
जमशेदपुर।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं आंदोलनकारी नेता वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को जमशेदपुर के परसुडीह स्थित झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू के नेतृत्व में किया गया।


READ MORE :Jamshedpur News :तुलसी के पौधे से शुद्ध रहता है पर्यावरणःसरयू राय
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने वीर शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्मल दा झारखंड और झारखंडियों के सच्चे हितैषी थे। वे हमेशा गरीबों, वंचितों और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे और उन्हें “गरीबों का मसीहा” कहा जा सकता है।
महाबीर मुर्मू ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा और गति दी, जिसका परिणाम आज अलग झारखंड राज्य के रूप में सामने आया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण की मिसाल है, जिससे आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी।
इस अवसर पर प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मिथुन चक्रवर्ती, मनोज नहा, अभिषेक सिंह, देभजीत मुखर्जी, मुखिया मायावती टुडू, गोकुल मार्डी, उत्तम टुडू, गणेश माझी, संटू लोहार, अजय सिंह, अहला हांसदा, मनोज तांती, करण कालिंदी, पप्पू रजक, कौशल्या टुडू सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।



