जमशेदपुर। जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन हेतु बैठक किया गया । जिला अंतर्गत 5 शैक्षणिक संस्थान के 8 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें 3810 परीक्षार्थी शामिल होंगे । अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी । केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो जाएगा, अपराह्न 01:30 बजे के बाद प्रवेश निषेध रहेगा । बैठक के दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने नीट परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर, ; देश के पहले प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सोमवार को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर (आइयूसीएन) के साथ मिलकर बिजनेस-बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षा, सरकार और वैश्विक संगठनों के दिग्गज एक मंच पर आए. इस दौरान मुख्य रूप से इस बात पर मंथन किया कि कैसे जैव विविधता संरक्षण में व्यवसाय बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. इसके बाद प्रो. टाटा एल. रघु राम ने एक्सएलआरआई के सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति संकल्प को रेखांकित किया. आईयूसीएन के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. यशवीर भटनागर…
जमशेदपुर। साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा विभाग, पूर्वी सिंहभूम द्वारा साइबर पीस संस्था के सहयोग से एक व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत पहला जागरूकता सत्र 28 अप्रैल 2025 को लोयोला स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न निजी एवं सरकारी स्कूलों से 1200 से अधिक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल…
झारखंड सरकार 31 दिसंबर के पूर्व टाटा लीज नवीकरण पर करे ठोस निर्णय रांची/जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को झारखंड सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के सचिव चंद्रशेखर के साथ उनके कार्यालय कक्ष में टाटा लीज समझौता नवीकरण के संबंध में सविस्तार चर्चा की। श्री राय ने उन्हें टाटा लीज समझौता 1985 और टाटा लीज नवीकरण समझौता 2005 के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और अनुरोध किया कि 31 दिसंबर 2025 को लीज समझौता समाप्त होने के पूर्व इस बारे में ठोस निर्णय हो जाना चाहिए। राजस्व सचिव चंद्रशेखर के अनुसार, इस बारे में…
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के ग्रामीण विकास विशेष कार्य प्रमंडल में तैनात बड़ा बाबू खेत्र मोहन महतो को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खेत्र मोहन महतो, राजनगर थाना क्षेत्र के रेगाल बेड़ा गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे जमशेदपुर लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार छोटा गम्हरिया निवासी राहुल कुमार महतो ने एसीबी से शिकायत की थी कि उसके पिता अजीत कुमार महतो,…
*पहलगाम में शहीद परिवार के लिए अद्भुत पहल जमशेदपुर: कुशल एजुकेशन फाउंडेशन ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए आईबी ऑफिसर मनीष रंजन मिश्र के दोनों बच्चों की नि:शुल्क पढ़ाई का जिम्मा लेने की घोषणा की है। स्व. मिश्र पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा के निवासी थे। कुशल एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश अग्रवाल, निदेशक कुशल अग्रवाल, जमशेदपुर के अशोक चौधरी, कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, ने पहलगाम में शहीद हुए सभी के प्रति शोक ज्ञापित करते हुए कहा कि इस नृशंस घटना ने बहुत से परिवारों का सुख-चैन छीन लिया। अपने शहर झालदा के शहीद मिश्र की…
जमशेदपुर। मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में परिवर्तन करने पर सहमति बन गई है। डिजाइन में परिवर्तन करने से मानगो चौक से पायल सिनेमा तक फ्लाईओवर के भाग को उपयोगी बनाया जा सकेगा। यहां के निवासियों-व्यवसायियों को भी कठिनाई नहीं होगी। यह सहमति विधायक सरयू राय, फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइन प्रभारी संजय भार्गव और पथ निर्णाण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के बीच हुई बैठक में बनी। बैठक शुक्रवार की रात विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय पर हुई और शनिवार की सुबह इन सभी ने क्षेत्र का भ्रमण किया। निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव इस…
जनहित के मुद्दों पर काम करें, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाए जमशेदपुर। जनता दल (यू) के प्रदेश, जिला, महानगर और थानाध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक 42, बिष्टुपुर स्थित विधायक कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जद (यू) के पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की। विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि थे। इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को और प्रभावी तरीके से उठाने के संबंध में विशद चर्चा हुई। बैठक में पहली मई को कार्यकर्ता सम्मेलन सह मजदूर सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विधायक सरयू राय ने कहा…
भारत में पहली बार बनाए गए उत्पादों में गैल्वानील्ड स्किन पैनल्स, उच्च तन्यता वाले स्टील और फ्यूल टैंक ग्रेड स्टील जैसे विशेष ग्रेड शामिल हैं ~ जमशेदपुर,: टाटा स्टील (TATA STEEL)ने आज जमशेदपुर स्थित अपनी कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) कॉम्प्लेक्स की 25वीं वर्षगांठ के गौरवपूर्ण अवसर पर जश्न मनाया। यह अत्याधुनिक फैसिलिटी न केवल टाटा स्टील के निर्माण कौशल का प्रतीक है, बल्कि ऑटोमोबाइल, होम एप्लायंसेज और मैन्युफैक्चरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली कोल्ड रोल्ड और गैल्वनाइज़्ड स्टील के निर्माण में भारत की क्षमताओं को एक नई ऊंचाई पर ले गई है। 24 अप्रैल, 2000 को मात्र…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन को पत्र लिख कर वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस, अटल क्लीनिक में विद्युत एवं पेयजल कनेक्शन, सभी मोहल्ला क्लीनिकों में चिकित्सा संबंधी सामग्री एवं उपकरण उपलब्ध कराने और मोहल्ला क्लीनिकों की टाइमिंग दोपहर दो बजे तक करने के संबंध में कहा है। यह पत्र स्वास्थ्य सुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह ने सिविल सर्जन को सौंपा और कहा कि जिन मुद्दों पर पत्र में बात की गई है, उनकी समाधान की दिशा में तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। सिविल सर्जन शाहिद पाल ने नीरज सिंह से कहा कि अस्पताल…
