
रेल खबर।

नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 से दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली और यहां से खुलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने परिचालन को अधिक सुचारू बनाने और तकनीकी कारणों के चलते 24 ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में संशोधन किया है।
#Ser #indianrailways pic.twitter.com/RCCpcohBAg
— South Eastern Railway (@serailwaykol) December 30, 2025
5 से 30 मिनट तक बदले गए समय
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हावड़ा, शालीमार, टाटानगर और राउरकेला जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों के समय में 5 मिनट से लेकर 30 मिनट तक का फेरबदल किया गया है। इसका उद्देश्य ट्रेनों की समयपालन क्षमता बेहतर करना और तकनीकी अंतराल को कम करना है।
हावड़ा और शालीमार से खुलने वाली ट्रेनें
हावड़ा स्टेशन से चलने वाली समरसत्ता एक्सप्रेस (12152) अब शाम 07:35 की बजाय 07:25 बजे रवाना होगी। वहीं ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (12102), पोरबंदर ओखा एक्सप्रेस (12906) और शालिमार ओखा सुपरफास्ट (22906) अब रात 08:15 बजे चलेंगी।
इसके अलावा हावड़ा–मुंबई दुरंतो (12262) सुबह 05:35 बजे और स्टील एक्सप्रेस (12813) शाम 05:10 बजे प्रस्थान करेगी।शालीमार स्टेशन से भुज सुपरफास्ट (22830) और उदयपुर एक्सप्रेस (20972) अब शाम 07:50 बजे रवाना होंगी।
#Ser #indianrailways pic.twitter.com/3Of2p3fhKc
— South Eastern Railway (@serailwaykol) December 30, 2025
टाटानगर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
टाटानगर से गोड्डा एक्सप्रेस (18185) अब दोपहर 01:55 बजे, जबकि टाटानगर–ब्रह्मपुर वंदे भारत (20891) दोपहर 02:20 बजे रवाना होगी। इससे यात्रियों को अपने यात्रा समय की बेहतर योजना बनाने में सुविधा होगी।
राउरकेला रूट पर भी बदलाव
राउरकेला स्टेशन से राज्य रानी एक्सप्रेस (18117) रात 09:20 बजे, राउरकेला–पुरी एक्सप्रेस (18125) सुबह 07:50 बजे, और राउरकेला–जयनगर एक्सप्रेस (18105) शाम 04:35 बजे चलेगी।इसके अलावा सारंडा मेमू (68026) अब शाम 04:00 बजे रवाना होगी।
#Ser #indianrailways pic.twitter.com/0JhXrqtbIg
— South Eastern Railway (@serailwaykol) December 30, 2025
आगमन समय में भी संशोधन
कुछ ट्रेनों के पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है। आज़ाद हिंद एक्सप्रेस (12129) अब हावड़ा सुबह 05:25 बजे, जबकि पटना–टाटानगर वंदे भारत (20894) रात 09:40 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
ब्रह्मपुर–टाटानगर वंदे भारत (20892) दोपहर 02:50 बजे पहुंचेगी।
#Ser #indianrailways pic.twitter.com/hnZdcuoD13
— South Eastern Railway (@serailwaykol) December 30, 2025
यात्रियों को दी गई सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2026 के बाद यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड समय 139 हेल्पलाइन या NTES ऐप पर अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
#Ser #indianrailways pic.twitter.com/tPN1HXoY4X
— South Eastern Railway (@serailwaykol) December 30, 2025
#Ser #indianrailways pic.twitter.com/bZ9hEYqSOL
— South Eastern Railway (@serailwaykol) December 30, 2025


