हाजीपुर – रेलवे द्वारा गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में किये जा रहे नॉन इंटरलॉक कार्य के दौरान टेस्टिंग ब्लॉक दिये जाने के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु लम्बी दूरी की गाड़ियों को निरस्तीकरण से बचाने के लिये गाड़ियों को नियंत्रण/पुनर्निर्धारण तथा मार्ग परिवर्तन कर निम्नानुसार चलाया जायेगा – परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. दरभंगा से 02 मई, 2025 को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। 2. पोरबंदर से 25 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-मॉ बेल्हा…
Author: BJNN Desk
हाजीपुर -रेलवे द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर पुल बायाँ किनारा-कानपुर सेंट्रल के मध्य ब्रिज सं. 110 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दिये जाने के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा था, जिसे अब उनके निर्धारित मार्ग से चलाया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. बरौनी से 28 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 12521 बरौनी-एर्णाकुलम राप्ती सागर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल से चलाई जायेगी। 2. बरौनी से 28 एवं 29 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल से चलाई जायेगी। 3. पुरी से 29…
डेस्क। इन दिनों व्हाट्सएप पर एक भ्रामक संदेश प्रसारित हो रहा है, जिसमें भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और युद्ध में घायल अथवा शहीद हुए सैनिकों के लिए एक विशेष बैंक खाते में धन दान देने की बात कही गई है। इस संबंध में गलत तरीके से भेजे जा रहे संदेश में कैबिनेट के एक निर्णय का हवाला दिया गया है और अभिनेता श्री अक्षय कुमार को इस प्रस्ताव के मुख्य परिवाहक के रूप में उद्धृत किया गया है। उक्त संदेश में खाते का गलत विवरण दिया गया है, जिसके कारण ऑनलाइन दान अस्वीकृत हो रहा है। दान देने वाले लोगों…
डेस्क। पूरे भारत में रोजगार के अवसरों को बेहतर करने के प्रति समर्पित एक प्रमुख पहल, रोजगार मेला का 15वां संस्करण 26 अप्रैल, 2025 को आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कई सरकारी विभागों और संगठनों में नव-नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस विषय पर जोर दिया कि युवा निस्संदेह किसी भी राष्ट्र की प्रगति और प्रतिष्ठा का आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से जुड़े…
सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 28 अप्रैल 2025 विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तर गोल – उत्तर ऋतु – ग्रीष्म मास – वैशाख पक्ष – शुक्ल प्रतिपदा – प्रतिपदा. रात्रि. 9.11 तक / द्वितीया वार – सोमवार नक्षत्र – भरणी. रात्रि. 9.38 तक / कृतिका सूर्योदय – 5:16 सूर्यास्त – 6:15 राहुकाल – प्रातः 7.36 से 9.14 तक(अशुभ) दिशा शूल – पूर्व दिशा दोष परिहार – दूध का सेवन कर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज कुछ दबी हुई समस्याएँ फिर…
जमशेदपुर। आईसीएआई (द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) की सीआईआरसी की जमशेदपुर शाखा द्धारा शुक्रवार को साकची स्थित एक होटल (दे हमराय) में “संहिता – सिद्धांतों के साथ आचरण का सामंजस्य” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सेमिनार में तीन प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया जिसमें आयकर विधेयक 2025, गैर-कॉर्पाेरेट संस्थाओं के वित्तीय विवरण और आचार संहिता शामिल हैं। मौके पर सीए नवीन खेमका ने आयकर विधेयक 2025 में आने वाले बदलावों और गैर-कॉर्पाेरेट संस्थाओं पर उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया, जबकि सीए सना बकाई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की नैतिक…
जमशेदपुर। आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) जमशेदपुर शाखा की छात्र इकाई सीआईसीएएसए (सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन) द्वारा शनिवार को सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च 2025 (ब्रांच स्तर) प्रतियोगिता का सफल आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑडिटोरियम, जुबली पार्क में किया गया। प्रतियोगिता में वक्तृत्व कला (डिबेट) और पिच डेक प्रेजेंटेशन जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागी सीए छात्रों ने अपनी विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शामिल प्रभा प्रकाश नेे कहा कि आज के छात्र न केवल प्रोफेशनल्स हैं, बल्कि भविष्य के नेतृत्वकर्ता भी हैं। सीए सौरभ…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा द्वारा आनंद सबके लिए’ राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम के तहत रविवार को सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में विशेष बच्चों को भोजन कराकर उनके साथ खुशियां बांटी गयी। यह मानवीय सेवा मंच की सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भावना का परिचायक है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक सहायता पहुँचाना और युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करना रहा। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में मुख्य रूप स शाखा अध्यक्ष अनंत मोहनका, सचिव कौशिक चौधरी, कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल, अजय चेतानी, अंकुर मोदी, रिषव चेतानी, अनिमेष छापोलिया आदि का योगदान रहा।
जमशेदपुर। भालुबासा स्थित हरिजन स्कुल मैदान में हो आगामी 11 मई रविवार को आयोजित होने वाले भव्य श्याम महोत्सव में श्याम अखंड ज्योति पाठ हेतु पहले आओ-पहले पाओं की तर्ज पर कूपन वितरण का कार्य शुभारंभ कर दिया गया हैं। पाठ के दौरान रास लीला के माध्यम से बाबा श्याम के बारे में विस्तार से प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें बाबा श्याम का जन्मोत्सव और शीश का दान भी होगा। पाठ का वाचन करने के लिए घुसडी धाम, कोलकाता से दलजीत सिंह-गुरप्रीत सिंह ग्रुप आ रहे हैं। इस श्याम महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू तथा पूर्व…
जमशेदपुर. जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने धर्म पूछकर 26पर्यटकों की हत्या कर दी.इस घटना से देश भर में उबाल है.लौहनगरी जमशेदपुर में लोग लगातार सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.उसी कड़ी में शुक्रवार को जमशेदपुर बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने काला फीता लगाकर कार्य किया.एक स्वर में वकील समुदाय ने इस आतंकी कृत्य की कड़ी आलोचना की.अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और अन्य अधिवक्ताओं ने बैसरन घाटी में सुरक्षा चूक पर सवाल उठाते हुए भारत सरकार से पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की मांग की. उधर बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में बैंक यूनियन…
