Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध एवं अपहरण की घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सड़क पर उतरने का किया एलान, शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर भाजपा का आक्रोश-प्रदर्शन
Breaking News

Jamshedpur News :बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध एवं अपहरण की घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सड़क पर उतरने का किया एलान, शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर भाजपा का आक्रोश-प्रदर्शन

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और अपहरण की घटनाओं ने शहरवासियों को भय के साये में जीने को मजबूर कर दिया है। सोनारी के सीएच एरिया में प्रतिष्ठित व्यवसायी के बेटे का दिनदहाड़े अपहरण दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। लौहनगरी जमशेदपुर की गिरती कानून-व्यवस्था और प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर उतरने का एलान किया है।

READ MORE :BOKARO NEWS :चाइनीज वॉक ने बोकारो मॉल में पहले रेस्तरां के साथ किया बोकारो में प्रवेश, पूर्वी भारत के टियर-2 शहरों में उपभोक्ताओं की उभरती पसंद का उठाया लाभ

शनिवार को जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के समक्ष आक्रोश-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। आये दिन अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं और शासन-प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने झामुमो–कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं 90 के दशक के भयावह जंगलराज की याद दिलाती हैं। औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले जमशेदपुर के व्यापारी, महिलाएं और आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल है। हेमंत सरकार जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। संजीव सिन्हा ने बताया कि जनभावनाओं के आक्रोश को बल देने एवं शहर में शांति व कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को एसएसपी कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत भाजपा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे साकची स्थित जिला कार्यालय में एकत्रित होंगे और वहां से पैदल मार्च करते हुए एसएसपी कार्यालय की ओर कूच करेंगे।

READ MORE :Jamshedpur News :लौहनगरी का नाम रोशन करेगा बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा, 12 सदस्यीय टीम पहली बार त्रिपुरा रवाना

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से इस आक्रोश-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.