डेस्क। आईसीएओ शिकागो कन्वेंशन (1944) के हस्ताक्षर करने वाले देश के रूप में भारत आईसीएओ अनुलग्नक 13 और विमान (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2017 के अनुसार विमान दुर्घटनाओं की जांच करता है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ऐसी जांच के लिए नामित प्राधिकारी है। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 से जुड़ी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद, एएआईबी ने तुरंत जांच शुरू की और निर्धारित मानदंडों के अनुसार 13 जून 2025 को एक बहु-विषयक टीम का गठन किया। अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार गठित इस टीम का नेतृत्व एएआईबी के महानिदेशक करते हैं और इसमें एक विमानन देखभाल विशेषज्ञ, एक एटीसी अधिकारी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर,: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर से पूरे राज्य में चिंता की लहर है। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है। सांसद महतो ने कहा, “दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी झारखंड की आत्मा हैं। उनकी अस्वस्थता की खबर सुनकर मैं अत्यंत व्यथित हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शीघ्र स्वस्थ हों और हमारे बीच पहले की तरह सक्रियता से लौटें।” उन्होंने आगे कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड की…
जमशेदपुर। सामाजिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के तत्वावधान में 60 श्रद्धालुओं का एक भव्य जत्था कल शुक्रवार शाम 5 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी एक्सप्रेस द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा। इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व आदरणीय मिथिलेश शरण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का यह जत्था मार्ग में त्रिवेणी संगम स्नान, खाटू श्याम, मेहंदीपुर बालाजी, सरासर बालाजी तथा झारखंड महादेव के दर्शन करते हुए जम्मू पहुँचेगा। जत्थे में 40 पुरुष और 20 महिला भक्त शामिल हैं। यह जत्था 3 जुलाई को बालटाल बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए प्रस्थान करेगा और 6…
जमशेदपुर: रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब टाटानगर और आदित्यपुर रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना जरूरी नहीं होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के निर्देशानुसार टाटानगर स्टेशन पर एक और आदित्यपुर स्टेशन पर दो नए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। South East Central Railway : श्रावणी मेले के लिए गोंदिया-मधुपुर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा कंफर्म बर्थ का लाभ फिलहाल टाटानगर स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों पर कुल 6 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से यात्री खुद से जनरल टिकट खरीद…
जमशेदपुर। हर साल की तरह इस वर्ष भी जमशेदपुर में श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ 27 जून, शुक्रवार को निकाली जाएगी। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों के भाग लेने की संभावना है। रथ यात्रा के दौरान शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। मुख्य ट्रैफिक डायवर्जन इस प्रकार है: भोल्टास से रिगल गोलचक्कर मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। इस रूट की जगह वाहन खरखई, मैला टंकी, तुलसी भवन, सोनेट होटल, धधकीडीह हरिजन बस्ती, लोयोला स्कूल…
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा साहिब चुनाव से जुड़े बहुचर्चित विवाद पर आखिरकार झारखंड उच्च न्यायालय का अहम आदेश सामने आ गया है। न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने विवादित आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। गुरुवार को जैसे ही न्यायालय का आदेश प्राप्त हुआ, साकची गुरुद्वारा साहिब के निर्वाचित प्रधान सरदार निशान सिंह ने इसे “सत्य और संगत के सब्र की जीत” बताया। न्यायिक आदेश की प्रति मिलते ही प्रधान निशान सिंह ने अपनी पूरी कमिटी टीम के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास की। इस दौरान संगत में उल्लास और विश्वास का वातावरण साफ…
जमशेदपुर। पोटका प्रखंड कार्यालय परिसर में सैकड़ों व्हीलचेयर धूल फाँक रही हैं, जिनमें से कई अब कबाड़ बनने की कगार पर हैं। ये दृश्य प्रशासनिक संवेदनहीनता और योजनाओं के लचर क्रियान्वयन का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई से खरीदी गई ये व्हीलचेयर उन दिव्यांगजनों तक नहीं पहुँच पाई हैं, जो वर्षों से इसके लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं का दरवाजा खटखटा रहे हैं। JAMSHEDPUR NEWS :दिनेश कुमार और कुणाल षाडंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन इस लापरवाही पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर…
जमशेदपुर: भारत की अग्रणी सीएनसी मशीन निर्माता कंपनी LMW लिमिटेड द्वारा जमशेदपुर के आदित्यपुर में दो दिवसीय विशेष रोड शो का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 26 और 27 जून को आदित्यपुर लघु उद्योग संघ (ASIA भवन) परिसर में किया जा रहा है, जो स्थानीय उद्योग जगत में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत उद्योगपतियों, निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को LMW की अत्याधुनिक सीएनसी टर्निंग, मिलिंग और टर्नमिल मशीनों से परिचित कराना है। रोड शो के दौरान मशीनों का लाइव प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे…
जमशेदपुर. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA), रांची के तत्वावधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में नालसा की DAWN योजना के अंतर्गत “अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस” के अवसर पर विविध विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने दो प्रमुख जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया. पहला कार्यक्रम न्याय सदन स्थित YUVA एनजीओ, जमशेदपुर के सहयोग से DLSA कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जबकि दूसरा कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के…
जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सभापति एवं बरही विधायक श्री मनोज यादव की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की । इस अवसर पर समिति के सदस्य विधायक श्री सुखराम उरांव, श्री नमन विक्सल कोंगाड़ी, श्री अमित यादव तथा श्री समीर मोहंती उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, डीडीसी श्री नागेन्द्र पासवान सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे । JAMSHEDPUR NEWS :सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनसमस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं…
