Deoghar News। राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार ने राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर कांवरिया पथ का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के क्रम में मंत्री श्री कुमार ने दुम्मा बॉर्डर से लेकर शिवगंगा तक पैदल चलकर पेयजल, स्नानागार, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना केंद्र, साफ-सफाई, मोबाइल चार्जिंग, मनोरंजन आदि व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कांवरिया पथ अतिक्रमण मुक्त हो और सभी मूलभूत सुविधाएं 5 जुलाई तक पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि…
Author: BJNN Desk
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें आपसी संबंधों को मजबूत करने और दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई। हालांकि यह एक औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात थी, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे दो पड़ोसी राज्यों के बीच बढ़ती नजदीकियों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. अशोक चौधरी बिहार सरकार…
1) रेड क्रॉस भवन साकची में प्रातः 9 से 4 बजे तक 2) UCIL ऑफिसर्स क्लब, जादूगोड़ा में यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लि. के साथ 3) एसडीपी डोनेशन जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में पोटका के कदमा ग्राम में UCIL के CSR से आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर जमशेदपुर, 13 जून। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन पोटका स्थित कदमा ग्राम में आयोजित हुआ, शिविर में चिकित्सक डॉ. जया मोइत्रा अपने पारा मेडिकल टीम के साथ 52 ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच के पश्चात उन्हें…
आसिफ रहमान जमशेदपुर के 29 साल के बॉडीबिल्डर हैं, जो 2025 में बैंकॉक में 57वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. वह मिस्टर झारखंड और मिस्टर रामगढ़ का खिताब जीत चुके हैं. जमशेदपुर. जमशेदपुर के रहने वाले 29 साल के आसिफ रहमान ने अपने जुनून और मेहनत से वे मुकाम हासिल किया है, जो हर युवा का सपना होता है. इंडियन आर्मी से प्रेरित होकर जिम की दुनिया में कदम रखने वाले आसिफ अब 2025 में बैंकॉक में होने वाली 57वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. गर्व…
जमशेदपुर। भारतीय मूल की लंदन निवासी कलाकार सोनाक्षी चतुर्वेदी ने राजधानी के ब्रिटिश काउंसिल गैलरी में अपनी अनोखी मूर्तिकला प्रदर्शनी ‘ज़ात’ का शुभारंभ किया। 11 जून से 31 जुलाई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में सोनाक्षी ने धातु, पारंपरिक पारिवारिक वस्तुएं और रंगों के ज़रिए महिलाओं की दबी कहानियों और अनसुनी इच्छाओं को बख़ूबी उकेरा है। 2024 में रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट, लंदन से ज्वैलरी और मेटल में स्नातकोत्तर कर चुकी सोनाक्षी ने अपनी कला में पीतल, सफेद धातु, कोल्ड इनैमल और रेज़िन-बेस्ड इनैमल का खूबसूरत प्रयोग किया है। उनकी कलाकृतियां बाहर से पारंपरिक जिम्मेदारियों का बोझ तो दिखाती हैं,…
श्याम कुमार 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है, यह दिन रक्तदाताओं के सम्मान को समर्पित है और इस दिन को यादगार बनाने के लिए रक्तदान से जड़ी हर संस्था कोई न कोई कार्यक्रम करती है, जिन्होने रक्तदान से लेकर रक्तदाताओं के सम्मान, रक्तदान करने वाली संस्थाओं के सम्मान, रक्तदान जागरुकता इत्यादि। हमारे पूर्वी सिंहभूम जिला विशेषकर इसका शहरी क्षेत्र जमशेदपुर रक्तदान के मामले में पूरा देश के नक्शे में एक विशेष शहर के रूप में जाना जाता है। जमशेदपुर में रक्तदान की शुरुआत जमशेदपुर ब्लड बैंक (अब जमशेदपुर ब्लड सेन्टर) की स्थापना के…
जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिले के 16 उभरते हुए युवा एथलीटों का चयन झारखंड राज्य की दूसरी सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो आगामी 14 एवं 15 जून 2025 को जामताड़ा में आयोजित की जाएगी। इस खबर की घोषणा करते हुए ईस्ट सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ (ESDAA) ने अपनी खुशी और गर्व प्रकट किया है। जिला संघ के अनुसार, चयनित एथलीटों की टीम आज 13 जून को सुबह 7:50 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटा-बक्सर एक्सप्रेस द्वारा जामताड़ा के लिए रवाना हुई। टीम की अगुवाई पूर्व राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता सुश्री ममता मैरी मुर्मू कर रही हैं, जो इस…
जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री जटाशंकर पांडे ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देशभर के लिए एक स्तब्ध कर देने वाली घटना बताया और हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों एवं क्रू मेंबर्स के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट की। श्री पांडे ने कहा कि यह हृदयविदारक त्रासदी केवल प्रभावित परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे देश का शोक है। इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना…
जमशेदपुर (बोड़ाम/सदर): भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री बृजनंदन प्रसाद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन (PM-JANMAN) के तहत पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड स्थित खोखरो गांव एवं जमशेदपुर सदर प्रखंड के देवघर पंचायत का दौरा किया। बोड़ाम प्रखंड के खोखरो गांव में स्थित वन धन विकास केंद्र (VDVK) का निरीक्षण करते हुए उन्होंने शहद संग्रहण कार्य में लगे सबर समुदाय के सदस्यों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर आईटीडीए परियोजना निदेशक श्री दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, बीडीओ श्री कीकू महतो और JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री सुजीत बारी…
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम):पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 से 30 जून तक “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इस अभियान की शुरुआत समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की गई। इस अवसर पर सांसद श्री विद्युत वरण महतो, जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री बृजनंदन प्रसाद, उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय उपस्थित रहे। READ MORE :Jamshedpur News:जमशेदपुर…
