थित श्री राम बजरंग अखाड़ा के लाइसेंसी प्रवीण सेठी के नेतृत्व में पूरे जुगसलाई क्षेत्र…
अजय धारी सिंह *मधुबनी:* बिहार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग (18.69 वर्ग मीटर) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध मिथिला चित्रकला की दिग्गज कलाकार पद्मश्री बऊआ देवी जी के निर्देशन में 50 से अधिक कलाकारों और विद्यार्थियों ने इस अद्भुत कृति को तैयार किया। मिथिला की माटी से फिर एक नई कहानी गढ़ी गई है। कलाकारों ने कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की अद्वितीय पहचान है। साथ ही मधुबनीवासियों ने उपलब्धि को मधुबनी के लिए यह गर्व का क्षण बताया। रविवार 27 अप्रैल…
*बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर मुखी समाज का भव्य मिलन समारोह आयोजित* जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केबुल टाउन न्यू डीएस फ्लैट मैदान में “मुखी समाज झारखंड प्रदेश” एवं “केबुल मुखी समाज” के संयुक्त तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, वरिष्ठ इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, इंटक नेता राजेश सिंह राजू, डीएसपी सुनील चौधरी, गोलमुरी थाना…
जमशेदपुर। शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित,संतकुटिया गुरूद्वारा कमेटी,सिख नौजवान सभा संतकुटिया,स्त्री सत्संग सभा संतकुटिया ने संयुक्त रूप से ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,रक्तदान शिविर में कुल 51 लोगों ने रक्त दान किया, शिविर में रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई के लिए मुख्य रूप से सेंट्रल गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह,चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह,गुरूद्वारा नानक प्याऊ गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथि सिंह साहब नछतर सिंह,सुखविंदर सिंह राजू, सुरेन्द्र सिंह शिंदे,सुखदेव सिंह बिट्टू,सरबजीत सिंह,जसवंत सिंह जस्सू,आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के…
जमशेदपुर ।अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सुरेश बैठा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम अखिल भारतीय धोबी महासंघ के कमिटी का गठन किया गया।। बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र प्रसाद ने किया। सर्व सम्मति से गोपाल रजक को अध्यक्ष, नंदलाल रजक को महासचिव एवं अरुण चौधरी को कोषाअध्यक्ष, कविचंद रजक को संगठन सचिव मनोनीत किया गया वही अमर लाल रजक, रविनंदन प्रसाद, अमलेश कुमार को उपाध्यक्ष, भोला रजक , सुरेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार रजक , विनोद रजक, डॉक्टर राजेंद्र रजक को सचिव एवं संरक्षक आर सी प्रसाद को मनोनीत किया गया।। कमिटी को दो महीने के अंतर्गत जिला कमेटी…
आदित्यपुर। आदित्यपुर दो रोड नंबर पांच स्थित टाटा स्टील के अर्बन सर्विसेस के तहत संचालित सामुदायिक केंद्र में रविवार को संवेदना ,एक छोटी सी पहल संस्था के द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें रक्तदाताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरविंद सिंह एवं नगर परिषद ,आदित्यपुर के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह पहुंचे। जहां इनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह एवं पुरेंद्र नारायण सिंह ने रक्तदान शिविर में आए रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सर्टिफिकेट एवं…
जमशेदपुर। पाकिस्तान संपोषित इस्लामिक आतंकवाद द्वारा पहलगाम में हिंदू सैलानियों के लक्षित नरसंहार के विरोध में रविवार को सनातन उत्सव समिति के नेतृत्व में साकची में आक्रोश मार्च निकाला गया। आयोजन का नेतृत्व समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने किया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की गंदी मानसिकता को हर मंच से बेनकाब करना हर राष्ट्रभक्त का कर्तव्य है।” आक्रोश मार्च के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज पर कूड़ा-कचरा एकत्र कर साकची मुख्य गोलचक्कर पर उसका दहन किया गया। इससे पूर्व लोगों ने ध्वज पर थूका और जमकर गुस्सा जाहिर किया। भगवा ध्वज और पाकिस्तान विरोधी प्लेकार्ड हाथों में लिए सैकड़ों लोग…
जमशेदपुर। आईसीएआई (द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) की सीआईआरसी की जमशेदपुर शाखा द्धारा शुक्रवार को साकची स्थित एक होटल (दे हमराय) में “संहिता – सिद्धांतों के साथ आचरण का सामंजस्य” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सेमिनार में तीन प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया जिसमें आयकर विधेयक 2025, गैर-कॉर्पाेरेट संस्थाओं के वित्तीय विवरण और आचार संहिता शामिल हैं। मौके पर सीए नवीन खेमका ने आयकर विधेयक 2025 में आने वाले बदलावों और गैर-कॉर्पाेरेट संस्थाओं पर उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया, जबकि सीए सना बकाई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की नैतिक…
जमशेदपुर। आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) जमशेदपुर शाखा की छात्र इकाई सीआईसीएएसए (सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन) द्वारा शनिवार को सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च 2025 (ब्रांच स्तर) प्रतियोगिता का सफल आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑडिटोरियम, जुबली पार्क में किया गया। प्रतियोगिता में वक्तृत्व कला (डिबेट) और पिच डेक प्रेजेंटेशन जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागी सीए छात्रों ने अपनी विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शामिल प्रभा प्रकाश नेे कहा कि आज के छात्र न केवल प्रोफेशनल्स हैं, बल्कि भविष्य के नेतृत्वकर्ता भी हैं। सीए सौरभ…
